Tuesday, December 12, 2023

ऑक्सफोर्ड के द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” को हिन्दी वर्ड ऑफ द इयर घोषित कर दिया गया है

मई 2020 में कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत को आर्थिक, सामाजिक व मानसिक समस्याओं से उबरनें व स्वंय को सुदृढ़ बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” का नारा दिया गया। आपको बता दें कि वर्तमान में “आत्मनिर्भर भारत” केवल एक नारा या स्लोगन नही रह गया है बल्कि इस शब्द को ‘ऑक्सफोर्ड लैग्विजेज़’ (Oxford Languages) जो ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ (Oxford English Dictionary) प्रकाशित करता है द्वारा ‘ऑक्सफोर्ड हिन्दी वर्ल्ड ऑफ द इयर’ (Oxford Hindi Word of the year) घोषित कर दिया गया है।

‘ऑक्सफोर्ड हिन्दी वर्ल्ड’ का अर्थ क्या है ?

ऑक्सफोर्ड हिन्दी शब्द से तात्पर्य ऐसे शब्द से है जो गत वर्ष के लोकाचार, मनोदशा या स्थिति की झलक अपने भीतर समेटे हुए हो। साथ ही, जिसका अपना एक सांस्कृतिक महत्व हो और एक लंबे समय तक उपयोग व यादगार रहने की क्षमता लिये हो।

Aatmanirbhar bharat

सलाहकार पैनल द्वारा लिया गया है फैसला

वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते गिरती अर्थव्यवस्था व देशवासियों को तनावपूर्ण मनोदशा से ओवरकम करने के लिए पीएम मोदी ने जो “आत्मनिर्भर भारत” का नारा दिया, ‘ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज़’ के लिए उसका चयन भाषा विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फ़ॉक्सेल (Imogan Foxell) के एक सलाहकार पैनल द्वारा किया गया है।

क्या कहना है ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज़ का

‘ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज़’ के लिए हिंदी वर्ड ऑफ द इयर(Hindi word of the year) का यचन करने वाले पैनल की सदस्या कृतिका अग्रवाल ने एक बयान में कहा है कि – “भारतीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने जब वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए पैकेज की घोषणा की थी तो उन्होनें देश को एक अर्थव्यवस्था के रुप में, एक संगठित समाज के रुप में, व्यक्तिगत और राष्ट्रीय तौर पर हर क्षेत्र में सुदृढ़ बनने के लिए, साथ ही महामारी के खतरों को नेगेटिव करने के लिए आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया था। इसके बाद से आत्मनिर्भर भारत शब्द का इस्तेमाल भारत के सार्वजनिक शब्दकोष के एक वाक्यांश और अवधारणा के रुप में और अधिक बढ़ गया है। भारत द्वारा कोविड-19 वैक्सीन(Covid-19 Vaccine) का सफलता पूर्वक निर्माण इसका एक सार्थक उदाहरण माना जा सकता है।“

Tiger

पूर्व में किन शब्दों को किया गया है शामिल

2020 के आत्मनिर्भर भारत को ऑक्सफोर्ड लैग्विजेज़ में सम्मिलित करने से पहले भी अनेक भारतीय शब्दों को इसमें शामिल किया जा चुका है जैसे- 2017 में ‘आधार’, 2018 में ‘नारी शक्ति’ और 2019 में ‘संविधान’ जो उस दौरान अनुच्छेद – 370 और 35- A( Artcle- 370 and 35- A) के निष्कासन के बाद राष्ट्रव्यापी बहस और चर्चाओं का कारण बना हुआ था। बता दें कि इन सभी शब्दों का हमेशा से ही एक सांस्कृतिक और देश की प्रगतिशीलता को दर्शाने में खासा महत्व रहा है।

महामारी के समय “आत्मनिर्भर भारत” एक हथियार के तौर पर सामने आया

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक (Director of Oxford University Press India) शिवरामकृष्णन वेंकटेश्वरन (Shivamkrishanan Venkateshvaran) ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत शब्द आज कई क्षेत्रों के लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो चुका है।

PM of India

क्या है आत्मनिर्भर का अर्थ

आत्मनिर्भर शब्द का मतलब किसी व्यक्ति या देश पर आर्थिक, सामाजिक या अन्य किसी भी क्षेत्र में निर्भर न होकर इस काबिल बनना कि आप खुद उस सामान का उत्पाद करने में सक्षम हों। मई 2020 की शुरुआत में राष्ट्र को दिये गए एक संबोधन में पीएम मोदी ने कोविड -19 के रिकवरी पैकेज के दौरान इस नारे की घोषणा की थी।

गणतंत्र दिवस पर “आत्मनिर्भर भारत” पर बेस्ड झांकी भी निकाली गई

इस गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आत्मनिर्भर भारत अभियान को दर्शाते हुए एक झांकी भी निकाली गई थी।