Home Lifestyle

भारत में स्थित ऐसी 6 अद्भूत जगहें, जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हो चुका शामिल: आप भी जानें

हमारे भारत देश में ऐसी बहुत सारी रोचक, अद्भूत और रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं जो खुबसूरती समेत अपने अंदर कई इतिहास भी समेटे हुए है। इतना ही नहीं बल्कि भारत की कई ऐसी जगहें हैं जिसे उसकी विशेषताओं के वजह से गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिल चुका है। इसी कड़ी में आज हम आपको अपने देश में मौजूद कुछ ऐसे अद्भूत जगहों के बारें में जानकारी देने जा रहे जिसका नाम Guiness Book of World Record में शामिल हो चुका है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाने वाले ये हैं 6 भारतीय जगहें-

भारत का एकलौता तैरता हुआ गांव

भारत की खुबसूरती यहां के गांवों में बसती है शायद यही वजह है कि गांवों की सादगी, यहां का स्वच्छ वातावरण लोगों का मन मोह लेती है। इतना ही नहीं यहां के कई गांवों को उसकी विशेषता के आधार पर अलग-अलग उपनामों से भी जाना जाता है। इसी कड़ी में हमारे देश में एक गांव ऐसा भी हो जो पानी में तैरता है। तैरते हुए गाँव को देखने के लिए देश-विदेश के सैलानियों की भीड़ लगती है जो कुदरत के इस माया को देखकर हैरत में पड़ जाते हैं। अपनी इसी विशेषता के कारण इस गांव का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जा चुका है।

भारत में स्थित विश्व की सबसे ऊंची सड़क

कहीं भी आने-जाने के लिए हम सड़क का इस्तेमाल करते हैं और इसी के माध्यम से हम सभी दुनिया के हर कोने की सैर कर सकते हैं। ऐसे में हमारे देश में एक ऐसी सड़क है जिसे विश्व की सबसे ऊंची सड़क होने का खिताब मिला है। यह सड़क लद्दाख के उमलिंग ला में समुद्र तल से 19 हजार फीट की उँचाई पर स्थित है जहां जाना हर किसी का सपना होता है। सबसे ऊंची इस सड़क का नाम चिसुम डेमचोक है जिसे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

विश्व का सबसे ऊंचा डाकघर

हमारे देश में बहुत सारे डाकघर है लेकिन एक डाकघर ऐसा है जिसे विश्व का सबसे ऊंचा डाकघर का दर्जा दिया गया है। विश्व के सबसे ऊंचे डाकघरका निर्माण भारत के हिमाचल प्रदेश लाहौल स्पिति के हिक्किम गांव में किया गया है। हिमाचल प्रदेश घूमने आनेवाले सभी सैलानी इस डाकघर को देखने जरुर जाते हैं। इतना ही नहीं इसे अपनी यादों में सजेहने के लिए यहां आएं सैलानी अपने मित्र या किसी करीबी को डाक भी भेजते हैं। इस पोस्ट ऑफिस की विशेषताओं के वजह से इसे भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें:- 1 साल में उगाएं 12 फसल, उत्तराखंड के इस किसान से सीखें पूरी प्रक्रिया

विश्व का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज

आप जानते हैं कि पूरे विश्व में यातायात के लिए रेलवे को सबसे सस्ती और बढ़िया साधन माना जाता है और यही वजह है कि विश्व में रोजाना न जाने कितने लोग रेल से सफर तय करते हैं। यदि सिर्फ भारत की बात करें तो रेलवे का विस्तार इतना अधिक हो गया है कि कई ऊंचे-ऊंचे जगहों पर रेलवे ब्रिज का निर्माण किया गया है। उन्हीं में से एक ब्रिज चेनाब नदी पर निर्मित है जिसे विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज कहा जाता है। इसकी टोटल लम्बाई 13,15 मीटर है और यह एफिल एफिल टावर से 30 मीटर अधिक लम्बा है। अपने इन्हीं कुछ खासियत के वजह से इस ब्रिज का नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज है।

पहला तैरता हुआ लाइब्रेरी

पुस्तकालय का हमारे जीवन में बहुत मह्त्व है और यही कारण है यहां हर स्कूल-कॉलेजों में लाइब्रेरी का निर्माण किया जाता है। ऐसे में आपने देखा होगा कि लाइब्रेरी का निर्माण किसी बिल्डिंग में किया जाता है जहां आसानी से बैठकर किताबें पढ़ सकते हैं। लेकिन विविधताओं से भरे हमारे भारत देश में एक लाइब्रेरी ऐसा है जो किसी बिल्डिंग हा हॉल में नहीं बल्कि पानी के ऊपर निर्मित है।

हमेशा पानी पर तैरते रहनेवाले इस अनोखे पुस्तकालय का निर्माण पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुबली नदी में किया गया है। तैरते हुए इस लाइब्रेरी में ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर द्वारा क्युरेट की गई तीन अलग-अलग भाषाओं में लिखित 500 से अधिक पुस्तके मौजूद हैं। यहां आप अन्ग्रेजी, हिन्दी और बंगाली भाषा में किताबें पढ़ने के साथ-साथ फ़्लोटिंग पुस्तकालय का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इस लाइब्रेरी का आनंद उठाने के लिए अनेकों लोग यहां जाते हैं।

6 places in India whose name is recorded in Guinness Book of World Records

भारत में सबसे पहले सूर्योदय

विवधताओं और प्राकृतिक खुबसूरत से भरपुर भारत देश में अधिकांश जगह प्रकृति का बेहद खुबसूरत छटा देखने को मिल जाएगा। यहां स्थित अरुणाचल प्रदेश राज्य के डोंग नामक जगह पर सूर्य की सबसे पहली किरण नजर आती है। समय के अनुसार, यहां सूर्य सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर अपनी रोशनी से उजाला कर देता है जो देखने में अद्भूत और मनमोहक प्रतीत होता है। इसके अलावा यहां शाम के 5 बजे सूर्यास्त हो जाता है।

ये थीं अपने देश के बारें में कुछ रोचक जानकारियां। यदि ये आर्टिकल आपको अच्छा लगे तो इसे लाइक और शेयर जरुर करें तथा ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए The Logically के साथ बने रहें।

Exit mobile version