Home Lifestyle

मानसून को बनाना है और भी खूबसूरत तो घूम आएं महाराष्ट्र की ये 5 जगहें, जिंदगी भर रहेगा याद

5 Best Destinations In Maharashtra

गर्मी के बाद मॉनसून का इंतजार तो हर किसी को रहता हैं क्योंकि बारिश शुरु होते ही गर्मी से राहत मिलती है। अब मानसून के लिए हर किसी का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है क्योंकि देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून शुरु हो चुका है। इस दौरान मौसम अच्छा तो हो जाता हैं, लेकिन हम कहीं घूमने जानें का प्लैनिंग नही कर पाते क्योंकि अधिकतर लोगों को यह नही पता होता कि मॉनसून के समय कहां जाना परफेक्ट होगा।

अगर आप इस मॉनसून कहीं ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको महाराष्ट्र में स्थित कुछ परफेक्ट डेस्टिनेशन बताएंगे, जहां जा कर आप इस मॉनसून को बेस्ट बना सकते हैं। – Some of the perfect destinations in Maharashtra to visit during the monsoons.

पंचगनी (Panchgani)

महाराष्ट्र के पंचगनी मानसून में घूमने जाने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कई जगह ऐसे होते जो मानसून के समय में खुबसूरत नहीं लगते, लेकिन पंचगनी की खूबसूरती मानसून के दौरान कई गुनाह बढ़ जाती है। बता दें कि पंचगनी को फेमस और सबसे ठंडा हिल स्टेशन में से एक माना जाता है। सह्याद्री पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह से इस जगह का नाम पंचगनी रखा गया। यहां से आप प्रकृति की खुबसूरती को बेहद करीब से देख सकते हैं। अपने मानसून के सीजन को बेस्ट बनाने के लिए पंचगनी बिलकुल परफेक्ट जगह है।

यह भी पढ़ें:-बी. टेक में पढ़ने वाले छात्र ने सेना के जवानों लिए बनाया खास जूता, मलवे या बर्फ में दबने के बाद कंट्रोल रूम में जाएगा संकेत

लोनावला (Lonavala)

मुंबई-पुणे राजमार्ग पर स्थित लोनावला एक छोटा सा हिल स्टेशन हैं। मानसून के सीजन में इसकी खूबसूरती और कई गुनाह बढ़ जाती है। यहां आपको झील, झरने और पहाड़ सब एक साथ देखने को मिल जाएगा। लोनावला में जून से लेकर सितंबर तक पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। बारिश होने पर यहां की हरियाली किसी को भी आकर्षित कर सकती है।

लावासा (Lavasa)

महाराष्ट्र के पुणे शहर के पास स्थित लावासा हिल स्टेशन को मुंबई और पुणे के लोगों के लिए वीकेंड गेटवे कहा जाता है। दरअसल यहां शानदार होटल रिसॉर्ट, शॉपिंग मॉल्स आदि मौजूद हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती यहां आने वाले टूरिस्टों को एक यादगार समय प्रदान करती है। इसके अलावा अगर आप एडवेंचर एक्टिविटीज में दिलचस्पी रखते हैं तो मानसून के सीजन में यहां घूमने जरुर जाएं।

यह भी पढ़ें:-प्रेग्नेंसी के दौरान शुरु किया ज्वेलरी डिजाईनिंग का काम, अब हर महीने लाखों रुपये कमाती हैं

रत्‍नागिरी (Ratnagiri)

समुद्र से घिरा हुआ महाराष्ट्र का यह छोटा सा शहर बेहद खूबसूरत है। जानकारों के अनुसार यहां बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था। समुद्र से घिरे होने की वजह से इस शहर में बहुत लंबा समुद्र तट और कई बंदरगाह मौजुद हैं। इसके अलावा भी यहां कई खुबसूरत प्राकृतिक नजारे हैं।

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

महाराष्ट्र में स्थित महाबलेश्वर ना केवल अपनी खूबसुरती के लिए जाना जाता हैं बल्कि यह एक धार्मिक जगह भी हैं। बता दें कि बारिश के मौसम में यहां घूमने का मजा कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि यहां की खूबसूरती यहां की हरियाली है। शहर के भीड़भाड़, अशांति और प्रदूषण से दूर महाबलेश्वर मानसून के सीजन में घूमने जाने के लिए परफेक्ट जगह हैं। यहां आप प्रकृति के बीच सकून के कुछ पल बिता सकते है।
Some of the perfect destinations in Maharashtra to visit during the monsoons.

Exit mobile version