Wednesday, December 13, 2023

देसी बजट में विदेश घूमने का प्लान कीजिए, इन 5 जगहों पर बेहद कम खर्च में घूम सकते हैं

जब भी हम जब भी किसी फिल्म या सोशल मिडिया पर कोई विदेशी जगह की तस्वीरें या वीडियो देखते हैं, तो हमारा भी मन करता है उस जगह को घूमने और मन ही मन हम उस जगह पर घूमने का सपना देखने लगते हैं।

लेकिन भारत के टूरिस्ट प्लेस और विदेश यात्रा में थोड़ा अंतर है, जिसमें पहला बात बजट का होता है। भारत के मुकाबले दूसरे देशों में सफर करने पर खर्च काफी ज्यादा आता है। ऐसे में आप उन देशों की यात्रा कर सकते है जो घूमने के लिहाज से काफी सस्ती हैं। दुनिया में कई देश हैं, जो अपने देश में Tourism को बढ़ावा देने के लिए काफी सस्ते टूर पैकेज का ऑफर देते हैं। अगर आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे पैकेजेस का पूरा फायदा उठा सकते हैं। लेकिन आज हम आपको उन देशों से रूबरू करवाएंगे जो भारत के ना सिर्फ नजदीक है साथ ही घूमने के लिहाज से काफी सस्ती मानी जाती हैं।

नेपाल (Nepal)

विदेश यात्रा के लिए नेपाल बेस्ट ऑप्शन है। नेपाल में आपको घने भारतीय जंगलों और हिमालय पर्वत देखने को मिल जायेंगे। नेपाल राजसी स्थानों में से एक है। पहाड़ की चोटियां,प्राकृतिक सुंदरता और छिपे हुए मठ नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में ट्रैकर्स और बेस कैंपरों के लिए नेपाल एक फेवरेट डेस्टीनेशन के रूप में उभरा है। अगर आप यहां 4 दिन की यात्रा करते है तो उसका खर्च 25000 रूपए तक आ सकता है।

नेपाल में घूमने लायक या यू कह लीजिए फेमस जगह जहां आप घूम सकते है वो है पशुपति नाथ मंदिर, बर्दिया नेशनल पार्क, पाटन बोघनाथ स्तूप और गार्डन ऑफ ड्रीम्स। अगर खाने की बात करे तो नेपाल में पर आप मोमो, गुंड्रुक धिडो, आलू तमा, यामारी और चाटमरी जैसे फूड आइटम का लुफ़्त उठा सकते है।

5 cheapest foreign destination for holiday

भूटान (Bhutan)

जब कभी हम भारत के बाहर के देशों की बात करते है, तो श्रीलंका,चीन,नेपाल जैसे कुछ फेमस डेस्टीनेशन्स दिमाग में आते हैं। हालांकि थंडर ड्रेगन की भूमि भूटान प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, मठों से भरी हुई है। भूटान में आपको पारो, थिम्कू और पुनाका के शहरों में खूबसूरत जोंगका वास्तुकला के साथ सांस्कृति और पांरपरिकता देखने को मिल जायेगी। इसलिए भारतीय यात्रियों के लिए भूटान किफायती Holiday destination में से एक साबित हो सकता है। यहां यात्रा के दौरान एक दिन का खर्च सिर्फ 4-5 हजार रुपए आता है।

भूटान में कीचु लखांग, पारो, टाइगर नेस्ट और मठ जैसी फेमस जगहों पर आप घूम सकते है। खाने की बात करे तो यहां ईमा दत्शी, लाल चावल, शकम पा, गोप, जुमा यहां के पॉपुलर फूड आइटम्स खा सकते है।

5 cheapest foreign destination for holiday

यह भी पढ़ें :- Summer Trip: गर्मी में घूमने के लिए यह 5 जगहें देख लीजिए, पहाड़ और ठंड मौसम का भरपूर मजा है यहां

श्रीलंका (Sri Lanka)

ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि श्रीलंका एक बहुत छोटा आइलैंड है। लेकिन यह देश के बड़े-बड़े बीच, बौद्ध और यूनेस्को की विश्व विरासत का मिश्रण मौजूद है। श्रीलंका भारत के पास घूमने के लिए बहुत अच्छा देश है। श्रीलंका में आप समृद्ध इतिहास के अलावा कई प्रकार के समुद्री भोजन का स्वाद लेने के साथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का आनंद ले सकते हैं। अगर आप यहां 5 दिन की यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो यहां का खर्च लगभग 7000 रूपए प्रति व्यक्ति आएगा।

श्रीलंका में आप यापुहवा रॉक किला, जाफना किला, श्री महा बोधि, सिगिरिया रॉक किला जैसी जगह घूम सकते हैं। आप यहां कोट्टू रोटी, लैम्प्रैस, दाल करी, अप्पा और दूध चावल जो यहां पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूड आइटम्स खा सकते है।

5 cheapest foreign destination for holiday

मलेशिया (Malaysia)

सबसे अच्छी बात है कि मलेशिया एक फॉरेन ट्रिप होने के बावजूद बेहद किफायती है। कोलोनियल आर्किटेक्क्चर, रेन फॉरेस्ट और शॉपिंग डेस्टीनेशन्स मलेशिया की सुंदरता में चार चांद लगाता हैं। मलेशिया में कुआलालुंपुर के अलावा मलक्का भी घूमने के लिए एक शानदार जगह है। खासतौर जो लोग हनीमून पर जाना चाहते है उनके के लिए मलेशिया टॉप मोस्ट डेस्टनेशन्स में से एक है। यहां का एक दिन का खर्च 7500 रूपए आ सकता है।

मलेशिया में खो कोगसी, चाइना हाउस, माह मेरी, कोपी सी, पेट्रोनास टॉवर मलेशिया में आकर्षण का केंद्र हैं जहां आप घूम सकते है। यहां आप रेडांगनसी, लेमक, इकान बकर, असम लक्सा, रोटी कनाई यहां के पॉपुलर फूड आइटम्स का लुफ़्त उठा सकते है।

5 cheapest foreign destination for holiday

सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर यात्रा करने वाले सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां आप कम बजट में भी पूरी ट्रिप को अच्छे से एन्जॉय कर सकते है। यहां पर आप लोकल साइट सीन, फूड टूर्स, गार्डन फेस्टीवल्स, वाइल्डलाइफ टूर्स और क्रूज का आनंद ले सकते हैं। यहां ठहरने के लिए हर दिन आपका लगभग 1700 रूपए का खर्च आ सकता है।

सिंगापुर में मरीना बे, चाइना टाउन, बॉटनिकल गार्डन, आर्किड गार्डन, हेलिक्स ब्रिज जैसी जगहों पर आप घूम सकते है। यहां पर आप प्राता, बीनकर्ड, रोजक, चेंडोल ,लक्सा, चिली क्रैब सिंगाुपर के पॉपुलर वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन फूड आइटम्स खा सकते है।

5 cheapest foreign destination for holiday

ये वैसे जगह हैं जहां विदेश का मज़ा भी मिल सकता है और बजट भी कम होगा, तो इन जगहों के बारे में इंटरनेट पर रिसर्च कीजिए और Foreign trip का प्लान कीजिए।