Sunday, December 10, 2023

35 परीक्षाओं में हुए असफल मगर नहीं हारी हिम्मत, फिर 104वीं रैंक लाकर बने IPS अफसर

अगर हमारा हौसला बुलंद हो तब असफलताएं भी हमारा रास्ता नहीं रोक सकती। अक्सर लोग अपनी पहली या दूसरी असफलता से निराश होकर प्रयास करना ही छोड़ देते हैं परंतु आज हम एक ऐसे व्यक्ति की बात करेंगे, जिन्हें एक या दो बार नहीं बल्कि 35 बार असफलता का सामना करना पड़ा, फिर भी उन्होंने प्रयास करना नहीं छोड़ा।

आज वह यूपीएससी UPSC की परीक्षा पास कर आईपीएस IPS ऑफिसर हैं। उस आईपीएस IPS ऑफिसर का नाम विजय वर्धन (Vijay Vardhan) है।

After losing in 35 different exams Vijay Vardhan becomes an IPS Officer

यह भी पढ़ें :- 10 सरकारी नौकरियों में चयनित हो चुके हैं राजस्थान के योगेश फगेड़िया, अब प्रशासनिक सेवा जॉइन करना चाहते हैं

विजय का पढ़ाई का सफर

विजय हरियाणा (Haryana) के सिरसा के रहने वाले हैं। सिरसा से शुरूआती पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए हिसार चले गए। वहां से साल 2013 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिकस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और सिविल सेवा में जाने का फैसला कर लिए। विजय उसकी तैयारी के लिए दिल्ली (Delhi) आ गए और कड़ी मेहनत करने लगे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा पीसीएस PCS, यूपी पीसीएस, एसएससी SSC, सीजीएल CGL, जैसे कुल 30 परीक्षाएं दिया परंतु किसी में वह सफल नहीं हो पाए।

After losing in 35 different exams Vijay Vardhan becomes an IPS Officer

यूपीएससी का सफर

विजय इतने असफलता से निराश जरूर हुए परंतु उनका हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने साल 2014 में पहली बार यूपीएससी UPSC की परीक्षा दी और इस बार भी उनके हाथ आसफलता ही लगी। विजय फिर से तैयारियों में जुट गए परंतु वह प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाए। इसे वह हार नहीं माने साल 2016 में कड़ी मेहनत कर फाइनल में पास हो गए लेकिन 06 अंक के लिए वह मुख्य सूची में अपनी जगह नहीं बना पाए। साल 2017 में उन्होंने दुबारा प्रयास किया लेकिन इस बार भी उनके किसमत ने उनका साथ नहीं दिया।

After losing in 35 different exams Vijay Vardhan becomes an IPS Officer

विजय को मिली सफलता

विजय वर्धन (Vijay Vardhan) के असफलता को देखते हुए सभी ने उम्मीद छोड़ दी, परंतु विजय का विश्वास नहीं डगमगाया। उन्होंने अपनी रणनीति बदली और कड़ी मेहनत की। आखिरकार साल 2018 में उनकी मेहनत रंग लाई और वह 104वीं रैंक के साथ यूपीएससी UPSC की परीक्षा में सफल हुए। वर्तमान में विजय आईपीएस IPS पद पर नियुक्त हैं।