Home Lifestyle

Health Tips: इन चीज़ों का इस्तेमाल आज ही छोड़ दें, धीरे-धीरे लिवर डैमेज कर देती हैं

Avoid unhealthy foods and drinks to protect liver from diseases

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है, क्योंकि लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पोषक एलिमेंट्स को शरीर में स्टोर करने का काम करता है। साथ ही लिवर (Liver) हमारे शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को निकालने का काम भी करता है। इसलिए हेल्थी रहने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जिसका सेवन अगर आप रोज करते हैं, जो आपके लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। इससे आपको लिवर संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। तो चलिए जनाते है कौन सी चीजों को रोज पीने से लिवर को नुकसान पहुंचता है।

सॉफ्ट ड्रिंक (Soft Drinks)

सॉफ्ट ड्रिंक का अधिक मात्रा में सेवन करना आपके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। गर्मी के मौसम में अक्सर लोग सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं, लेकिन सॉफ्ट ड्रिंक का रोज सेवन करने से आप फैटी लिवर के शिकार हो सकते हैं।

अल्कोहल (Alcohol)

अल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। अल्कोहल लिवर पर सीधा असर डालता है। जो लोग अल्कोहल का रोज सेवन करते हैं, उनको लिवर संबंधी बीमारी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

सोडा (Soda)

अक्सर लोग गर्मी के मौसम में सोडे वाली ड्रिंक्स पीना पसंद करते है, लेकिन अगर आप रोजाना सोडा का सेवन करते हैं, तो इससे आपके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। इससे आपको फैटी लिवर की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें :- खाने की थाली में क्यों नही परोसी जाती हैं 3 रोटियां, जानिए इसके पीछे का धार्मिक और साइंटिफिक कारण

चाय या कॉफी (Tea or Coffee)

चाय या कॉफी का ज्यादातर लोग रोज सेवन करते हैं, लेकिन चाय या कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। दिनभर में एक या दो कप से ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा इन चीजों से भी लिवर को नुकसान होता है (Things that affect liver)

चीनी और नमक का अधिक मात्र में सेवन करने से।

पेन किलर अधिक का अधिक सेवन करने से।

बेक्ड फूड का अधिक मात्रा में सेवन करने से।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। “The Logically” इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

मेघना कानपुर की रहने वाली हैं, इन्होंने पत्रकारिता में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। पत्रकारिता में रुचि होने के कारण इन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में अपनी सहभागिता बरकरार रखने की कोशिश की और पिछले 1 वर्षों से बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। The Logically के माध्यम से वह समाजिक मुद्दों को परोसने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version