Wednesday, December 13, 2023

इन 5 चीज़ों को चाय के साथ बिल्कुल ना लें, सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है

भारत (India) देश में चाय बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। कई तरीके की चाय अपने देश में मिल जाती है जैसे कुल्हड़ वाली चाय,मसाला चाय, तंदूरी चाय, अदरक वाली आदि ऐसे ही अलग- अलग नाम वाली चाय पीना लोग बेहद पसंद करते है। कुछ लोग तो इसे इतना पसंद करते हैं कि वह चाय के दीवाने कहलाते हैं। कुछ लोगों की तो सुबह और शाम चाय के बिना अधूरी ही रहती है। चाय की लोकप्रियता के बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम होगा। (Avoid These Food With Tea)

आलस दूर करना हो, वक्त नहीं कट रहा, लोगों के साथ बैठे हो, कहीं बाहर घूमने गए हो, या ढेर सारी चर्चा करनी हो ऐसी कितनी ही चीजों की, कहानियों की चाय हिस्सा होती है। स्वाद के साथ ही आपको सेहतमंद रखने में चाय बहुत फायदेमंद होती है। चाय एक ऐसी चीज है जो हर मौसम में पी जाती है। घर से लेकर ऑफिस तक चाय की चुस्कियां लगाई जाती हैं। पर चाय के साथ कुछ चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नही करना चाहिए। आप भी अगर चाय के साथ इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो अभी से सचेत हो जाइए। आइये आज हम जानेंगे कि चाय के साथ किन-किन चीजों को नही खाना चाहिए। (Avoid These Food With Tea)

चाय के साथ हरी सब्जियां घातक (Health tips)

वैसे तो हरी सब्जियां सेहद के लिए काफी फायदेमंद होती हैं पर चाय के साथ हरी सब्जियां खाने से बचना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि लोग हरी सब्जियों के साथ चाय का सेवन करते है जो कि नही करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद गोइट्रोजन दरअसल थायरॉयड ग्रंथि द्वारा आयोडीन को लेने में रुकावट डालता है और अगर आयोडीन की कमी शरीर में हुई तो यह घातक हो सकता है। इसलिए यह हमेशा ध्यान रखें कि चाय पीने वक्त हरी सब्जियों को खुद से दूर रखें। चाय के साथ इसे खाने से परहेज करें।

कच्चे भोज्य पदार्थ का सेवन (Health tips)

अगर बात करें कच्ची चीजों का तो कच्ची चीजों के साथ चाय का सेवन नही करना चाहिए। कुछ लोग अंकुरित चना,अंडा,सलाद के साथ चाय का सेवन करते पाए जाते हैं जो कि गलत है। चाय के साथ इन्हें लेने से सेहत और पेट को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा यह गर्म और ठंडे का मिश्रण होता है जो पेट के बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए हमेशा यह ध्यान रहे की हम कच्चे चीजों के साथ चाय को पीने से बचे और यह सुझाव दूसरों को भी दें।

यह भी पढ़ें :- Health Tips: इन चीज़ों का इस्तेमाल आज ही छोड़ दें, धीरे-धीरे लिवर डैमेज कर देती हैं

हल्दी वाली चीज से परहेज (Health tips)

हम यह ध्यान रखें कि जिस भोजन में हल्दी हो उसके साथ चाय का सेवन न करें। इसका मुख्य कारण यह है कि चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व, जो आपस में क्रिया करके आपके पेट में रासायनिक क्रिया कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिससे भोजन पचने में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए यह हमेशा ध्यान रखें की जब भी चाय का सेवन करें तो हल्दी वाली चीजों को खुद से दूर रखें। चाय के साथ इसको परहेज करें।

नींबू के साथ चाय वर्जित (Health tips)

वैसे नींबू शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है पर चाय के साथ ऐसा बिल्कुल भी नही है। हमें कभी भी नींबू के साथ चाय नही पीना चाहिए। लोगों की आदत होती है कि चाय में नींबू को डालकर पीते है। ऐसा अधिकतर लोगों को करते हुए देखा जाता है। ऐसा करने से आपको गैस के समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह ध्यान अवश्य रखें कि चाय के साथ नींबू का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नही है।

ठंडी चीजों के साथ चाय (Health tips)

चाय के साथ कभी भी ठंडी चीजों का सेवन नही करना चाहिए। यह आगे चलकर घातक साबित हो सकता है। लोग अक्सर चाय पीने के तुरंत बाद ठंडी चीजें खाने और पीने लग जाते हैं जो कि हमें नही करना चाहिए। ठंडा-गर्म आपके शरीर को नुकसान पहुँचाता है। इससे आपको गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए यह ध्यान रखें कि चाय पीने वक्त ठंडे चीजों का सेवन न किया जाए।

DisclaimerThe Logically के द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के साथ इस जानकारी को साझा कर सकें। विशेष परिस्थिति में आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।