Wednesday, December 13, 2023

Shimla: घूमने से पहले देखिए इन 10 बेहद खूबसूरत जगहों को, छुट्टी का असली मज़ा यहीं मिलेगा

पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली शिमला (Shimla) भारत का सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश से लोग काफी संख्या में आते रहते हैं। यहां का मौसम काफी ठंडा और शुद्ध रहता है। चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ शिमला दिखने में काफी खूबसूरत और हसीन लगता है। शिमला उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत जगहों (Best places to visit in Shimla) में से एक है और यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है। शिमला के चारों तरफ फैली हरियाली इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

शिमला में ऐसी कई सारी जगह हैं जिसे आप घूम कर के यहां के शुद्ध वातावरण और पहाड़ों से गुजरती हुई रास्तों का आनंद ले सकते हैं। जब आप शिमला के पहाड़ियों से गुजरेंगे तब यहां का नजारा देखने लाइक होता है। अगर आप गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप एक बार भारत के इस खूबसूरत नगरी जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है यहां एक बार आकर के यहां के खूबसूरती और हसीन वादियों का आनंद ले सकते हैं। आज हम आपको शिमला के कुछ ऐसे जगह के बारे में बताएंगे। जिसे पढ़कर के आप शिमला के उस खूबसूरत जगह ऊपर जाकर वहां का आनंद उठा सकते हैं।

  1. माल रोड (Mall Road):-

शिमला का माल रोड एक ऐसी जगह है जहां आपको खाने-पीने से लेकर के घूमने तक हर सुविधा मिल जाएगी। यहां पर तरह-तरह के दुकानें खुले हुए हैं। यहां पर आपको पुस्तक की दुकानें, रेस्तरां, कैफे, क्लब, बैंक, डाकघर, बार जैसी सुविधाएं मिलेगी जो आपको अपनी ओर काफी आकर्षित करेगी।

यह जगह काफी खूबसूरत और हसीन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा आप आसानी से देख सकते हैं और इसका भरपूर आनंद उठा सकते हैं। माल रोड शिमला का केंद्र में स्थित है। शिमला का यह माल रोड लोगों को फोटोग्राफी करने के लिए काफी बेस्ट जगह है। यहां आप अपने फोन या कैमरे में यहां की खूबसूरत हसीन वादियों का फोटो कैद कर सकते हैं।

Mall Road is amazing and beautiful tourist places in shimla
Mall Road
  1. मनाली हिल स्टेशन (Manali Hill Station):-

मनाली हिल स्टेशन को कुल्लू मनाली के नाम से जाना जाता है। यह हिल स्टेशन कपल्स लोगों के लिए काफी फेमस जगह है। जिन लोगों को नई-नई शादी होती है वह अपना हनीमून मनाने के लिए मनाली की तरफ रुख करते हैं। यहां की खूबसूरती और सफेद बर्फ की चादर को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते रहते हैं। मनाली में ऐसी कई सारी जगहे हैं जिसे आप घूम कर यहां के खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

Manali Hill Station is beautiful tourist places in shimla
Manali Hill Station

मनाली में घूमने के लिए योगिनी जलप्रपात, मनाली गोम्पा, नेहरु कुंड, हिमालय निंगमापा बौद्ध मंदिर, हिमाचल संस्कृति और लोक कला संग्रहालय, द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, जगतसुख, हडिंबा मंदिर, मनु मंदिर, भृगु झील, अर्जुन गुफा, जैसे कई सारे खूबसूरत स्थान है जिसे आप घूम कर के यहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। यह जगह फोटो सूट करने के लिए काफी बेहतरीन जगह है जिसे आप अपने फोटो में कैद करके यहां की यादें सुरक्षित रख सकते हैं।

Manali Hill Station is beautiful tourist places in shimla
Manali Hill Station

यह भी पढ़ें :- मात्र 40 हज़ार में करें Maldives की सैर, कपल्स के लिए विदेश में सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन है

  1. द रिज बर्फ बाली जगह (The Ridge):-

द रिज जो शिमला का बर्फ वाली जगह कहा जाता है। यहां काफी मात्रा में बर्फ की चादर बिछी रहती है। द रिज मॉल रोड के पास स्थित है। यह एक ऐसा स्थान है जहां आपको काफी कुछ खूबसूरत और आकर्षित चीजें देखने को मिलेगा. (Best places to visit in Shimla) इस जगह की खास बात यह है कि जब आप इस द रिज स्थान पर जाएंगे तो आपको यहां बर्फ से ढका पहाड़ देखने को मिलेगा। इससे यहां का नजारा लोगों को काफी आकर्षित करता है।

snow and rain lead in shimla
The Ridge

द रिज एक ऐसी जगह है कि लोग देश-विदेश से गर्मियों की छुट्टी में यहां आकर के यहां के ठंडे मौसम और यहां का वातावरण का काफी आनंद उठाते हैं। यहां आकर के गर्मियों के मौसम में काफी मात्रा में लोग आते रहते है। इसके साथ-साथ यहां पर कई दुकानें कैफे बुटीक बार रेस्तरां हैं जो आपको सुविधा के लिए उपलब्ध है। अगर आप शिमला का टूर कर रहे हैं तो इस स्थान पर अवश्य जाएं और यहां के खूबसूरत नजारे का आनंद उठाएं।

famous christ church in shimla
The Ridge
  1. समर हिल (Summer Hill):-

शिमला का यह समर हिल को पॉटर्स हिल भी कहा जाता है। यह पॉटर्स हिल घाटी और हरियाली से घिरा हुआ है, जो दिखने में काफी खूबसूरत और हसीन लगता है। यह हिल स्टेशन चारों तरफ से पाई और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि इस स्थान पर पहले कुम्हार अपना मिट्टी के बर्तन बनाते थे। इस समर हिल की खूबसूरती को देखने के लिए काफी मात्रा में पर्यटक आते रहते हैं और इसकी खूबसूरती को देखकर के यहां के ठंड वातावरण का आनंद उठाते हैं। अगर आप शिमला का प्लान बना रहे हैं तो आप इस समर हिल जगह को अवश्य घूमें और साथ-साथ यहां के स्वच्छ वातावरण और खूबसूरती का आनंद लें।

Summer Hills is beautiful tourist places in shimla
Summer Hills
  1. क्राइस्ट चर्च (Christ Church):-

शिमला में बना यह क्राइस्ट चर्च भारत की दूसरी सबसे पुरानी चर्च है। यह क्राइस्ट चर्च शिमला के द रिज में स्थित है। क्राइस्ट चर्च का निर्माण साल 1857 में हुआ था। कहा जाता है कि इस क्राइस्ट चर्च के निर्माण करने में लगभग 3 साल का वक्त लगा था। शिमला का यह क्राइस्ट चर्च को हिंदी सिनेमा थ्री इडियट (3 idiots) मूवी में भी दिखाया गया है।

famous christ church in shimla
The Ridge

इस क्राइस्ट चर्च में कुछ आकर्षित चीजें लगी हुई है जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इस क्राइस्ट चर्च रात में काफी सुंदर और आकर्षक लगता है। रात के समय आप इस चर्च को देखेंगे तो आप मनमुग्ध हो जाएंगे। अगर आप शिमला का टूर कर रहे हैं तो आप इस क्राइस्ट चर्च का आनंद उठा सकते हैं।

  1. स्केंडल पॉइंट (Scandal Point):-

शिमला का यह स्केंडल पॉइंट जो मॉल रोड और द रिज के पास स्थित है। इस स्केंडल पॉइंट से एक ऐतिहासिक घटना जोड़ी हुई है। कहा जाता है कि ब्रिटिश काल के समय में पटियाला के महाराज भूपेंद्र सिंह ने वाइसराय लॉर्ड कर्जन की बेटी को काफी पसंद किया करते थे और विक्टोरिया की बेटी से प्यार करते थे। जिसकी वजह से भूपेंद्र सिंह ने वाइसराय लॉर्ड कर्जन की बेटी कोइसी स्केंडल पॉइंट से घोड़े पर सवार होकर वाइसराय लॉर्ड कर्जन की बेटी को भगा ले गए थे। भारत का सबसे पहला लव स्केंडल पॉइंट शिमला के इसी जगह से हुआ था जिसकी वजह से आज इस जगह का नाम स्केंडल पॉइंट पड़ा है।

अगर आप शिमला आते हैं तो आप इस स्केंडल पॉइंट का दौरा अवश्य करें और इसे जुड़ी अधिक जानकारी के बारे में पता कर सकते हैं। आज इस स्केंडल पॉइंट पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं और यहां के इस घटना के बारे में काफी बारीकी से समझते हैं। यह स्केंडल पॉइंट जो कपल्स के लिए बेहद खास जगह है। अगर आप शिमला का टूर कर रहे हैं तो इस स्केंडल पॉइंट का दौरा अवश्य करें, इसे Best places of Shimla में से एक माना जाता है।

  1. जाखू हिल ( Jakhu hill):-

शिमला का सबसे ऊंची चोटी जाखू हिल पहाड़ी है। इस जाखू हिल से आप हिमालय की खूबसूरती को काफी अच्छे से देख सकते हैं। यह हिल स्टेशन शिमला का मुख्य पर्यटन स्थलो में से एक है। जाखू हिल ऊंचे पहाड़ और हरियाली के लिए जानी जाती है। यहां पर ज्यादातर कपल्स लोग आते हैं और इस खूबसूरती का भरपूर आनंद उठाते हैं।

जाखू हिल मैं एक काफी प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है जो पूरे देश भर से यहां पर्यटन आते हैं और इस हनुमान मंदिर में आराधना करते हैं। इस मंदिर में दशहरे की मौके पर प्रत्येक वर्ष एक वार्षिक महोत्सव का आयोजन होता है जिसे देखने के लिए काफी सैलानी आते हैं। कहा जाता है कि जब भगवान हनुमान संजीवनी बूटी लाने के लिए गए थे तब बे इसी पर्वत पर कुछ समय के लिए आराम किए थे और उनके पैरों का निशान आज भी मौजूद है।

यहां भगवान हनुमान का काफी भव्य प्रतिमा बनाया गया है जो आने वाले सैलानियों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है अगर आप शिमला घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस जाखू हिल पर आकर भगवान हनुमान जी का दर्शन अवश्य करें।

  1. कुफरी शिमला (कुफरी शिमला):-

शिमला का यह कुफरी जगह ठंड के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर हमेशा बर्फबारी होती रहती है जिसकी वजह से यहां के पेड़-पौधे और रास्ते वर्फ से ढके रहते हैं जो दिखने में काफी सुंदर और आकर्षित लगते हैं। यह कुफरी शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां ज्यादा ठंड होने की वजह से लोग काफी कम मात्रा में जाते हैं। इसकी खास बात यह है कि फुकरी में काफी बर्फबारी होने की वजह से यहां की आइस वोटिंग काफी फेमस है। (Best Places to visit in Shimla)

अगर आप शिमला आने का प्लान कर रहे हैं तो आप सिंगला के इस फुकरी जगह का दौरा जरुर करें। यहां की बर्फबारी और आइस वोटिंग का आनंद जरूर उठाएं इसके साथ साथ बर्फबारी जी वजह से रास्ते और पेड़ों पर पढ़े बर्फ की चादर जहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

  1. शिमला राज्य संग्रहालय (Shimla State Museum):-

शिमला में बना शिमला राज्य संग्रहालय में प्राचीन समय के काफी सारी मूर्ति, मुगल और राजधानी की पेंटिंग, सिक्के, जैसे बहुत सारी चीजें देखने को मिलेगी। इस संग्रहालय में आपको इतिहास से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त होगी। यह शिमला राज्य संग्रहालय को साल 1974 ईस्वी मैं निर्माण किया गया था। इस संग्रहालय का उद्देश्य है कि यह सांस्कृतिक समृद्धि को संरक्षित करने के लिए तथा प्राचीन से जुड़ी जानकारी बताने के लिए किया गया है।

यह शिमला का राज्य संग्रहालय रिज के पास स्थित है और स्केंडल पॉइंट से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप शिमला की खूबसूरती देखनी के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप शिमला के इस राज्य संग्रहालय में आकर के आप प्राचीन काल के बारे में काफी अच्छे से जान सकते हैं तथा इसमें प्राचीन समय के रखें सिक्के, पेंटिंग, हस्तकला जैसे और भी कई चीजों को देख सकते हैं।

  1. चैल हिल स्टेशन (chail Hill Station):-

शिमला का यह चैल हिल स्टेशन को महाराजा भूपेंद्र सिंह के द्वारा स्थापित किया गया है। इस हिल स्टेशन में राजा का एक मकान भी बना हुआ है जिसे देखने के लिए सैलानी काफी मात्रा में आते हैं। सैलानियों के लिए यह महल आकर्षण का केंद्र है। वर्तमान में इस मकान को हेरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। इसके साथ-साथ इस हिल स्टेशन में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी बना हुआ है। कहां जाता है कि इस हिल स्टेशन में ग्राउंड का निर्माण महाराजा भूपेंद्र सिंह ने साल 1893 ईस्वी में करवाया था। इस हिल स्टेशन में आपको प्राकृतिक से जुड़ी काफी चीजें दिखाई देगी यहां पर आपको अजीब-अजीब तरह के जानवर और पक्षी दिखाई देंगे।

चैल हिल स्टेशन पर आपको यूरोपीय रेड डीयर, सांभर, काला भालू, लंगूर जैसे जानवर दिखाई देंगे इसके साथ-साथ यहां पर चैल वंयजीव अभ्यारण भी है जो दिखने में काफी आकर्षिक और सुंदर है। लोग इस वंयजीव अभ्यारण में आकर के काफी आनंद उठाते हैं। अगर आप शिमला में घूमने का प्लान इन कर रहे हैं तो आप इस चैल हिल स्टेशन आकर के यहां के खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

शिमला के यह 10 खूबसूरत और आकर्षक जगह जहां आकर आप शिमला के हसीन वादियों और यहां की हरियाली का आनंद ले सकते हैं। आप शिमला को टॉय ट्रेन के माध्यम से यहां के खूबसूरती और हरियाली का आनंद उठा सकते हैं।