Home Amazing Tricks

बढ़ते वजन से लेकर शुगर तक करता है कंट्रोल, जानिए मखाना खाने के 10 फायदे के बारे में

सुपर फूड मखाना भारत के लगभग सभी भागों में लोकप्रिय फूड है। लोग वर्त के दौरान नाश्ते के रूप में या अन्य नट्स के साथ मखाने का सेवन करते हैं। इसे ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है और यह हमारे शरीर के कई फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल के माध्यम से मखाना खाने के फायदे के बारे में जानते हैं।

मखाना (Fox Nut) में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और अच्छे प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। साथ ही यह ग्लुटेन फ़्री होता है।

10 benefits of fuxnuts, makhana

मखाने से होने वाले फायदे इस प्रकार है-

किडनी के मरीजों के लिए लाभकारी

आजकल अधिकांश लोगों में किडनी से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में रोजाना मखाना खा सेवन करना किडनी के लिए फायदेमंद होता है।

वजन कम करने में मददगार

आए दिन बढ़ते वजन से काफी लोग परेशान है और बढ़ते वजन को कम करने के लिए सभी तरह-तरह के प्रयास करते हैं। ऐसे में यदि मखाने का नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो यह वजन कम करने में सहायक होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक

मखाने में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जिसके इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा गठिया के मरीजों को भी मखाने का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें गठिया के दर्द में आराम मिलेगा।

प्रेग्नेंट महिला और शिशु के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को सादा मखाना या मखाने की खीर खाने चाहिए। इससे पेट में पल रहे बच्चे और मां का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

हार्ट पेशेंट के लिए लाभदायक

हार्ट के मरीजों के लिए मखाने (Fux Nut) का सेवन करना अच्छा होता है, क्योंकि मखाने खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है जिससे हार्ट की समस्या से मुक्ति मिलती है। यदि किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो वह मखाने में नमक डालकर ना खाएं।

मधुमेह को नियंत्रित करता है

डायबिटीज के पेशेंट को नियमित तौर पर सुबह खाली पेट चार से पांच मखाने खाने चाहिए। इससे शुगर नियंत्रित रहता है।

शरीर की जलन में राहत प्रदान करता है

कई बार हमारे शरीर के अंगों में जैसे हाथ, तलवे और पैरों में जलन होती है। यदि आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो मखाने (Makhana) में दूध मिलाकर पिएं। इससे जलन से राहत मिलती है।

झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है

यदि चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मखाने का सेवन अवश्य करें। मखाने में स्निग्ध गुण होता है जिससे त्वचा में तैलीय तत्व बना रहता है और झुर्रियों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा यदि शारीरिक कमजोरी की शिकायत होने पर भी मखाने का सेवन करने से फायदा मिलता है।

नींद की कमी को दूर करने में सहायक

कई बार लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे में उन्हें रोज में मखाना (Fux Nut) खाना चाहिए, इससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।

गर्मी में मिलती है राहत

आपको बता दें कि मखाने की तासीर शीतल होती है इसलिए गर्मी के मौसम में इसे खाने से गर्मी से ठंडक मिलती है।

Exit mobile version