Monday, December 11, 2023

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला चौथा मेडल, बिन्दियारानी ने वेटलिफ्टिंग के 55kg वर्ग में जीता सिल्वर

भारत की बेटियां अब सारे क्षेत्र में सफलता प्राप्त करके पूरी दुनिया में भारत को गौरवान्वित कर रही है। हाल हीं भारत की बेटी बिंदिया रानी देवी ने वेटलिफ़्टिंग (Weightlifting) ने बर्मिंघम, इंग्लैंड (Birmingham, England) में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत कर भारत को चौथा मेडल प्रदान करवाया है।

वेटलिफ़्टिंग करने से पहले थीं, एक टायक्वांडो खिलाड़ी

23 वर्षीय बिंदियारानी मणिपुर की रहने वाली हैं। वे वेटलिफ़्टिंग करने से पहले एक टायक्वांडो खिलाड़ी थीं। वर्ष 2008 से 2012 तक उन्होंने टायक्वांडो खेला और फिर उन्होंने वेटलिफ़्टिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने स्नैच सेक्शन में 86 Kg और क्लीन ऐंड जर्क में 116 Kg वजन उठाया। कुल मिलाकर उन्होंने 202 Kg भार उठा कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

वहीं नाइजीरिया Adijat Adenike Olarinoya ने कुल 203 Kg वज़न उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इंग्लैंड की Fraer Morrow vs ने 198 Kg वज़न उठाकर ब्रोन्ज़ मेडल जीता।

सिर्फ एक किलोग्राम की वजह से गोल्ड मेडल जीतने से गई चूक

बिंदियारानी सिर्फ एक किलोग्राम की वजह से गोल्ड मेडल अपने नाम करने से चूक गई। लेकिन उन्होंने बताया कि, यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था इसलिए वे सिल्वर पदक जीतकर और गेम्स रिकॉर्ड बनाकर बेहद खुश हैं।लेकिन अगली बार और वे बेहतर प्रदर्शन जरूर करेंगी।

वहीं नेशनल कोच विजय शर्मा का कहना है कि, बिंदियारानी बेहद हीं प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने इससे पहले भी वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

यह भी पढ़ें:- वैसाखी के सहारे मेहनत कर सख्स ने जीता लोगों का दिल, बोला- आत्मसम्मान के लिए सब कुर्बान: वीडियो

भारत को मिला चौथा मेडल

बिंदियारानी ने वेटलिफ़्टिंग में भारत को चौथा मेडल दिलाकर भारत का नाम पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया है। पदक प्राप्त करने की की खुशी उनके चेहरे पर साफ साफ दिख रही है। चुकि यह कॉमनवेल्थ गेम्स उनके लिए पहली बार था लेकिन उन्होंने कहा कि, अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करके वे भारत को गोल्ड मेडल जरूर दिलाएंगी।

मीराबाई चानू ने वेटलिफ़्टिंग में भारत को दिलाया था पहला गोल्ड

भारत को अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में 4 मेडल मिले है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ़्टिंग के 49 Kg वर्ग में पहला गोल्ड जीता था। इसके अलावे संकेत महादेव सरगर ने वेटलिफ़्टिंग के 55Kg वर्ग में सिल्वर तथा गुरुराज पुजारी ने वेटलिफ़्टिंग के 61 Kg वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। अब हाल हीं में ,बिंदियारानी ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत कर भारत को चौथा मेडल प्रदान करवाया है।