Sunday, December 10, 2023

भारत की वो 7 अमीर महिलाएं जिन्होंने अपनी काबिलियत से विश्व की टॉप महिलाओं की सूचि में जगह बनाई

बात अगर पहले के जमाने की महिलाओं की करें तो ऐसी कई सारी महिलाएं थीं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया, पर यह मौका सभी महिलाओं को नसीब नहीं होती थी, चाहे वे किसी भी क्षेत्र की क्यों न हों। कितनी बार तो महिलाएं घर की चारदिवारी में ऐसे कैद हो जाती थीं कि बाहरी दुनियां को देखना उनके लिए किसी सपने जैसा हो जाता था, मगर बदलते समय के साथ महिलाओं और पुरूषों के बीच की अंतर भी लगभग खत्म हो रही है।

आज महिलाएं लगभग हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं और पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। हालांकि अभी भी कुछ क्षेत्र की महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें दुनियादारी की समझ कम है। इसमें कहीं ना कहीं कमी शिक्षा की हैं क्योंकि शिक्षा का अभाव महिलाओं के विकास न होने का प्रमुख कारण माना जाता है।

आज की बढ़ती जागरूकता को देख कर यही लगता है अब वे दिन भी दूर नहीं है जब महिलाएं पूरी तरह से आत्मनिर्भर होंगी। वैसे कई ऐसी प्रेरणादायक महिलाएं है, जिन्होंने देश में अपने नाम का परचम लहराया है। आज हम कुछ ऐसे ही महिलाओं की जिन्होंने अपने दम पर इतने पैसे कमाएं है, इनकी चर्चा अमीर लोगों में की जाती हैं।

तो आईए जानते है इन महिलाओं के बारे में –

  1. सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)

सावित्री जिंदल जो भारत के दस सबसे अमीरों में से एक हैं। इनकी कहानी भी एक आम महिला जैसी थी जो एक मां, एक पत्नी और एक सफल गृहिणी, एक मंत्री और साथ-साथ एक सफल कारोबारी के रूप में कई भूमिका निभा चुकी है। 9 बच्चों की मां होने के साथ हीं साथ अगर देखा जाए तो इनके अपने घर में ही इतने कामकाज होंगे कि उन्हे कभी अपना कारोबार देखने की फुर्सत ही नहीं मिलती होंगी, पर सावित्री जिंदल अपने घर संभालने के अलावा कारोबार भी संभाला और यही चीज इन्हें और भी खास बना देती है।

धनकुबेरों में बनाई है जगह

70 वर्षीय सावित्री जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन अथवा हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। कहते हैं सावित्री जिंदल भारत के टॉप 10 धनकुबेर में अपनी जगह बना चुकी हैं। उनकी खास बात यह है कि वे इकलौती ऐसी महिला है जिन्हें भारत के सबसे अमीर महिला के लिस्ट में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि अमेरिका की ऑलओवर की लिस्ट में उनका नाम 20वें स्थान पर आता है जो एक बड़ी बात है।

7 seven rich Indian women who ranked top in the world

कितनी संपत्ति की है, मालकिन

सावित्री जिंदल 7.1 अरब डॉलर यानी कि 52,000 हजार करोड़ है संपत्ति की मालकिन है। इनके पति ओम प्रकाश जिंदल हिसार विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में तीन बार जीत चुके हैं अथवा हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2005 में उनकी मृत्यु एक हवाई दुर्घटना में हो गई, जिसके बाद सावित्री जिंदल ने अपने कारोबार की बागडोर खुद संभाली अथवा अपनी काम को एक बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया। उन्होंने कभी अपनी हिम्मत नहीं हारी, जिसकी वजह से आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

  1. रौशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra ) 

रौशनी नादर मल्होत्रा एक अरबपति शिव नादर (Shiv Nadar) के इकलौती वारिस है और साथ हीं वे एचसीएल के संस्थापक भी है। आपको बता दें कि इकलौती संतान होने के नाते पिता की पूरी संपत्ति रौशनी की हीं थी परन्तु रौशनी ने कभी इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने अपने पिता की संपत्ति को आगे बढ़ाने को सोचा और अपनी काबिलियत के दम पर उसे बढ़ाया भी।

54,850 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

रौशनी की काबिलियत को देखते हुए इसी साल जुलाई में उन्हें एचसीएल टेक (HCL Tech) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। इतना ही नहीं तो कोटक वेल्थ हुरुन द्वारा जारी किए गए एक लिस्ट के मुताबिक रौशनी 54,850 करोड़ संपत्ति की मालकिन है। आपको बता दें कि एचसीएल टेक के साथ हीं साथ वे एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ अथवा एक्सक्यूटिव डायरेक्टर भी है। इस कंपनी एचसीएल टेक अथवा एचसीएल इन्फ़ोसिस्टम को कंट्रोल करती हैं।

रौशनी ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी (Northwestern University) से कम्युनिकेशंस सब्जेक्ट (communications subject) में डिग्री हासिल की है। वे केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Kellogg School of Management ) से एमबीए (MBA) की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने अपना बिजनेस संभालने से पहले यूके की स्काई न्यूज अथवा अमेरिका के सीएनएन में न्यूज प्रोड्यूसर के रुप में कार्य कर चुकी है।

7 seven rich Indian women who ranked top in the world
  1. विनोद राय गुप्ता (Vinod Rai Gupta)

विनोद राय गुप्ता एक गृहणी होने के साथ ही साथ एक बड़े कारोबार की अच्छी संचालिका भी हैं। इन्होंने ऐसी कई महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी जो एक गृहणी होने के बाद कुछ करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती हैं। आपको बता दें कि इन्होंने काफी लंबे वक्त तक अपने घर गृहस्थी को संभाला परंतु जब इनके पति की मृत्यु हो गई तब इन्होंने बिजनेस की जिम्मेदारी भी संभालनी शुरु कर दी।

3.5 बिलियन डॉलर की है मालकिन

साल 1958 में इनके पति कीमत राय गुप्ता ने एक बड़ी कंपनी की शुरुआत की जिसका नाम था हैवेल्स। आज इस कंपनी को हर कोई जानता है। वहीं विनोद राय गुप्ता 3.55 बिलियन डॉलर यानी 2618 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। इस बिजनेस में इनके बेटे भी अनिल राय गुप्ता भी बंटाते है।

7 seven rich Indian women who ranked top in the world
  1. लीना गांधी तिवारी (Leena Gandhi Tiwari) 

कोई भी व्यक्ति यहीं सोचता है कि उनके बाद उनका संपत्ति संभालने के लिए उन्हें एक बेटा हो क्योंकि बेटियों को इस लायक नहीं समझा जाता है कि वे किसी बिजनेस को आगे नही सकती बढ़ा सकती है पर इस बात को गलत साबित कर दिखाया लीना गांधी तिवारी (Leena Gandhi Tiwari) ने। इन्होंने अपने पिता विठ्ठल गांधी (Vitthal Gandhi) के बनाए गए कंपनी को आगे बढ़ाया।

विठ्ठल गांधी ने साल 1961 में एक फार्मा कंपनी की शुरुआत की और इस कंपनी का नाम रखा
यूएसवी इंडिया (USV India)। आपको बता दें कि यह कम्पनी डायबिटिक और कार्डियोवस्कुलर ड्रग्स बनाने का कार्य करती है। पिता के बाद लीना ने इस कंपनी को संभाला और एक नया रूप दिया। इस कम्पनी में वे खुद चेयरपर्सन हैं तथा इनके पति प्रशांत तिवारी मैनेजिंग डायरेक्टर है।

लीना ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद अपने कारोबार को संभाला। इसके अलावा वे समाज सेवा में भी अपना योगदान हमेशा देती रहती है। अगर इनकी संपत्ति की बात की जाए तो ये 3.55 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 2212 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है।

7 seven rich Indian women who ranked top in the world
  1. किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) 

किरण मजूमदार शॉ एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने एक मिडिल क्लास परिवार से होने के बावजूद बड़े सपने देखने और उसे पूरा करने को सोंचा। उन्होंने ब्रिउइंग (Brewing) में आस्ट्रेलिया (Australia) से मास्टर्स की डिग्री हासिल किया। यह कोर्स किण्वन की प्रक्रिया है, जिसमें अलग-अलग तरह के अल्कोहल सही तरीके से मिलाने की कला सिखाई जाती है।

आसान नही था, सफर

किरण के लिए सबसे बड़ी मुश्किल, इनका लड़की होना था क्योंकि जब वे अपनी पढ़ाई कंप्लीट करके भारत लौटी और जॉब करने के लिए किसी भी बीयर कंपनी में जाती तो उन्हें लड़की का हवाला देकर मना कर दिया जाता था। पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आखिरकार उन्हें स्कॉटलैंड में एक नौकरी मिली और यहीं से इनकी सफ़लता की कहानी आरंभ हुई।

किरण ने अपनी बिजनेस की शुरुआत 1200 रूपए से शुरु किया और आज वे भारत की पहली अरबपति महिला बनीं। इनके कंपनी की कीमत आज 37 हजार करोड़ रुपये है। इतना हीं नहीं फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे ताकतवर औरतों की लिस्ट में शामिल किया है।

7 seven rich Indian women who ranked top in the world
  1. नीलिमा मोटापर्ती (Neelima Motaparti) 

नीलिमा मोटापर्ती भी एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपना घर गृहस्ती संभालते हुए एक अच्छा खासा व्यापार भी संभाला। नीलिमा प्रत्येक गृहणी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है जो यह सोचती हैं कि वे कुछ नहीं कर सकती है। नीलिमा ने घर गृहस्थी संभालते हुए आज फार्मा मेजर डिविज (Divi’s) लेबोरेटरिज के कमर्शियल विभाग की डायरेक्टर बन चुकी हैं।

18,620 करोड़ रुपए की है, मालकिन

नीलिमा ने साल 2012 में डिविज लेबोरेट्रीज की कमान अपने हाथों में लिया था। इससे पहले उन्होंने इस व्यापार को अच्छी तरह से समझने के लिए 5 वर्ष तक कड़ी मेहनत की थी। जिसके बाद वह इस काबिल बन सकीं। अगर बात उनकी संपत्ति की करे तो 18,620 करोड़ रुपए की वे मालकिन है।

7 seven rich Indian women who ranked top in the world
  1. जयश्री उल्लाल (Jayshree Ullal) 

जयश्री उल्लाल ने भी अपनी मेहनत और लगन के कारण आज एक सफल महिला बन चुकी हैं। अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी आगे की पढ़ाई अमेरिका से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीएस और इंजीनियरिंग मैनेजमेंट से मास्टर की डिग्री हासिल की। वर्ष 2008 में इन्होंने एरिस्ता नेटवर्क के सीईओ कार्य संभाला और साथ हीं घाटे में चल रही कंपनी को कामयाबी के शिखर पर पहुंचाया।

जयश्री उल्लाल को वर्ष 2018 में फोर्ब्स द्वारा विश्व की 60 सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में 18वां स्थान मिला। इनकी कुल संपत्ति 1.42 बिलियन डॉलर यानी करीब 97 अरब रूपये है। इतना हीं नहीं यह कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी एरिस्ता की अध्यक्ष अथवा मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं।

इस कम्पनी ने वर्ष 2017 में करीब 110 अरब रुपए का फायदा कमाया था। वही साल 2005 में दुनिया के 50 प्रभावशाली लोगों अथवा 2018 में वर्ल्ड बेस्ट सीईओ की
लिस्ट में स्थान भी प्राप्त हो चुका है।

7 seven rich Indian women who ranked top in the world

ये कहानी उन ख़ास महिलाओं की थी जिन्होंने लाख मुश्किलों के बावजूद अपने दम पर सफलता की ऊंचाईयों को छुआ है। इनकी सफलता की कहानी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणादायक हैं जो घर गृहस्थी से बाहर नही निकल पाती है और उनका सपना कभी हकीकत में नही बदल पाता है।