Home Social Heroes

सबसे तेज़ रफ़्तार से दौड़ने वाला बच्चा, दौड़ते वक्त पैर नही दिखते: आनन्द महिंद्रा ने वीडियो शेयर किया

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) एक ऐसे व्यक्ति हैं जो जब भी सोशल मीडिया (Social Media) पर कोई वीडियो शेयर करते हैं तो मामला वायरल हो जाता है। ऐसा हीं एक वीडियो आनंद ने कुछ दिन पहले शेयर किया था। उन्होंने दुनिया के सबसे फास्ट बच्चे’ का एक वीडियो शेयर किया था।आनंद ने कहा कि ऐसी प्रतिभा भारत में भी होगी, बस जरूरत है तो उसे तलाशने की।

महिंद्रा ने रूडोल्फ को मशीन का नाम दिया

महिंद्रा ने उस बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह बच्चा एक मशीन की तरह है। जब वह दौड़ता है तो उसके पैर दिखने बंद हो जाते हैं। महिंद्रा ने कहा आगे चल कर वह दुनिया का सबसे तेज इंसान बनेगा। वह मानते हैं कि हमारे देश में भी ऐसा बच्चा होना चाहिए। वह ऐसे बच्चे को कहते हैं कि वह अपने फोन को चालू रखें।

रूडोल्फ ब्लेज इंग्राम (Rudolph Blaze ingram)

रूडोल्फ ब्लेज इंग्राम का उम्र 8 साल है। उसे दुनिया का फास्टेट किड माना जाता है। इस पर विश्वास करना तो मुश्किल हैं परंतु यह सच है। आप इसे Google पर सर्च करके भी देख सकते हैं। रूडोल्फ साल 2019 में 8.69 सेकंड में 60 मीटर दौड़ा था। इसके अलावा रूडोल्फ ने 13.48 सेकंड में 100 मीटर दौड़ भी पूरी की है।

Rudolph Blaze ingram

रूडोल्फ के 5 लाख 47 हजार फॉलोवर हैं

रूडोल्फ बोल्ट से सिर्फ 4 सेकंड पीछे रह गया था। बोल्ट ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2009 में 100 की रेस 9.58 सेकंड में पूरा किया। इंस्टाग्राम पर रूडोल्फ को 5 लाख 47 हजार लोग फॉलो करते हैं। इस अकाउंट को बच्चे के पिता रुडोल्प इंग्राम (Rudolph Ingram) संभालते हैं। वहाँ पे आप उनके जीवन की पूरी कहानी जान सकते हैं।

The Logically रूडोल्फ ब्लेज इंग्राम की कामयाबी के लिए उन्हें बधाई देता है।

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version