Sunday, December 10, 2023

घुटनों तक जमी बर्फ के चादर के बीच भी देश की सुरक्षा करते हैं भारतीय सैनिक, वीडियो देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा

कड़ाके की सर्दी में जहां आम नागरिकों को घर से बाहर निकालना आफत का काम लगता है वहीं हमारे देश के वीर जवान खुले आसमान के नीचे रूह को गलाने वाली सर्दी और जांघों तक जमी बर्फ में अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हैं। शायद इसिलिए कहा गया है कि तिरंगे की हिफाजत करना आसान काम नहीं है और यही वजह है कि मां भारती के वीर सैनिकों की का साहस और शौर्य अक्सर देश की जनता को नि:शब्द कर देता है।

कड़ाके की ठंडी में सैनिक देश की सुरक्षा कैसे करते हैं?

कई बार लोगो के मन में सवाल उठता है कि अधिक सर्दी में भी सैनिक देश की सुरक्षा कैसे करते हैं। ऐसे मे सोशल मीडिया पर देश के वीर जवानों के हिम्मत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे साथ ही आपके प्रश्न का उत्तर भी मिल जाएगा। तिरंगे की हिफाजत के लिए मां भारती के वीर सपूत घुटनों तक जमी बर्फ की चादर के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे हैं जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:- स्वर्गवासी पत्नी की याद में पति ने बनवाया पत्नी की सिलिकॉन स्टैच्यू, साथ रहने का होता है एहसास

घुटने तक जमी बर्फ में ड्यूटी कर रहे वीर सैनिकों का वीडियो हुआ वायरल

सेना के वायरल हो रहे इस वीडियो को मेजर जनरल राजू चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सर्दी के मौसम में देश की रक्षा करना उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण होता है। मेजर जनरल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि घुटने तक बर्फ जमी हुई है जिसमें पैदल चल पाना बेहद कठिन है इसके बावजूद भी वीर सैनिक हाथ में राइफल पकड़े ड्यूटी कर रहे हैं।

सिर्फ बर्फ के ढेर ही नहीं बल्कि बर्फीले तुफान और तेज हवाओं के बावजूद भी उनका हौसलें अडिग रहते हैं और बहुत ही निष्ठापूर्वक वे अपने देश और देश की जनता की सुरक्षा में तत्परता के साथ करते हैं। (Viral Video of Indian Soldiers) पेट्रोलिंग के दौरान अक्सर हमारे देश के वीर सैनिकों को बर्फ के तुफानों का सामना करना पड़ता है।

लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर वीर सैनिकों का वीडियो वायरल पर अभी तक लाखों की सन्ख्या में व्युज और हजारों की सन्ख्या में लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही सोशल मीडिया यूजर मां भारती के वीर जवानों को घुटनों तक जमी बर्फ के बीच मुस्कुराते हुए कर्तव्य का निर्वहन करते देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जहां हम हल्की-सी ठंड में कांपने लगते हैं वहां देश के वीर जवान बर्फ का बिस्तर बनाकर हमारी रक्षा करते हैं। उनकी यही साहस और शौर्य हमें अक्सर नि:शब्द कर देती है। The Logically की ओर से मां भारती के वीर सैनिकों को सादर नमन।