Wednesday, December 13, 2023

Vastu Tips: यह काम भूलकर भी ना करें, कंगाल कर देंगी यह 5 गलतियां

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन को सुगम बनाने और कुछ अनिष्टकारी शक्तियों से रक्षा करने में हमारी मदद करता माना गया है। एक तरह से वास्तु शास्त्र हमें नकारात्मक ऊर्जा से दूर सुरक्षित वातावरण में रखता है। मान्यता अनुसार वास्तु शास्त्र वैदिक निर्माण विज्ञान है,जिसकी नींव विश्वकर्मा जी ने रखी है। जिसमें वास्तुकला के सिद्धांत और दर्शन सम्मिलित हैं,जो किसी काम को करने में एक अलग महत्व रखता है। (Vastu Tips)

हर इंसान चाहता है कि उसका घर हर चीज से सुरक्षित रहे। इसके लिए लोग वास्तु शास्त्र को उपयोगी भी मानते हैं। वास्तु में दिए गए वो हर चीज महत्वपूर्ण हैं जो इंसान के जीवन को सुख के रास्ते की ओर ले जाते हैं।मनुष्य हमेशा से यह सोचता आया है कि उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो, जहां रहने वालों का जीवन सुखद एवं शांतिमय हो। इसलिए आवश्यक है कि वास्तु से जुड़ी बातों का अनुसरण किया जाए, वास्तु में जो करने के लिए बोला गया है वही किया जाए। (Vastu)

वास्तु के अनुसार चलना (Vastu Shastra)

अगर किसी मनुष्य घर में वास्तु दोष हो तो कई बार बेवजह ही अशांति का माहोल बना रहता है। कई बार घर में मनहूसियत सी नजर आती है। किसी कार्य में प्रसन्नता न रहना वास्तुदोष के ही लक्षण होते हैं। तमाम प्रयास के बाद भी घर में न तो बरकत रहती है न ही मेहनत का फल मिलता है। इन सब के पीछे कारण वास्तु दोष की छोटी-मोटी गलतियां ही होती हैं। इन सभी चीजों को देखते हुए वास्तु शास्त्र में उन तमाम गलतियों का जिक्र किया गया है। आइए आपको ऐसी पांच बड़ी गलतियों के बारे में बताते हैं जो मनुष्य को कंगाल कर देती हैं।

घर के द्वार की साफ-सफाई (Vastu Shastra)

घर की सफाई हम सभी के दैनिक कार्यों का एक हिस्सा है।साफ-सुथरा घर ना केवल देखने में अच्छा लगता है,बल्कि इससे मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। तभी तो लोग हर दिन अपने घर व कार्यस्थल की सफाई करते हैं। लोग हर पन्द्रह दिन या फिर महीने में एक बार पूरे घर की अच्छी तरह सफाई भी करते हैं। इससे कई बीमारियां तो दूर होती ही हैं साथ ही साथ माँ लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। वहीं कुछ लोग अपने घर से निकाले हुए कचरे को अपने घर के मुख्य द्वार पर रख देते हैं। वास्तु के अनुसार यह गलती आपको कंगाल बना सकती है। कभी भी अपने घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा न डालें।

5 to avoid for vastu tips healthy lifestyle

भोजन बिस्तर पर करना (Vastu Shastra)

अक्सर देखा जाता है कि लोग बिस्तर पर भोजन रख के करते हैं। बिस्तर पर बैठ कर खाना खाने से वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से सबसे पहले सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हम बीमार रहने लगते हैं और हमारा ज्यादातर पैसा बीमारियों पर लगने लगता है। बिस्तर पर खाना खाने से हमारे ग्रह हमारे विपरीत हो जाते हैं और हमारा काम धंधा भी रुक जाता है। इससे कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी किस्मत भी हमारा साथ देना छोड़ देती है।घर में सुख शांति समाप्त हो जाती है और कलह का वातावरण बन जाता है। इसलिए अगर आप बिस्तर पर भोजन करते हैं तो इसे आज ही छोड़ दें।

यह भी पढ़ें :- मात्र 6 फीट चौड़ी जमीन पर बना दिया 5 मंजिला इमारत, लोग कह रहे हैं ‘एफिल टावर’

जूठे बर्तन को रखना (Vastu Shastra)

अक्सर देखा जाता है कि कई घरों में रात को खाना खाकर बर्तन बिना धोए ही झूठे छोड़ दिए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर रात को आप बर्तन बिना धोए सो जाते हैं तो घर में लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता। आपके घर में आर्थिक तंगी हमेशा बनी रहती है घर में दरिद्रता का वास होता है। झूठे बर्तन ना छोड़ने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है जिसके अनुसार रात को घर में झूठे बर्तन रखने से बर्तनों में छोटे-छोटे बैक्टीरिया जन्म लेते हैं और रात भर में उनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। बर्तनों की सफाई करने पर भी इनमें बैक्टीरिया रह जाते हैं जो बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए कभी भी जूठे बर्तन न छोड़े।

5 to avoid for vastu tips healthy lifestyle

दान के समय में बदलाव (Vastu Shastra)

ऐसे तो धार्मिक दृष्टि से दान करना हमेशा से पुण्य का काम माना गया है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं,जिनका सूर्यास्त के समय दान देना आप पर ही भारी पड़ सकती हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोरी होती है। आपको बता दें कि शाम के वक्त दूध, दही और नमक का दान आपको गरीब बना सकती है। वास्तु के अनुसार,शाम के समय इन चीजों का दान करने से घर में आर्थिक तंगी छाई रहती है।मान्यता है कि इससे आपके घर की बरक्कत चली जाती है। घर में सुख-शांति के लिए सांयकाल में यह सब दान भूल करके भी न करें।

बर्तनों को भर के रखना (Vastu Shastra)

अक्सर लोग जब सोने जाते हैं तो अपने रसोइघर के बर्तनों को खाली छोड़ देते हैं। ऐसा करना वास्तु शास्त्र में गलत बताया गया है। ऐसा करने से झटके में लोग कंगाली की ओर जा सकता है। वास्तु में बताया गया है कि कभी भी रात के समय बर्तनों को खाली न छोड़ें। बर्तनों में पानी भर के रखें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। वैसे भी बड़े बुजुर्गों से आपने कई बार सुना भी होगा कि रात के समय तांबे के बर्तन में पानी रखकर उसे सुबह पीने से सेहत हमेशा बनी रहती है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी है।

DisclaimerThe logically के द्वारा दी गई यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी कोई पुष्टि नही करते हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।