Monday, December 11, 2023

जानिए टुथब्रश का अनोखा इतिहास, सबसे पहली बार सुअर के बाल से बना था: रोचक तथ्य

सुबह- सबह सभी के जुबां पर एक ही शब्द आता है, टूथब्रश। यानि हर कोइ सुबह उठकर सबसे पहले ब्रुश करता है। कोई भी इंसान बिना अपने दांतों की सफाई किये बैगर भोजन ग्रहण नही करता। टूथब्रश एक ऐसा चीज है जिसको हर कोई रोजाना उपयोग में लेता है। लेकिन बहुत लोग इसको बनाने के पीछे का इतिहास से अछूता है। हम आज आपको रोजाना उपयोग में आने वाले सबसे महत्वपूर्ण चीज ‘टूथब्रश’ (Toothbrush) की बात करेंगे।

तो चलिए, जानते है टूथब्रश का इतिहास

बिना टूथब्रश किये भोजन की कल्पना करना भी गलत है। हर कोई सुबह-सुबह इसका उपयोग जरूर करता है लेकिन क्या आप कभी सोचते है कि, इस ब्रश को सबसे पहले कैसे बनाया गया? नही न ! तो चलिए आज हम आपको टूथब्रश के इतिहास के बारे में बताने वाले है।

China's King Hongzhi patented
चीन के शाषक ने खोजा था टुथब्रश

आखिर सबसे पहले किसने इस टूथब्रश को बनाया था?

सन् 1498 में यानी आज से 523 साल पहले चीन के राजा होंगझी (China’s King Hongzhi ) ने टूथब्रश (First toothbrush) का पेटेंट कराया था। उस समय यानी 3000 BC में लोग दांतों को साफ करने तथा उसको चमकदार बनाने के लिए पेड़ के पतली डालियों का उपयोग करते थे, जिसे दातुन कहा जाता था, और 1600 BC के आसपास चीन के लोग खुशबूदार पेड़ के डालियों का उपयोग करते थे। लोगों का मानना था कि दांतों को साफ करने के लिए खुशबूदार पेड़ के डालियों का उपयोग करने से दांत साफ होने के साथ सांसों की बदबू की समस्या से भी निजात मिलती है। ―523 years ago, China’s King Hongzhi patented the toothbrush for the first time. Which he made from pig hair.

कुछ वर्षों बाद लोग जानवरों के बालों को लकड़ी के हत्थे पर लगाकर दांतों को साफ करने लगे। उस समय टूथपेस्ट भी नही बना था, इसलिए लोग उसके जगह मिट्टी, राख, अंडे के छिलकों का पेस्ट और कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते थे।

1498 में चीनी शासक ने किया, टूथब्रश का निर्माण

सन 1498 में चीन के मिंग वंश के शासक राजा होंगझी ने सबसे पहला टूथब्रश सूअर के बालों से बनाया था। उस समय इन बालों को लकड़ी या हड्डी पर लगाया जाता था। इस ब्रश से यह फायदा था कि उससे अच्छे से दांतों की सफाई होती थी। इस फायदे के वजह से लोग टूथब्रश का इस्तेमाल भारी संख्या में करने लगे।

वर्ष 1690 में पहली बार ‘टूथब्रश’ शब्द का हुआ इस्तेमाल

आपको बता दें कि सुअर के बालों से ब्रश बनने के बाद लोग भारी संख्या में इस ब्रश को इस्तेमाल करने लगे। और इस ब्रश को इस्तेमाल करने वालों की संख्या इतनी बढ़ गई कि सन 1690 में इसके लिए पहली बार ‘टूथब्रश’ शब्द का इस्तेमाल किया गया। जानकारी के मुताबिक, एंथनी वुड नामक एक शख्स ने अपनी आत्मकथा में यह लिखा था कि, उसने एक दूसरे आदमी से टूथब्रश खरीदा और यह कहा जाता है कि उस शख्स ने ही पहली बार अपनी जीवनगाथा में टूथब्रश जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था। ―523 years ago, China’s King Hongzhi patented the toothbrush for the first time. Which he made from pig hair.

Thoothbrush

साल 1780 में विलियम एडिस ने किया बड़े पैमाने पर टूथब्रश बनाने का काम शुरू

बताया जाता है कि, विलियम एडिस ने वर्ष 1780 में बड़े पैमाने पर टूथब्रश बनाने का काम शुरू किया। इस ब्रश को बनाने के लिए उन्होंने घोड़े के बाल का इस्तेमाल किया था। उन्होंने एक हड्डी में ग्लू की सहायता से घोड़े के बालों को चिपका दिया, इस प्रकार उन्होंने इस टूथब्रश का निर्माण किया। लोगों के द्वारा यह भी कहा जाता है कि जब विलियम एडिस जेल में थे तभी यह आईडिया उनके दिमाग मे आया था। उस समय कैदी जेल में दांतों को साफ करने के लिए मिट्टी और राख का इस्तेमाल किया करते थे।

1844 में पहली बार बनाया गया तीन लाइन वाला टूथब्रश

जानकारी के मुताबिक, जब विलियम जेल से निकले तो उन्होंने टूथब्रश बनाने का काम शुरू किया। आपको बता दें कि आज उनकी विस्डम टूथब्रश नाम की कंपनी है। इसके बाद वर्ष 1844 में पहली बार तीन लाइन वाला टूथब्रश बनाया गया था। उस समय भी टूथब्रश के मटेरियल और डिजाइन में कोई खास बदलाव नही आया था।

साल 1935 में सुपर पॉलिमर बनाया, जिसका नाम दिया गया नायलोन

वर्ष 1935 में वालेस कैरोथर्स ने सुपर पॉलिमर बनाया, जिसका नाम नायलोन दिया गया। जिसके बाद टूथब्रश में जानवरों के बालों की जगह टूथब्रश में नायलोन का इस्तेमाल होने लगा।

1960 के दशक में बाजार में आये इलेक्ट्रिक टूथब्रश

वर्ष 1960 के बाद बाज़ारों में इलेक्ट्रिक टूथब्रश मिलने लगे और आज तो बाज़ारों में साइज, शेप, मटेरियल के हिसाब से टूथब्रश मिलते है।