Saturday, December 9, 2023

YouTube से खेती सीखकर कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी की खेती, लाखों की कर रहे आमदनी

आज हमारे देश के युवा अच्छी-खासी तामिल हासिल करने के बावजूद भी खेती किसानी को इसलिए तवज्जो दे रहे हैं क्योंकि उन्हें यह पता है कि खेती हम सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण है। अगर किसान खेती करना छोड़ दें तो हम खाएंगे क्या?? ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे युवा किसान से मिलाएंगे जिन्होंने यूट्यूब से खेती के विषय में जानकारी प्राप्त की और स्ट्रॉबेरी की खेती प्रारंभ की। वह आज अपनी इस खेती से हर माह लाखों रुपए कमा रहे हैं और अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

यूट्यूब से सिख शुरू की खेती

हरियाणा (Hariyana) के सोनीपत से ताल्लुक रखने वाले अंकित आज चर्चा का पात्र बने हुए हैं। वह अपने क्षेत्र के हर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। अंकित के पिता एक चिकित्सक हैं और उनके आजीविका का स्रोत यही है। अंकित ने लगभग 5 वर्ष पूर्व यूट्यूब पर खेती किस तरह की जाती है। इसके विषय में जानकारी प्राप्त की और नई-नई तकनीकों को सीखा। इस दौरान उन्हें यह भी जानकारी मिली कि वह स्ट्रॉबेरी की खेती इस तरह कर सकते हैं??

यह भी पढ़ें:-अच्छी आमदनी वाली नौकरी छोड़कर छत्तीसगढ़ के बेटियां कर रहीं खेती, हो रही गाढ़ी कमाई

वीडियो देखें:-👇👇

किया पढ़ाई पूरी

अब उन्होंने खेती शुरू कर दी जिसमें उन्हें अच्छी खासी आमदनी होने लगी। वह खेती के साथ अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा भी हासिल किए। उन्होंने लगभग 2 एकड़ जमीन में स्ट्रॉबेरी की बुआई की जिसमें लगभग 7 लाख की लागत आई। आज इस खेती से लाखों रुपए कमा रहे हैं और लोगों को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। उनके प्रोडक्ट का डिमांड खूब है जिस कारण ये आसानी से बिक जाते हैं।

लोगों को दिया रोजगार

अंकित ने यह जानकारी दिया कि जब हमारे बुजुर्गों पहले परंपरागत खेती में गेहूं और धान की बुआई करते थे तो इससे अच्छा लाभ नहीं कमा पाते थे। आज के दौर में लोगों को एक अच्छी नौकरी मिलना बेहद मुश्किल काम है इसीलिए वे खेती में नई-नई तकनीक ढूंढकर खेती कर सकते हैं। आज उन्होंने लोगों को रोजगार दिया है और उनके उत्पाद उनके गांव के लोग भी खरीदते हैं।

यह भी पढ़ें:-बैंकिंग की नौकरी छोड़कर पति-पत्नी कर रहे जैविक खेती, देश के कई हिस्सों में बिकते हैं इनके प्रोडक्ट्स