Home Inspiration

पिता मजदूरी करते हैं, बेटी पढ़ाई पूरी करने के लिए बेचती हैं मूंगफली: Vinisha

12th class student Vinisha sells peanuts to study

आज के दौर में अगर हमें खुश रहना है तो इसके लिए पैसा कमाना अति आवश्यक है। इस पैसे ने शिक्षा को भी बदहाल किया है। क्योंकि अगर कोई पैरेंट्स चाहे कि बच्चे को उच्च शिक्षा दें तो इसके लिए कॉन्वेंट में पढ़ाएं लेकिन इसके लिए मोटी रकम की आवश्यकता है। जिस कारण बहुत से बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रहा। परंतु आज के दौर में ऐसे कई बच्चे हैं जो हर मुमकिन प्रयास कर शिक्षा हासिल कर अपने भविष्य को उज्ववल बनाने की तरफ दौर रहे हैं।

आज के इस लेख द्वारा हम आपको एक ऐसी बच्ची के विषय में बताएंगे जिनके पिता मजदूर हैं फिर भी वह बच्ची शिक्षा हासिल करने के लिए स्कूल के बाद मूंगफली बेचती है। आईए जानते हैं उस बच्ची के बारे में विस्तार से।

यह भी पढ़ें:-मिलिए बिहार के स्नेक मैन से, महज 18 वर्ष की उम्र में कई जानवरों समेत 3 हजार साँपों को कर चुके हैं रेस्क्यू

पिता करते हैं मजदूरी

वह बच्ची है केरल (Kerala) से ताल्लुक रखने वाली विनिशा (Vinisha)। वह अभी शिक्षा हासिल कर रही हैं। वह अपने पढ़ाई को पूरा करने के लिए मूंगफली बेचती है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है जिस कारण उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उनके पिता आजीविका के लिए मजदूरी करते हैं।

विनिशा बेचती है मूंगफली

विनिशा अभी 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। जब उनका स्कूल खत्म हो जाता है तो वह मूंगफली बेचने लगती है। वह ठेला लगाकर शाम 4 बजे से 8 बजे रात तक ये काम करती हैं तब आगे घर का काम देख पढ़ाई करती है। जानकारी के मुताबिक जब उनकी बहन की शादी हुई तब कर्ज लिया गया था। तब विनिशा ने ये सोंचा कि मूंगफली बेचकर कोई मदद कर सके। हालांकि मूंगफली बेचने का काम उनकी मां किया करती थी। परन्तु बीमारी के कारण उन्होंने ये काम छोड़ दिया। विनिशा ये चाहती थीं वह अपनी पढ़ाई जारी रखें और साथ ही घर खर्च में भी कुछ मदद कर सके।

यह भी पढ़ें:-आप भी घर पर आसानी से उगा सकते हैं लहसुन, अपनाएं यह आसान तरीका: Gardening Tips

4 वर्षों से बेच रही है मूंगफली

विनिशा पढ़ाई के लिए 4 वर्षों से मूंगफली बेचती है। उनके इस काम को देख लोग उनकी खिल्ली उड़ाते हैं। बहुत कुछ कहकर उनको ताना सुनाते हैं। परन्तु वह हर किसी के बात को अनसुना कर आगे बढ़ती हैं और जो करना होता है करती हैं। शिक्षा हासिल करने के लिए जो कार्य विनिशा कर रही हैं वह बेहद जरूरी और प्रशंसनीय है। The Logically विनिशा (Vinisha) के उज्ववल भविष्य की कामना करता है।

Exit mobile version