Wednesday, December 13, 2023

70 साल की दादी का कमाल, युवाओं को पीछे छोड़, Youtube से हर महीने लाखों रुपये कमा रही हैं

यूट्यूब इन दिनों कितना प्रचलन में है ,यह तो सभी को पता है। लोग इससे लाखों की कमाई कर रहे हैं। कुछ लोगों को इसने अलग पहचान दे दी तो, कुछ लोगों के लिए यह हुनर दिखाने का सबसे बेहतरीन मंच बन गया। आज हम आपको 70 साल की दादी के बारे में बताएंगे, जिनके पोते ने उन्हें यूट्यूब के ही जरिए उन्हें एक नई पहचान दिला दी और जिसने हजारों लोगों को आश्चर्यचकित कर के रख दिया।

अनोखी है यह दादी और पोते की जोड़ी

दरअसल हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाली सुमन धाम ने के बारे में जो कि आज यूट्यूब पर छा चुकी है। इनकी उम्र 70 साल है। इनको यूट्यूब स्टार्ट बनाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ है उनके पोते यश का।

यश 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं और उनकी उम्र 17 साल है। उन्होंने अपनी दादी के लिए एक यूट्यूब चैनल बनाया जिसका नाम है ‘आपली आजी’।

चैनल पर बताती हैं पारंपरिक स्वाद को

अपने चैनल पर सुमन पारंपरिक स्वाद के साथ घर में बनाए गए मसालों का प्रयोग कर कर महाराष्ट्र के व्यंजनों को बनाती हैं। आपको बता दें कि अहमदनगर से भी 10 किलोमीटर दूर सरोला कसर नामक एक गांव में सुमन रहती हैं और उन्हें हिंदी बिल्कुल भी नहीं आती है। वह केवल मराठी बोल पाते हैं।

यह भी पढ़ें :-अमेरिका की नौकरी छोड़ पत्ते से प्लेट बनाना शुरू किए, लोकल लोगों को रोजगार देने के साथ ही 15 लाख का बिज़नेस किये

150 से भी ज्यादा रेसिपी को कर चुकी है शेयर

सुमन ने अपने चैनल से 150 से ज्यादा रेसिपी को लोगों तक पहुंचाया है उन्हें सिखाया है। उन्हें पसंद करने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और उनके बताए गए मार्गदर्शन पर अपने व्यंजनों को बनाते हैं।

सुमन को बहुत ही आश्चर्य होता है कि यह सब अचानक कैसे होने लगा। सुमन बताती है कि उन्हें कभी नहीं पता था कि एक ऐसा दिन आएगा जब उन्हें लोग सेलिब्रिटी के रूप में देखेंगे और उनको पसंद करेंगे। लेकिन उन्हें अपने पोते पर गर्व है कि उसने ऐसी तरकीब निकाली और इस उम्र में भी अपनी दादी को सफलता दिला रहे हैं।

चीजों में करती हैं बदलाव और, बदल जाता है स्वाद

सुमन के पोते ने बताया की 2020 के जनवरी में उन्होंने अपनी दादी को पाव भाजी बनाने के लिए कहा। लेकिन उनकी दादी को वह बनाना नहीं आता था। यश ने अपनी दादी को यूट्यूब पर ही कुछ वीडियो को दिखाया और कहा कि आप बना सकती हैं। जब दादी ने वीडियो को देखा तो कहा कि वह इससे अच्छा पाव भाजी बना सकते हैं। फिर क्या था पावभाजी को एक नया स्वाद दिया और खूब स्वादिष्ट बनाया।

यस चला रहे थे पहले से ही अपना चैनल

यश बताते हैं कि आठवीं क्लास से ही उनका एक अपना यूट्यूब चैनल है। आगे चलकर उन्होंने अपनी दादी के लिए चैनल की प्लानिंग की और कुछ वीडियो उस पर अपलोड किया। जब करेले की सब्जी का रेसिपी उस पर डाला गया तो लोगों ने उसे खूब पसंद किया और मात्र उसे एक वीडियो पर 6 मिलियन से भी ज्यादा के व्यूज मिल गया।

मूंगफली की चटनी ने भी किया कमाल

आगे चलकर जब यश ने अपनी दादी सुमन के मूंगफली की चटनी बनाने की रेसिपी को चैनल पर डाला तो उसे भी लोगों का बहुत प्यार मिला। इसके साथ साथ हरी सब्जियों को अलग तरीके से बनाने की विधि को भी काफी पसंद किया गया। मेहनत और लगन से और अच्छे कंटेंट से जल्द ही उन्हें 6.5 मिलीयन सब्सक्राइबर्स मिल गए। इसलिए कहा गया है कि कोई भी कदम को छोटा या बड़ा नहीं समझना चाहिए। अगर आपके पास कोई हुनर है तो उसे जरूर दूसरों तक पहुंचा है और उन्हें भी मौका दें कि वह कुछ अच्छा कर पाए।

₹200000 की होती है कमाई

आपको यह जानकर बहुत ही ज्यादा खुशी होगी कि यश के इस छोटे से प्रयास के कारण और उनकी दादी की मेहनत के कारण या कहें तो उनके हुनर के कारण आज उस चैनल से डेढ़ से ₹200000 की कमाई होती है। किसने सोचा था कि 70 वर्ष की उम्र में भी किसी के अंदर का गुण उसे सफलता के शिखर पर पहुंचा देगा।

इसलिए कहा जाता है कि हमारे पास इतनी काबिलियत है कि हम असंभव को भी संभव बनाने का हुनर रखते हैं। आप भी अपने अंदर की क्षमता को पहचाने और समाज में एक सकारात्मक सोच को विकसित करने में अपना योगदान दें।

The Logically यश और उनकी दादी सुमन को इस सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई देता है ।