Wednesday, December 13, 2023

घर को खुशबूदार रखना है तो इन 12 पौधों को लगा लीजिए, दिनभर प्रकृतिक सुगन्ध मिलता रहेगा

घर एक ऐसी जगह है जहां इन्सान सुकून और शांति से कुछ समय अपनों के साथ व्यतीत करता हैं। ऐसे में घरों को सजाने और हरा-भरा रखने से अच्छे वाइब्स मिलने के साथ-साथ दिल को भी बहुत अच्छा महसूस होता है। इसी कड़ी में आप खुबसूरत इंडोर प्लांट्स से अपने घरों को एक अलग लूक दे सकते हैं, जिसकी खुशबू आपके घर को महकाने के साथ-साथ आपके दिमाग को भी शांत करेंगे। तो आइए जानते हैं उन खुशबूदार इंडोर प्लांट्स के बारे में, जो घर की खुबसूरती बढ़ाने के साथ ही आपके मूड को भी फ्रेश कर देंगे।।

ये रहें खुशबूदार इंडोर प्लांट्स (Fragrant Indoor Plants)-

Hoyas

Hoyas के पौधे मोम की तरह-तरह मोटे होते हैं जिसके कारण इसे मोम का पौधा (Wax Plant) भी कहा जाता है। इस पौधे के फूल शुरुआत में सफेद होते हैं और जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, उनका रंग गुलाबी और बैगनी हो जाता है। बता दें कि ये पौधे कई प्रजातियों, रंगों और आकारों में खिलते हैं।

12 best Indoor fragrance plants for house

डैफोडिल्स

वसंत ऋतु के दौरान उगने वाले इस फूल के पौधे को उगाना बहुत सरल होता है। इसके अलावा इसके पौधों को सर्दियों में पानी और मिट्टी के साथ भी बहुत आसानी से उगाया जा सकता है। इस पौधे के हरे रंग के फूलों की सुगंध काफी मनमोहक होती है।

12 best Indoor fragrance plants for house

Miniature Rose (छोटे-छोटे गुलाब)

छोटे-छोटे गुलाब अपनी प्यारी खुशबू से आपके घर के कोने-कोने को महका देते हैं। इसे थोड़ी नमी, रौशनी और अंधेरे में उगाया जा सकता है।

12 best 12 best Indoor fragrance plants for house for house

लिली

Dior के Hypnotic-Poison परफ्यूम में लिली का प्रयोग बेस इनग्रेडिएंट के तौर पर किया जाता है। बता दें कि सफेद लिली की सुगंध हल्की-हल्की नींबू के जैसी होती है। इसे आप कम तापमान और ताजी हवा में उगा सकते हैं।

12 best Indoor fragrance plants for house

यूकेलिप्टस

यूकेलिप्टस के पत्तों की महक पुदीने और शहद के जैसी होती है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल चाय बनाने और स्क्रब करने में भी किया जाता है। बता दें कि, यूकेलिप्टस के पौधे में फूल नहीं होते हैं और यह आसानी से बढ़ते हैं। इसके पौधे को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां धूप आती हो और पौधें को ढेर सारा पानी मिलता रहें।

12 best Indoor fragrance plants for house

साइट्रस

खुशबूदार इनडोर प्लांट्स से घर सजाने के लिए साइट्रस का पौधा एक बेहतर विकल्प है। इसके पौधें को 6 घंटे की धूप की जरुरत होती है। ऐसे में इसे घर में उगाना सरल है।

12 best Indoor fragrance plants for house

लैवेंडर

लैवंडर ऑयल की महक से सिरदर्द दूर होता है और नींद अच्छी आती है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल अरोमाथेरेपी में किया जाता है। इसे सुरक्षित रहने के लिए छेद हुए बर्तन में लगाना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उसकी मिट्टी पर्याप्त मात्रा में गीली हो।

12 best Indoor fragrance plants for house

गार्डेनिया

घर को खुशबूदार रखने के लिए गार्डेनिया को घर जरूर लाना चाहिए, क्योंकि इसकी खुशबू परफ्यूम जैसी होती है। इसकी देखभाल के लिए पानी मिट्टी सुबह की धूप और दोपहर की धूप के बाद आनेवाली छाव की जरूरत होती है।

12 best Indoor fragrance plants for house

जैस्मिन

सुंदर सफेद दिखने वाले जैस्मीन के फूल आपके घर की खुबसूरती में चार चांद लगाने के साथ ही अपनी खुश्बू से घर के कोने-कोने को महका देते हैं। इसे उगाने के लिए नमी वाली मिट्टी और थोड़ी धूप की आवश्यकता होती है।

12 best Indoor fragrance plants for house

Plumeries

Plumeries को Frangipani भी कहा जाता है। यदि इसकी सुगंध की बात करे तो यह कुछ-कुछ अन्नानस, गुलाब, बेर, पका हुआ केला, नारियल और अंगूर जैसी होती है। वहीं इसका इस्तेमाल मोमबत्तियां इत्र और लोशन बनाने के लिए किया जाता है।

12 best Indoor fragrance plants for house

ऑर्किड्स

इसके पौधें की अनेकों प्रजातिया होती हैं साथ ही सबके रंग, खुशबू और आकार भी अलग-अलग होते हैं। हालांकि, इसकी वनिला और साइट्र्स वाली खुशबू सबसे अच्छी होती है। इसे उगाने के लिए रौशनी और कम पानी की जरुरत होती है।

12 best Indoor fragrance plants for house

Geraniums

इसकी खुशबू नींबू, सेब और स्ट्रॉबेरी जैसी होती है। इसकी देखभाल के लिए सूखे पॉटिंग मिक्स और रौशनी की जरुरत होती है।

12 best Indoor fragrance plants for house

ऊपर बताए गए इंडोर प्लांट्स (Fragrant Indoor Plants) मदद से आप भी अपने घर को खुबसूरत और खुशबूदार बना सकते है। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे शेयर जरुर करें।

सकारात्मक कहानियों को YouTube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।