Home Lifestyle

उत्तराखंड की शान हैं ये 10 खूबसूरत जगहें, देश-विदेश से लोग यहाँ की खूबसूरती देखने आते हैं

उत्तराखंड (Uttrakhand) हिमालय के गोद में बसा एक पवित्र और धार्मिक स्थानों में से एक है। यह छुट्टियों में घूमने के लिए एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल (Beautiful tourist places) है जहां ऐसी कई जगहें हैं जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग आते हैं। उत्तराखंड की इन खूबसूरत वादियों, शुद्ध वातावरण, हरियाली तथा धार्मिक स्थान लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है।

उत्तराखंड को साल 2000 में राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। इससे पहले यह उत्तर प्रदेश राज्य का एक हिस्सा था। जिसे पहले उत्तरांचल के रूप में जाना जाता था। यह पर्यटन स्थल भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। इसके साथ-साथ उत्तराखंड में दो पवित्र नदी गंगा और यमुना का उधम स्थल भी है। उत्तराखंड को चार धाम की यात्रा के नाम से भी जाना जाता है। यहां पवित्र देव स्थल बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री जैसे पवित्र धार्मिक स्थल उत्तराखंड के खूबसूरती को बढ़ा देता है। (Beautiful tourist places in uttrakhand)

10 best tourist places in uttrakhand
Beautiful Places in Uttrakhand

उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों के साथ-साथ और भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिसके बारे में हम आपको एक-एक करके बताएंगे अगर आप छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के हसीन वादियों और यहां के धार्मिक स्थलों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

  1. बद्रीनाथ (Badrinath):-

उत्तराखंड राज्य का बद्रीनाथ यात्रा चार धाम यात्रा में से एक है। यह बद्रीनाथ तीर्थ स्थान उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक पवित्र और धार्मिक स्थल है। यह तीर्थ स्थान भगवान विष्णु के लिए समर्पित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण आदि शंकराचार्य 9वीं शताब्दी ईसा पूर्व में किया था परंतु वर्तमान में इस मंदिर का पूर्ण रूपेण से निर्माण गढ़वाल के राजा द्वारा किया गया था। भगवान विष्णु का यह बद्रीनाथ मंदिर दिव्य देशम के नाम से भी जाना जाता है। यह बद्रीनाथ मंदिर तमिल संतो द्वारा भगवान विष्णु को समर्पित 108 मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ मंदिर नर और नारायण की जुड़वा पर्वत श्रृंखला में बसा चार प्रमुख मंदिरों में से सबसे पवित्र मंदिर माना गया है।

बद्रीनाथ

इस बद्रीनाथ तीर्थ स्थान को दर्शन कर पाने हे शांति और अध्यात्मिक का एहसास होता है और जो यहां दर्शन करने को आता है वह सीधे स्वर्ग लोक का एहसास करता है। बद्रीनाथ का यह धार्मिक स्थल पौराणिक कथा में उल्लेख होने की वजह से यह स्थान विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ से संबंधित है।

बद्रीनाथ के के आसपास और भी कई पर्यटन स्थल भीम पुल, तप्त कुंड, वसुधरा जलप्रपात, नीलकंठ चोटी, पांडुकेश्वर, अलकापुरी, ब्रहमा कपाल, व्यास गुफा जैसे और भी कई धार्मिक और पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां की खूबसूरती और धार्मिक वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप बद्रीनाथ का यही यात्रा अवश्य करें (Beautiful tourist places in uttrakhand)

बर्फबाड़ी के दौरान बद्रीनाथ मंदिर
  1. केदारनाथ (Kedarnath):-

उत्तराखंड में बसा केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में अवस्थित है। केदारनाथ मंदिर हिंदू धर्म का सबसे पवित्र स्थान है और यह चार धाम की यात्रा में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि केदारनाथ धाम का नाम सतयुग के राजा केदार के नाम पर पड़ा है। केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव की ज्योतिर्लिंग अवस्थित है और यह ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केदारनाथ मंदिर की बगल से मंदाकिनी नदी बहती है। कहा जाता है कि जो तीर्थयात्री बद्रीनाथ यात्रा पर जाते हैं वह केदारनाथ यात्रा अवश्य करते हैं और जो ऐसा नहीं करते हैं उनकी यह यात्रा अधूरी मानी जाती है।

Kedarnath

केदारनाथ धार्मिक स्थलों के साथ-साथ यहां के शुद्ध वातावरण और यहां के धार्मिक सौंदर्य काफी देखने लायक होता है। केदारनाथ की इस यात्रा को करने के लिए तथा यहां के खूबसूरती को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों सैलानी आते रहते हैं और यहां की बेहतरीन खूबसूरती के साथ-साथ यहां के तीर्थ स्थलो का भरपूर आनंद उठाते हैं। केदारनाथ धाम में केदारनाथ मंदिर के अलावा यहां पर और भी विभिन्न तीर्थ स्थान और पर्यटन स्थल है। (Beautiful tourist places in uttrakhand)

यहां घूमने के लिए भैरवनाथ मंदिर, शंकराचार्य समाधि, गौरीकुंडो, सोनप्रयाग, चंद्रशिला, गुप्तकाशी, चोराबारी ताल, रुद्रनाथ मंदिर, कमलेश्वर मंदिर, मध्यमहेश्वर मंदिर, त्रियुगीनारायण मंदिर जैसे और भी प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जिसे आप घूम कर के यहां के खूबसूरती और यहां की शुद्ध वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप छुट्टियों का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस पवित्र धार्मिक स्थल केदारनाथ की यात्रा अवश्य करें भगवान शिव के पूजन को समर्पित इस यात्रा को करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Kedarnath Temple
  1. ऋषिकेश (Rishikesh):-

ऋषिकेश उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित एक खास पर्यटन स्थलो में से एक है। ऋषिकेश जो हिमालय की तलहटी में स्थित जिसे गढ़वाली माले के प्रवेश द्वार और योग केपिटल ऑफ द वर्ल्ड के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि पौराणिक कथा के अनुसार ऋषिकेश में ऋषि रैभ्य ने यहां पर भगवान को दर्शन पाने के लिए काफी कठोर तपस्या किए थे। उनकी इस तपस्या से भगवान काफी प्रसन्न हुए और ऋषिकेश के रूप में दर्शन दिए। इसी कारण से इस स्थान का नाम ऋषिकेश पड़ा। इसके साथ-साथ जब समुंद्र मंथन हुआ था तब देवों के देव महादेव ने समुद्र मंथन से निकला हुआ विष इसी ऋषिकेश स्थान पर पिए थे। ऋषिकेश अध्यात्मिक और अपनी खूबसूरती को लेकर के लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। यहां की खूबसूरत वादियां और सौंदर्य प्राकृतिक को देखने के लिए लोग देश-विदेश से हजारों की संख्या में आते हैं। (Beautiful tourist places in uttrakhand)

यह भी पढ़ें :- काश्मीर के इन 10 जगहों को देखने लाखों की संख्या में पर्यटक जाते हैं, गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए जन्नत यहीं है

ऋषिकेश में और भी कई अन्य पर्यटन स्थल हैं जिसे आप घूम कर के यहां के शुद्ध वातावरण और पवित्र धार्मिक स्थलों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। ऋषिकेश में घूमने के लिए बिल्टस आश्रम, नीर गढ़ झरना,लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, रिवर राफ्टिंग, स्वर्ग आश्रम, नीलकंठ महादेव मंदिर, ऋषि कुंड, कैडियाला, बंगी सिंगिंग, तेरा मंजिला मंदिर जैसे और भी कई धार्मिक और पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां के सौंदर्य का भरपूर आनंद उठा सकते हैं अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस पवित्र धार्मिक स्थल का एक बार अवश्य दौरा करें।

  1. यमुनोत्री (Yamunotri):-

यमुनोत्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित एक पवित्र तीर्थ स्थलो में से एक है। यह यमुनोत्री हिंदू धर्म का चार धाम की यात्रा में से एक पवित्र यात्रा है। यमुना नदी की उत्पत्ति इसी स्थान से हुई थी जिसकी वजह से इस स्थान का नाम यमुनोत्री पड़ा। यमुनोत्री में मां यमुना का एक पवित्र मंदिर है जहां मां यमुना की आराधना की जाती है। यमुना नदी भारत का दूसरी सबसे पवित्र नदी में से एक है। धार्मिक ग्रंथ के अनुसार कहा गया है कि यमुना सूर्य की बेटी और यम देव की जुड़वा बहन मानी जाती है। जिसकी वजह से यमुना को यामी भी कहा जाता है।

यमुनोत्री अपने विशाल पर्वतों की चोटी ग्लेशियर और यहां का शुद्ध वातावरण सौंदर्य या सभी चीज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यमुनोत्री की इस पवित्र नदी में स्नान कर लेने से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ-साथ ऐसा कहा गया है कि इस पवित्र नदी में स्नान करने से आपातकाल मृत्यु से छुटकारा मिल जाता है। इस तीर्थ स्थान की यात्रा करने के लिए तथा यहां के सौंदर्य को देखने के लिए देश विदेश से हजारों की संख्या में लोग आते हैं।(Beautiful tourist places in uttrakhand)

यमुनोत्री के आसपास और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां के सुंदरता और शुद्ध वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं यहां घूमने के लिए बरसु गांव, जानकी चट्टी, हनुमान चट्टी, दयारा बुग्याल, बरकोट, खरसाली, उत्तरकाशी, रायथल गांव, जैसे और भी कई पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल हैं जिसे आप घूम कर के यहां के सौंदर्य का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस यमुनोत्री धाम की यात्रा कर सकते हैं।

  1. हरिद्वार (Haridwar):-

हरिद्वार उत्तराखंड में स्थित हिंदू धर्म का एक पवित्र तीर्थ स्थलो में से एक है। हरिद्वार का प्राचीन नाम गंगाद्वार था जो गंगा गोमुख से निकलकर लगभग 253 किलोमीटर बहते हुए पहली बार हरिद्वार में प्रवेश करती है इसीलिए हरिद्वार का प्राचीन नाम गंगाद्वार पड़ा था। इसके साथ-साथ हरिद्वार को मायापुरी के नाम से भी जाना जाता था। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बताया गया है कि भगवान महादेव ने हरिद्वार में ही अपनी जटा खोलकर इस गंगा नदी को मुक्त किया था। और भगवान विष्णु का पदचिन्ह विष्णु घाट पर आज भी है।

Haridwar

हरिद्वार में प्रतिदिन गंगा आरती की जाती है जिससे वहां का वातावरण काफी आनंदित और शुद्ध होता है। गंगा में बहते दीपक की चमक वहां की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। हरिद्वार का यह धार्मिक स्थल और यहां के प्रतिदिन गूंजती गंगा आरती और यहां के विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेला जो 12 वर्षों पर एक बार आयोजित होता है। यह सभी चीजें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। हरिद्वार में आयोजित होने वाले विश्व में प्रसिद्ध कुंभ मेले में लाखों की संख्या में सैलानी यहां आकर गंगा स्नान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।(Beautiful tourist places in uttrakhand)

यहां पर और भी कई अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं जिसे घूमकर आप यहां के धार्मिक वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं हरिद्वार में घूमने के लिए दक्ष महादेव, सप्तर्षि आश्रम, गौ घाट, माया देवी मंदिर, शांतिकुंज, ब्रहमा कुंड, चंडी देवी मंदिर, नील धारा हरिद्वार, मनसा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर जैसे और भी कई धार्मिक पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां के धार्मिक तीर्थ स्थानों का भरपूर आनंद ले सकते हैं अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के हरिद्वार आकर के यहां का धार्मिक स्थलों का आनंद ले सकते हैं इसके साथ-साथ यहां के पवित्र गंगा नदी में स्नान करके अपने सारे पापों से छुटकारा पा कर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें :- बिहार के वह 12 जगहें जो भारत की पुरानी संस्कृति और पहचान के सबूत हैं, बिहार देखना है तो इन्हें जरूर देखें

  1. गंगोत्री (Gangotri):-

गंगोत्री उत्तराखंड में स्थित एक पवित्र और धार्मिक तीर्थ स्थल है। गंगोत्री भागीरथी नदी के तट पर बसा हुआ है। गंगोत्री में गंगोत्री मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में एक गोरखा सेनापति ने करवाया था। धार्मिक ग्रंथ के अनुसार कहा गया है कि गंगा ने राजा भागीरथ के पूर्वजों को उनके सभी पापों से मुक्त करने के लिए खुद को गंगा नदी में परिवर्तित कर लिया था। इसके लिए गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए राजा भागीरथ ने घोर तपस्या की थी। यह तीर्थ स्थल काफी पवित्र मानी जाती है जो यहां पवित्र गंगा नदी खुद निकलती है।

गंगोत्री में सर्दियों के मोसम में काफी ठंड होने की वजह से यहां पर आने वाले सैलानियों की संख्या काफी कम हो जाती है परंतु जैसे ही गर्मी का मौसम आता है तो इस पवित्र स्थान पर और यहां के तीर्थ स्थलों का दर्शन करने के लिए काफी संख्या में सैलानी आने लगते हैं। गंगोत्री के आसपास और भी कई पर्यटन और तीर्थ स्थान है जिसे देखने के लिए लोग हजारों की संख्या में आते रहते हैं गंगोत्री में गंगोत्री मंदिर, गोमुख, केदार झील, जलमगना शिवलिंग, डोली ताल, तपोवन, उत्तरकाशी, विश्वनाथ मंदिर, सूर्य कुंड जैसे और भी कई तीर्थस्थान हैं। अगर आप गर्मियों में छुट्टी का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस गंगोत्री तीर्थस्थान का यात्रा अवश्य करें इसके साथ-साथ गंगोत्री में मां गंगा में स्नान करके अपनी पापों से छुटकारा पा कर मोक्ष की प्राप्ति लें।

  1. मसूरी (Mussoorie):-

मसूरी उत्तराखंड के एक खूबसूरत और हसीन पर्यटन स्थलों में से एक है तथा यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित एक खूबसूरत और बेहतरीन हिल स्टेशन है। मसूरी को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां का वातावरण काफी ठंडा और शुद्ध होता है जिसकी वजह से यहां लोग गर्मियों की छुट्टी में पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। मसूरी की हसीन वादियां और यहां की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है रात के समय में यह मसूरी शहर देखने में काफी खूबसूरत और शानदार लगती है।

Mussoorie

मसूरी में घूमने के लिए काफी सारी पर्यटन स्थल है जिसे घूमकर के यहां के सुंदरता और हसीन वादियां का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। मसूरी में दलाई हिल्स, गन हिल,, लाल टिब्बा, झारीपानी जलप्रपात, मसूरी झील, कैमल बेक रोड, भट्ठा फॉल, लांढोर बाज़ार, संतला देवी मंदिर, ज्वाला मंदिर, जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां के खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं अगर आप गर्मियों की छुट्टी का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस मसूरी शहर का दौरा अवश्य करें और यहां के खूबसूरत वादियों और ठंडी ठंडी वातावरण का आनंद अवश्य उठाएं(Beautiful tourist places in uttrakhand)

  1. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park):-

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित एक खूबसूरत और आकर्षित पार्क है। इस पार्ट में कॉर्बेट टाइगर देखने का एक अद्भुत नजारा मिलेगा जो रॉयल बंगाल टाइगर के गंभीर रुप से लुफ्त प्राय: पर जातियों का निवास स्थान बनाया गया है। भारत का यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क सबसे पुराना पार्क है। इस पार्क में सबसे पहले साल 1973 में टाइगर को लाया गया था।

Jim Corbett National Park

उत्तराखंड का यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क लगभग 520 वर्ग किलोमीटर ने फैला हुआ है। जिसने इस पार्क में 50 प्रजातियां के पेड़ और जानवर, 580 प्रजाति के पक्षी और 25 सरीसृप प्रजातियां हैं। जो पहाड़ियों और नदी के किनारे हरे-हरे घास के मैदान और बड़े-बड़े झील के बीच स्थित है जो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। इस पार्क में बाढ़ के साथ-साथ और भी कई अन्य जीव जंतु रहते हैं जिसे देखने के लिए भारत के कोने-कोने से लोग जाते हैं।

Jim Corbett National Park

इस जीम कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमने के लिए बहुत सारी ऐसी जगह हैं जिसे आप घूम कर के यहां के खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इस पार्क मैं रिवर राफ्टिंग, ढिकाला, बिजरानी जोन, झिरना, दुर्गा देवी जोन, रॉक क्लाइंबिंग, कॉर्बेट झरना जैसे और भी कई जगह हैं जिसे आप घूम कर के यहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं अगर आप गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस जीम कॉर्बेट नेशनल पार्क का भ्रमण जरूर करें और जहां के सफारी जू का भरपूर आनंद उठाएं।

  1. औली पर्यटन स्थल (Auli Tourist place):-

औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक काफी खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस जगह को औली बुग्याल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में आदि शंकराचार्य से इस औली स्थान का भ्रमण किया था। औली के ऊंचे-ऊंचे पर्वत, सफेद वर्फ की चादर से ढके पर्वत इसके साथ-साथ यहां का ठंडा ठंडा वातावरण, सेब के बाग और पुराने देवदार के पेड़ जो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। औली स्कीइंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां एक नंदा देवी का प्रसिद्ध मंदिर भी है जब सूर्योदय होता है तो इस मंदिर के पीछे से सूर्य उदय होते समय वह दृश्य काफी देखने लायक होता है। औली कपल्स के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है।

औली का शुद्ध वातावरण और यहां का सौंदर्य देखने लायक होता है, इसके साथ-साथ औली कि आसपास और भी खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिसे आप घुमकर के यहां के खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं। औली में घूमने के लिए गुरसों बुग्याल, त्रिशूल पर्वत, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, तपोवन, चिनाव झील, कुआरी ट्रैक जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां के खूबसूरत वादियां का आनंद उठा सकते हैं अगर आप छुट्टी में घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस औली की खूबसूरती को जरूर देखें और यहां का भरपूर आनंद उठाएं।

  1. रानीखेत पर्यटन स्थल (Ranikhet Tourist place):-

उत्तराखंड में बसा रानीखेत हसीन वादियों के साथ-साथ काफी खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां जगह-जगह ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदारों और बलूत जैसे बड़े-बड़े पेड़ों का दृश्य देखने में काफी खूबसूरत और आकर्षित लगता है। यहां का पर्यावरण काफी शुद्ध माना जाता है। रानीखेत का नाम रानी का मैदान से जाना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है कि रानीखेत हिल स्टेशन की खोज रानी पद्मिनी द्वारा की गई थी। इस रानीखेत में फौजी छावनी के साथ-साथ यहां गोल्फ प्रेमियों के लिए एक पार्क भी स्थित है। कहा जाता है कि अंग्रेजों शासन काल में यहां सैनिकों की छावनी के लिए किया गया था। जिससे वह अपनी सैनिकों को यहां गर्मी से छुटकारा पाने के लिए किया था।(Beautiful tourist places in uttrakhand)

10 best tourist places in uttrakhand
Beautiful Places in Uttrakhand

इस रानीखेत में और भी कई आगे पर्यटन स्थल है जिसे घूमकर के आप यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आशियाना पार्क, हैदाखान बाबाजी मंदिर, मझखली, बिन्सर महादेव मंदिर, तारीखेत गांव, चौबटिया बगीचा, झूला देवी मंदिर जैसे और भी कई अन्य पर्यटन अस्थल है जिसे घूमकर के आप यहां का भरपूर आनंद उठा सकते हैं अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस हरे भरे वातावरण और यहां के सौंदर्य को जरुर देखें।

उत्तराखंड की इस पावन धरती और धार्मिक तीर्थस्थलों का भ्रमण अवश्य करें। अगर आप छुट्टी का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इन धार्मिक स्थलों और यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भरपूर आनंद उठाएं।

Exit mobile version