Saturday, December 9, 2023

इस फ़ौजी किसान से सीखें मछली पालन के गुण, एक एकड़ से 5 लाख रुपये महीने का फायदा: वीडियो देखें

लोग अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए बहुत ही मेहनत मजदूरी करतें हैं। ताकि उनके जीवन मे किसी की कमी ना खले। कुछ लोग एक साथ अन्य नौकरियों को करते हैं, कुछ स्टूडेंट्स हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी करते हैं। ताकि वे अपने पॉकेट मनी के लिए आत्मनिर्भर रहें।

हमने देश के फौजियों को सरहद पर अपने कर्तव्यों का पालन करते देखा है। लेकिन हमारी आज की कहानी एक फौजी की है जो लोगों को मतस्य पालन का तरीका सिखा रहें हैं। इतना ही नहीं वह 1 एकड़ में लगभग 5 लाख का मुनाफा तिमाही में कमा करें हैं।

मछलियां ज्यादातर मीठे पानी और समुद्री जलों में बहुतायत मात्रा में पाई जाती हैं। देखा जाये तो मछलियों की प्रजाति 28 हजार 500 से अधिक ही हैं। इनका नाम अलग-अलग स्थानों पर अनेकों नाम से जाना जाता है। सभी किसानों की चाहत रहती है कि वह मछली पालन करें। लेकिन कहते हैं ना अगर हम किसी विषय में जब तक अच्छी जानकारी हासिल ना करें तो हमें असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। अगर हम कोई कार्य की शुरुआत करतें हैं तो बेहतर है कि जानकारी हासिल कर ही उसका शुभारंभ करें। ताकि हमनें जो खर्च किया है उसका भरपया भी हो सके। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर इस फ़ौजी ने अपनी मतस्य पालन की विधि वीडियो के माध्यम से सबके साथ साझा किया है।

यह भी पढ़े :-

अपनी खेती छोड़ शुरू किए मत्स्य पालन, अब कमा रहे हैं 80 लाख रुपये सलाना: यतीन्द्र कश्यप

उत्तरप्रदेश (UP) बागपत के निवासी फ़ौज़ी भाई अमरदीप (Amardeep) लगभग 15 बीघा में मत्स्य पालन कर रहें हैं। उन्हें इस कार्य मे सफलता हासिल हो रही है तो उनका मनोबल भी बढ़ रहा है। वह आगे भी मत्स्य पालन लभगभ 35-40 बीघा में करना चाहते हैं। इसके लिए हमे सबसे पहले तालाब चाहिये उसमे उसकी उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए खाद की अति आवश्यक है। आपको मत्स्य बीज की जरूरत है।

फ़ौजी भी ने बताया कि उन्होंने अपनी 1 एकड़ जमीन में लगभग 20 हज़ार मछलियों को तालाब में छोड़ा है। इनको तैयार करने में इन्हें अधिक पैसे नहीं लगते बल्कि एक मछली पर 70-72 रुपये की लागत होती है। इस हिसाब से 1 एकड़ जमीन के मत्स्य पालन में लगभग 14-15 लाख रुपये खर्च होते हैं। बहुत ही कम वक़्त यानी 3 महीने में इन्हें 5 लाख की बचत भी होने लगी है।

अगर आपको मत्स्य पालन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो आप इनका वीडियो देख सकते है। अगर आप इनसे बात करना चाहे तो 8310258175 या 8553218196 पर कॉल करके बात कर सकतें हैं।

देश की सेवा के साथ मत्स्य पालन करना और इसके बारे में अन्य व्यक्तियों को भी जानकारी देने के लिए The Logically फ़ौजी भाई अमरदीप को सैल्यूट करता है।