Wednesday, December 13, 2023

इन 5 जूस के सेवन से बढ़ती उम्र थम जाएगी, बुढापा रोकने के लिए जरूर सेवन करें

ई बार ऐसा होता है कि शरीर में पोषण तत्वों की कमी और गलत लाइफस्टाइल की वजह से उम्र से पहले ही लोग बूढ़े लगने लगते हैं। बहुत कम उम्र में ही त्वचा अपनी रंगत और निखार खो देती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन सालों साल जवां रहे तो आपको अपनी सही से देखभाल करने की जरूरत है। खासकर जब आप खानपान का ध्यान दें तो इससे एजिंग की प्रोसेस स्लो हो सकती है। कुछ फलों के जूस में ऐसे गुण होते हैं जो एजिंग के प्रोसेस को धीमा कर सकते हैं। आइए ऐसे फलों के जूस के बारे में जान लेते हैं।

चुकंदर का जूस (Beet juice)

चुकंदर का जूस शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। ये जूस उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन करने से सेहत अच्छी रहती हैं और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

beetroot juice for healthy lifestyle

अनार का जूस (Pomegranate juice)

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए अनार का जूस बेहद फायदेमंद है। अनार में पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में सहयोग करने के साथ ही कैंसर से लड़ने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं।

यह भी पढ़ें :- सफेद प्याज के इन 5 फायदों को जान जाएंगे, तो आज से ही लाल प्याज छोड़ देंगे: White Onion benefits

गाजर का जूस (Carrot juice)

गाजर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। गाजर में ल्यूटिन भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी आंखों के साथ ही ब्रेन के लिए भी काफी फायदेमंद है। गाजर में बीटा कैरोटीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसका उपयोग आवश्यकता होने पर आपका शरीर विटामिन ए में बदलने के लिए कर सकता है।

carrot juice for healthy lifestyle

गुलाबी अंगूर का जूस (Grape juice)

गुलाबी अंगूर में कैरोटीनॉयड नामक कंपाउंड पाए जाते हैं, ये फलों और सब्जियों को उनका प्राकृतिक रंग प्रदान करने का काम करते हैं। अंगूर के रस को एक बेहतरीन एंटी एजिंग ड्रिंक माना जाता है। ये बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है जिससे दिल हेल्दी रहता है।

व्हीटग्रास जूस (Wheatgrass juice)

व्हीटग्रास जूस पीने में बहुत ही टेस्टी होता है। इस जूस को खास कर एंटी एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। व्हीटग्रास में क्लोरोफिल होता है, इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन से लड़ने में मदद करते हैं और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं, साथ ही बढ़ती उम्र की बीमारियों से बचाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। “The Logically” इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।