Wednesday, December 13, 2023

इन पौधों को घर मे लगा लीजिये, वास्तु के अनुसार सुख और समृद्धि मिलेगी: जानिए पूरी डिटेल्स

आज घर बनाने से लेकर किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने में वास्तु शास्त्र की महत्ता बेहद अहम हो गई है। हर कोई चाहता है कि वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से उसके द्वारा किए गए कार्यारंभ एक बेहतर आयाम प्राप्त करे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बना लेने के बाद उसमें कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे रखना सुखमय माना जाता है। इसी संदर्भ में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर और आपको आध्यात्मिक तो बनाता हीं है साथ में यह सुख और समृद्धि भी देता है।

  1. केले का पौधा
Banana treee

केले के पौधे को वास्तु शास्त्र व अध्यात्मिक रूप से बेहद हीं पवित्र माना गया है। हर बृहस्पतिवार को इसकी विशेष पूजा होती है। पूजा पाठ में ज्यादातर केले के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इसे घर में लगाने से शांति, सुख और खुशी आती है।

  1. तुलसी का पौधा
Tulsi tree

तुलसी का पौधा ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से बल्कि यह औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है। तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है इसलिए जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल कई तरह के विकारों को दूर करने में किया जाता है।

  1. अश्वगंधा का पौधा
Awshgandha tree

ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में अश्वगंधा का पौधा होता है वहां पर सारे वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। अश्वगंधा एक बेहद महंगी व लाभकारी औषधीय पौधा है जिसका इस्तेमाल डायबिटीज व हृदय संबंधित रोगों में किया जाता है।

  1. आंवला का पौधा
Awala tree

आंवला के पौधे का आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व है इस पौधे की पूजा अर्चना की जाती है। अक्षय नवमी व्रत में इस पौधे की विशेष पूजा की जाती है जिसमें कई स्थानों पर महिलाएं इसमें घागा भी लपेटती हैं। आंवला में कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

  1. बेल का पेड़
Bael tree

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बेल के पौधे में साक्षात् भगवान शिव निवास करते हैं। सावन महीने में शिवजी की विशेष पूजा जाती है जिसमें बेलपत्र चढ़ाना महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए बेल का पौधा आध्यात्मिक रूप से बेहद हीं अहम माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इसकी पूजा-अर्चना करने से सारे कष्टों का निवारण हो जाता है।

  1. बांस का पौधा
Bombo tree

धर्म शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा भी अहम माना गया है। यह सफलता और समृद्धि में वृद्धि लाता है। भगवान श्रीराम और बजरंगबली के पूजन में बांस का ही ध्वजारोहण होता है।

  1. नारियल का पौधा
Coconut tree

नारियल के पौधे लगाने का भी एक विशेष महत्व है नारियल के पौधे लगाने से मान और सम्मान में वृद्धि होती है। इसके फल भगवान को प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जाता है। कई जगहों पर नारियल फोड़ने की भी परंपरा है।

  1. अशोक का पौधा
Ashoka tree

मान्यता के अनुसार अशोक का पौधा शोक को दूर कर खुशी प्रदान करता है। ऐसा माना जाता है कि घर-बगीचे में इसके पौधे रहने से घर में प्रेम बना रहता है।