Sunday, December 10, 2023

धरती पर स्वर्ग देखनी हो तो इन 5 जगहों को देख लें, गर्मी में लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं

कई बार लोग गर्मी से राहत पाने के लिए और गर्मी की छुट्टियां व्यतीत करने के लिए ठंडी जगहों की तलाश करते हैं, ताकि थोड़ा समय भी सुकून से व्यतीत कर सके। इसके लिए पहाड़ी इलाके शानदार ऑप्शन है, वहां बर्फीले पहाड़ों की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। अगर आप भी पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं तो हम कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां एक बार जाने के बाद आप बार-बार जाना चाहेंगे।

मसूरी (Mussoorie), उत्तराखंड (Uttrakhand)

उत्तराखंड की गोद में बसा ‘मसूरी’ भारत के पर्वतीय नगरों में से एक है। यह पर्वत की रानी से भी प्रसिद्ध है। मसूरी भारत का पांचवा सबसे ज्यादा मशहूर हिल स्टेशन है। यहां जो एक बार चला जाता है, वह बार-बार जाना चाहता है। यहां पहाड़ों खूबसूरती के साथ-साथ अनेकों मनोरम दृश्य है- जिनमें केम्पटी वॉटरफॉल, धनोल्टी, सुंदरकुण्डा देवी मंदिर, मसूरी लेक, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस जैसी और भी कई मनमोहक जगहें है। इसके साथ ही मसूरी से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाल टिब्बा भी घूमने के लिए काफी शानदार जगह है। यहां गर्मियों के मौसम में काफी दूर-दूर से टूरिस्ट बर्फीली पहाड़ियों का लुफ्त उठाने आते हैं।

Manali Hill Station is beautiful tourist places in shimla

कपल्स के लिए बेस्ट जगह है मसूरी

नए कपल्स हमेशा ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहाँ घूमने के लिए कुछ एडवेंचर वाले जगह हों और साथ ही वहाँ सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अच्छा माहौल हो। बता दें कि ऐसे लोगों के लिए मसूरी का वातावरण बिल्कुल फिट बैठता है। यहाँ मिलने वाले रूम्स और पिकनिक स्पॉट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Manali Hill Station is beautiful tourist places in shimla

यह भी पढ़ें :- मात्र 5000 के बजट में इन 5 हिल स्टेशन को घूम सकते हैं, यह भारत के सबसे फेमस और Budget वाले जगह हैं

मसूरी में होटल्स और रूम्स

यहां कम बजट से लेकर अच्छे पैसे वाले भी होटल्स मिल जाएंगे। अगर अच्छे से ढूंढा जाय तो मसूरी में महज 500 रुपये में भी ठहरने के लिए कमरा आसानी से मिल जाएगा। मसूरी से 10 KM पहले से ही सड़क किनारे ऐसे अनेकों जगह मिलेंगे जहां आप आसानी से ठहर सकते हैं। होटल के अलावा यहाँ Home Stay और डोरमेट्री जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

घूमने के लिए बेस्ट मौसम

मसूरी एक ठंडी जगह है जहाँ घूमने के लिए गर्मियों के दिनों में बहुत मज़ा आता है। वैसे इन जगहों पर लोग सर्दी में भी घूमने जाते हैं, इन दिनों में यहाँ बर्फबाड़ी देखने को मिलेगी। किसी भी Hill Stations पर जाने के लिए बरसात के दिनों को अवॉयड करना चाहिए, क्योंकि यहां के पहाड़ अक्सर टूट के गिर जाते हैं और रास्ता बंद हो जाता है।

डलहौजी (Dalhousie), हिमाचल प्रदेश (Himanchal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित डलहौजी भी पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक हिल स्टेशन है। यहां कई प्राकृतिक नजारे जैसे फूलों की क्यारियां, घास के मैदान, तेज बहाव वाली नदियों के साथ ही सभी जगह पहाड़ों से घिरा हुआ है। अगर आप भी प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कुछ समय व्यतीत करना चाहते हैं, तो डलहौज़ी आपके लिए शानदार जगह है। क्योंकि यहां और भी कई बेहद खूबसूरत जगहें- जैसे पंचपुला, खाज्जिअर, माल रोड, कालाटोप, वन्यजीव अभयारण्य, चमेरा झील, सतधारा झरना, डैनकुंड चोटी भी मनमोहक है।

कैसे पहुंचे डलहौजी

डलहौजी जाने के लिए फ्लाइट और ट्रेन दोनों तरह की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां से सबसे करीबी हवाई पट्टी और रेलवे स्टेशन पठानकोट है। पठानकोट से डलहौजी की दूर 90 KM है, जहां से आसानी से टैक्सी या बस की सुविधा मिल जाएगी।

गुलमर्ग (Gulmarg), कश्मीर (Kashmir)

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग हिल स्टेशन बहुत ही लोकप्रिय जगह है। यह प्राकृतिक सौंदर्य के लिए इतना विख्यात है, कि कश्मीर घूमने वाले लोग सैलानी यहां अवश्य ही जाते हैं। यह फूलों के प्रदेश के नाम से भी प्रसिद्ध है। पहले इसका नाम गौरीमार्ग था, लेकिन 16वीं शताब्दी में युसुफ शाह चक ने इसका नाम बदलकर गुलमर्ग रख दिया।

Do 11 activities in Kashmir on budget

यह भी पढ़ें :- 15 दिन पर इस मिट्टी को चेहरे पर लगाने से कील, मुहांसे व दाग-धब्बे सब दूर हो जाएंगे, ऐसे करें प्रयोग

गुलमर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां के हरे-भरे ढलान, बर्फीले पहाड़ और फूलों की खूबसूरती सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले टूरिस्ट खिलनमर्ग, बायोस्फीयर रिजर्व, अलपत्थर झील, निंगली नाला, गंडोला राइड, आइस स्केटिंग और महारानी मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों का आनंद उठा सकते हैं। यहां हमेशा की पर्यटकों की भरी भीड़ लगी रहती है।

लगभग 8000 फ़ीट की ऊंचाई पर बसा गुलमर्ग गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बहुत उपयुक्त जगह है, यह हमेशा बर्फ से ढंका हुआ रहता है।

लेह (Leh)

अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात लेह बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां बर्फीले पहाड़ों का माहौल एकदम शांत रहता है। यहां की स्थानीय बाजारें भी पर्यटकों को लुभाती है। यहां ग्रेविटी हिल के नाम से प्रसिद्ध मैग्नेटिक पहाड़ियां है, जिसपर गुरुत्वाकर्षण के कारण गाड़ियां खुद ही पहाड़ों की तरफ खिची चली जाती है। यहां घूमने वाले प्रमुख जगहों में खारदुंग ला पास, कारगिल, शांति स्तूप, पैंगोंग झील, हंडर, मैग्नेटिक हिल, त्सो मोरीरी झील, त्सो कर झील, डिस्टिक मॉनेस्ट्री, तुर्क गांव जैसी और भी कई जगहें काफी मशहूर है।

Do 11 activities in Kashmir on budget

लेह में एडवेंचर

लेह मुख्य रूप से एडवेंचर टूर के लिए जाना जाता है। हर साल यहाँ हज़ारों की संख्या में बाइकर्स पहुंचते हैं, क्योंकि लेह के रास्ते बेहद खूबसूरत और लुभावने हैं। घूमने के अलावा यह जगह अपने अप्रतिम रास्तों के लिए भी जाना जाता है।

लेह की यह तस्वीरें किसी को भी मोहित कर सकती हैं। बाइक ट्रिप के लिए इससे बेहतर जगह कोई नही हो सकता है।

कौसानी (Kausani), उत्तराखंड (Uttrakhand)

कौसानी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का एक गांव है। यह भारत का खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थलों में से एक है। पिंगनाथ चोटी पर बसा कौसानी हिमालय की खूबसूरती को दर्शाता है। यहां से बर्फ से ढके नंदा देवी पर्वत की चोटी का भी भव्य नजारा देखा जा सकता है। यहां अन्य कई प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ खेल और धार्मिक स्थल भी है, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाते हैं। यहां के दर्शनीय स्थलों में रुद्रधारी जल प्रताप, गुफाएं, बैजनाथ मंदिर, ग्वालदम, सुमित्रानंदन पंत, म्यूजियम, टी एस्टेट के साथ अन्य भी कई जगह है। यहां गर्मियों के मौसम में सैलानियों का भारी भीड़ लगा रहता है।

कौसानी जाने का उपयुक्त समय

कौसानी एक बेहद छोटा गांव है जो समुन्द्र स्तर से लगभग 5600 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। कौसानी में जनसंख्या घनत्व बहुत कम है, जो इस जगह को शांतिमय वातावरण देता है। ठंडी के मौसम में मुख्य रूप से लोग यहाँ की बर्फबाड़ी देखने के लिए जाते हैं।

इन खूबसूरत जगहों के बारे में जानकर आप के मन में भी यहां जाने की इच्छा अवश्य ही जागृत हो रही होगी। अगर आप भी हिल स्टेशन का नजारा देखना चाहते हैं तो यह मसूरी, डलहौजी, लेह, गुलमर्ग और कौसानी आपके लिए बेहद खूबसूरत जगहें है।