Wednesday, December 13, 2023

14 वर्ष की उम्र में इस लड़की ने रचा इतिहास, 22 मिनट तक जीभ से नाक छूकर कायम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

किसी ने सही कहा है प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है, वह किसी भी उम्र वाले व्यक्ति के अंदर हो सकती है। 14 वर्षीय लड़की ने अपनी प्रतिभा से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इस बात को सही साबित कर दिखाया है। इस लड़की ने लगातार 22 मिनट तक जीभ से नाक छूकर यह रिकॉर्ड स्थापित किया है।

जीभ से नाक छूकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हम बात कर रहे हैं देवश्री अमर ठोकले (Devashree Amar Thokale) की, जो मुलुंड की रहनेवाली हैं और कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। आमतौर पर इन्सान की जीभ कितनी भी लम्बी हो उससे नाक को छूना काफी मुश्किल काम होता है लेकिन देवश्री ने 22 मिनट तक लगातार जीभ से नाक छूकर इन्टरनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (International Book of Records) में नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

बचपन से कर रही हैं अभ्यास

देवश्री (Devashree Amar Thokale) के इस रिकॉर्ड के बारें में उनके दोस्तों और घरवालों को पता चला तो उन्हें बेहद खुशी हुई। वहीं देवश्री ने बताया कि जीभ से नाक छुने का अभ्यास वह बचपन से ही कर रही हैं। अभ्यास का ही नतीजा है कि उन्होंने अच्छी तरह से 22 मिनट तक लगातार जीभ से नाक को छुए रखा और नया रिकॉर्ड बनाया।

यह भी पढ़ें:- इस महिला किसान ने Youtube और Google से सीखी ड्रैगन फ्रूट की खेती, बम्पर मुनाफा कमा रही हैं

कहां से मिली जीभ से नाक छुने की प्रेरणा

जीभ से नाक छुने की प्रेरणा कहां से मिली तो इसके बारें में देवश्री ने बताया कि, साल 2021 में क्रिसमस के अवसर पर वह परिवार के साथ किताबों की शॉपिंग करने के लिए गई थीं। वहां उनकी नजर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर बनी जिसमें उन्होंने पढ़ा कि नीदरलैंड के एक व्यक्ति ने 14 मिनट 1 सेकेंड तक जीभ से नाक छूकर रिकॉर्ड बनाया है। वहीं से उन्हें जीभ से नाक छुने की प्रेरणा मिली।

निरंतर प्रयास से मिली सफलता

देवश्री कहती हैं कि, नीदरलैंड के व्यक्ति के बारें में जानने के बाद से उन्होंने निश्चय किया कि वे भी ऐसा करेंगी और इसके लिए उन्होंने अभ्यास करना भी शुरु कर दिया था। हालांकि, लंबे समय तक जीभ से नाक छुने के लिए निरंतर कोशिश की जरुरत थी इसलिए वह हमेशा इसकी प्रैक्टिस की और परिणामस्वरुप 22 मिनट तक जीभ से नाक छूकर नया रिकॉर्ड कायम किया।

जीभ से नाक छुना बहुत कठिन काम है लेकिन 14 वर्षीय देवश्री अमर ठोकले (Devashree Amar Thokale) ने 22 मिनट तक जीभ से नाक छूकर वास्तव में बहुत बड़ा काम किया है। The Logically इस काम के लिए देवश्री को बधाई देता है।