Home Amazing Tricks

इस तरह मिट्टी के बर्तन में 6 महीने तक कोई फल नही सड़ता, देखिए सैकडों साल पुरानी यह अनोखी तरकीब

सेहत को बेहतर रखने के लिए फल को आहार में शामिल करना महत्वपूर्ण है। घर पर लाए गए फल ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रह सकते यदि उन्हें फ्रिज में ना डाला जाए। लेकिन आपको बता दें कि बिना फ्रिज भी आप फलों को उसकी गुणवत्ता के साथ कई दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं। जी हां यह कमाल है खास तरह के बने मिट्टी के बर्तन का। अब आप यह सोच रहे होंगे कि भला मिट्टी के बर्तन में फलों को कई दिनों तक सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। आईए जानते हैं इस तकनीक के बारे में…

फ्रिज का प्रयोग कर हम फलों को कई दिनों तक सुरक्षित रखते हैं लेकिन क्या आपने सोंचा है कि पहले के लोग फलों को कई दिनों तक सुरक्षित कैसे रखा करते थे जबकि उस समय फ्रिज भी नहीं हुआ करता था। अंग्रेजी में एक लोकोक्ति है “Old is Gold” यह वाकई सच है कि पुराने समय में बनाई गई चीजें आज भी अपना छाप छोड़ती ही रहती है। एक ओर विज्ञान खूब तरक्की कर लिया है और करता हीं जा रहा है लेकिन उस समय में जब तकनीकी रूप से मानव ज्यादा सक्षम नहीं थे तब भी लोगों ने ऐसे माध्यमों को बनाया जो आज भी प्रासंगिक है।

आज हम इस पेशकश में आपको पुराने व अनुकरणीय माध्यम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपने बिना फ्रिज के फलों को कई दिनों तक उसकी गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए सुरक्षित रख सकते हैं। दरअसल आप फलों को मिट्टी के बर्तन में रखकर उसे कुछ दिनों तक आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं। यह बात सुनकर आपको आश्चर्य होना लाजमी है लेकिन आपको बता दें कि पुराने जमाने के लोग मिट्टी के खास बर्तन में फलों को कई दिनों तक सुरक्षित रखा करते थे।

Amazing trick to preserve fruits in mud pot for 6 months
इस मिट्टी के बर्तन में 6 महीने तक फल सुरक्षित रहता है

यह तकनीक अफगानिस्तान से आया है। सदियों पहले अफगानिस्तान में लोग कगीना तकनीक का प्रयोग करते थे। मिट्टी का एक खास तरह का फ्रिज होता था जिसमें फलों को रखकर उसे कई दिनों तक सुरक्षित रखा जाता था। इस खास तकनीक से फलों को लगभग 6 महीनों तक उसकी गुणवत्ता के साथ सुरक्षित रखा जाता था। यह बर्तन मिट्टी और भूसे से बनाया जाता था जिसमें फलों को रखकर उसे ऊपर से इस तरह सील कर दिया जाता था ताकि उसमें हवा प्रवेश न कर पाए और फिर उसे छोड़ दिया जाता था लगभग 6 महीने तक फल ज्यों का त्यों रहता था।

यह भी पढ़ें :- मात्र 5000 के बजट में इन 5 हिल स्टेशन को घूम सकते हैं, यह भारत के सबसे फेमस और Budget वाले जगह हैं

IFS सुशांत नंदाने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि एक खास तरह के मिट्टी के बर्तन में आप सालों को महीनों तक उसकी गुणवत्ता के साथ सुरक्षित रख सकते हैं। लोग इस वीडियो को देखकर दंग हैं और इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें फलों को महीनों तक सुरक्षित रखने की एक पुरानी तकनीक दिखाई गई है।

इस अनोखी तकनीक का यह वीडियो देखें

इस वीडियो में यह दिखाया गया है कि अफगानिस्तान का यह कगीना तकनीक है जो अफगानिस्तान के विरासत की एक पहचान है। उसमें यह दिखाया गया है कि सदियों पहले किस तरीके से मिट्टी के बर्तन में फलों को कई महीनों तक सुरक्षित रखा जाता था। IFS सुशांत नंदा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मिट्टी का एक बर्तन पूरी तरीके से बंद है और जिसे तोड़ा गया है तो उसमें से अंगूर के बिल्कुल ताजे दाने निकले हैं। इसे कई महीने पहले उस मिट्टी के बर्तन में रखा गया था। लोग मिट्टी के बर्तन में से निकले ताजे अंगूर के दाने देखकर आश्चर्यचकित हैं।

इस मिट्टी के बर्तन में 6 महीने तक फल सुरक्षित रहता है

अफगानिस्तान में उपजी यह तकनीक बेहद खास है। पदार्थ को संरक्षित करने का यह एक बेहतरीन माध्यम है जिसे अफगानिस्तान में कगीना तकनीक के रूप में जाना जाता है। मिट्टी और भूसे को मिलाकर तैयार किया गया या बर्तन फलों को महीनों तक सुरक्षित रखने में कामयाब है। इसके बारे में कई विशेषज्ञ कहते हैं कि जब इस मिट्टी के बर्तन को में फल रखकर उसे चारों तरफ से पूरी तरह से ढक दिया जाता है तो ऐसे में उसमें हवा और जल का प्रवेश नहीं हो पाता जिसके कारण फल कई महीनों तक सुरक्षित रहते हैं। इस तकनीक के माध्यम से वहां के लोग मौसम बीत जाने के बाद भी मौसमी फलों का आनंद लिया करते थे।

वहीं एक Twitter User ने इस अफगानी तकनीक के बारे में पोस्ट किया

यह एक अनुकरणीय तकनीक है तथा इसमें ज्यादा खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं है। इस तकनीक को सीखकर आप कई दिनों और महीनों तक फल को सुरक्षित रह सकते हैं। खाद्य संरक्षण और भंडारण के क्षेत्र में यह तकनीक बेहद ही कारगर साबित हो सकती है।

Exit mobile version