Sunday, December 10, 2023

गार्डनिंग: बिना मिट्टी के भी लगा सकते हैं फूल, इन 8 तरह के फूलों को केवल पानी मे लगाया जा सकता है

प्रत्येक लोग अपने-अपने घर, ऑफिस और अन्य कई जगहों के साज-सजावट का बहुत ध्यान रखते हैं। छोटा या बड़ा सभी कोई चाहता है उसका घर हमेशा अच्छा दिखे और सजा हुआ रहे। ऐसे कई लोग है जो ऑफिस या घर की शोभा बढ़ाने के लिए कई प्रकार के सजावटी पौधे और अन्य सजावटी सामानों को बाजार से खरीद कर लाते हैं। आज आपको ऐसे ही कुछ सजावटी पौधे के बारें में जानने को मिलेगा जिसे मिट्टी की जरुरत नहीं होती है, सिर्फ पानी में उगाया जा सकता है। इसे आप अपने घरों में और ऑफिसों में भी बहुत सरलता से लगा सकते हैं। आईए जानते हैं कुछ सजावटी पौधों और उसे लगाने की विधि।

इंग्लिश आइवी (English Ivy)

इस पौधे को बोतल में पानी रख कर खिड़की के पास लगाया जा सकता है। इस पौधे को धुप में ना लगाकर छावं में लगाना चाहिए जिससे पौधे का विकास तेजी से हो सके। यह पौधा देखने में बहुत ही आकर्षक होता है और इसकी खूबसूरती मन को मोह लेती है।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

यह हमारे वातावरण के लिए बहुत जरुरी है। वातावरण को शुद्ध बनाये रखने में स्नेक प्लांट काफी मददगार होता है। इस पौधे को मिट्टी की अधिक जरुरत होती है, इसके बाद भी इसे पानी में लगाया जा सकता है। स्नेक प्लांट के पत्ते बहुत ही लम्बे और तलवार की तरह नुकीली होती है। इसकी अधिकतम लम्बाई 18 इंच होती है।

कोलियस (Coleus)

कोलियस के पौधे को हल्की धूप में अर्थात गर्म तापमान में लगाना चाहिए। घर में जहां कही भी हल्की धुप आती हो वहां इसे लगाया जा सकता है। कोलियस पौधे की पत्तियां हल्की हरी और गुलाबी रंग की होती है। अपने रंग-बिरंगे रंगों के कारण यह अत्यंत शोभनीय लगती है और अपनी ओर आकर्षित करती है। कोलियस का पौधा घर की शोभा में चार चांद लगा देता है।

पिस लिली (Peace Lili)

पिस लिली के पौधे को भी ऐसे जगह पर लगाना चाहिए जहां धूप पूरी तरह से इस पर ना पड़े। इस पौधे को किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है। अत्यधिक दिन तक इसे बनाये रखने और घर की शोभा बढ़ाने के लिये पिस लिली के पौधे की थोङी देखभाल की जरुरत होती है।

मनी प्लांट (Money Plant)

यह देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। इस पौधे को अपने कमरे में आसानी से लगाया जा सकता है। इस पौधे को कमरे में लगाने के लिए कांच, घड़ा या प्लास्टिक के बोतल की जरुरत होती है। यदि घर में मिट्टी हो तो इसे मिट्टी में भी लगाया जा सकता है। लेकिन यदि मिट्टी नहीं है तो बोतल में पानी रखकर भी बहुत आसानी से मनी प्लांट लगाया जा सकता है। इसकी पत्तियां बड़ी और लम्बी होती है जिसके कारण यह क्षेत्र को खूबसूरत बनाती है।

लक्की बैंबू (Lucky Bamboo)

यह वाटर लिली के प्रजाति का पौधा है। इसे भी बिना धूल वाली जगहों पर लगाया जाता है। इस पौधे का जैसा नाम है, यह दिखता भी वैसे ही है बिल्कुल बांस की तरह।

स्पाइडर प्लांट (Cholorophytum Comosun)

इस पौधे को भी किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है। यह मकड़ी की तरह नज़र आता है और घर या ऑफिस की शोभा बढ़ाने में बहुत मददगार होता है। इसकी पत्तियां जैसे तलवार हो वैसे दिखाई देती है।

एरोहेड/सिन्गोनियम प्लांट

इस पौधे के पत्ते तीर की तरह होते है और इस पौधे का प्रयोग घर सजाने के किया जा जाता है।

ऊपर दिये गये सभी पौधे का उपयोग सजावट के लिये किया जाता है। आप भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। ये सभी पौधे बहुत ही आसानी से लगाये जाने वाले है और आपके घर, ऑफिस या अन्य जगहों को खूबसूरत बना देते हैं।