Home Community

तिरंगे को फहराने के लिए किए गए खास बदलाव, हर-घर तिरंगे की अपील, जानिए क्या इस इस बार खास: Har Ghar Tiranga

Azadi ka amrit mahotsav har ghar tiranga

15 अगस्त को हर वर्ष हम सभी भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। यह दिन 1947 ई. से ही हर एक भारतीय के लिए एक विशिष्ट दिन रहा है। यूं तो 15 अगस्त का दिन हर वर्ष खास होता ही है लेकिन इस वर्ष का यह दिन खासमखास है। पूरे देश में इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई है। तिरंगे झंडे को लेकर सरकार ने भी अहम बदलाव किए हैं आखिर यह सब क्यों हो रहा है..? क्यों इतना खास है इस बार का 15 अगस्त..? हम इसी की चर्चा करेंगे…जानिए “हर घर तिरंगा” (Har Ghar Tiranga) मुहिम के बारे में

आजादी के 75 वर्ष पूरे

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी और आज वर्ष 2022 चल रहा है। इस तरह से देखें तो इस बार हमारी आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूरे होने की उपलब्धि एक बेहद ही खास मौका है और इस खास मौके को सरकार से लेकर भारत का हर नागरिक यादगार बनाना चाहता है। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम आजादी के “अमृत महोत्सव” (Azadi Ke Amrit Mahotsav) के रूप में मनाने जा रहे हैं

पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग रहा है

स्वतंत्रता दिवस का यह वर्ष पूरे भारत में एक अलग ही सुनहरा रंग बिखेर रहा है। गत दिनों पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी ने तिरंगे को डिजाइन करने वाले पिंगली वैंकेया (Pingali Venkayya) को श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल में तिरंगा (Tiranga Profile) लगाया और साथ ही यह अपील भी की कि हर भारतीय अपने सोशल मीडिया के अकाउंट के प्रोफाइल में तिरंगा लगाएं, ऐसा कर हम पिंगली वैंकेया जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं तथा आजादी के इस अमृत महोत्सव को हमेशा के लिए यादगार भी बनाया जा सकता है। मोदी जी के इस मैसेज के बाद सोशल मीडिया पर अपने प्रोफाइल में तिरंगे लगाने की मानो बाढ़ सी आ गई। हर भारतीय अपने प्रोफाइल को तिरंगे के रंग में रंग कर आजादी के इस दिवस को खास बनाने का संदेश दे रहे हैं।

यही नही हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) मुहिम में शामिल होते हुए साउथ फ़िल्म में एक्टर Yash ने भी Twitter Handle पर यह शेयर किया है

झंडोत्तोलन नियम में सरकार ने किए अहम बदलाव

इस बार के स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सरकार ने झंडोत्तोलन से जुड़ी हुई कुछ चीजों में हम बदलाव किए हैं। भारतीय झंडा संहिता 2002 के भाग दो के पैरा 2.2 यह के खंड 11 को अब इस तरह कहा जाएगा कि “जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या किसी नागरिक के घर पर प्रदर्शित किया जाता है, इसे दिन-रात फहराया जा सकता है”। गौरतलब हो कि पहले झंडा को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक फहराने की ही अनुमति थी। झंडे से जुड़ा हुआ एक और नियम या निर्धारित किया गया है कि यह झंडा काता, हाथ से बुना हुआ या मशीन से बनाया हुआ रेशमी/पॉलिस्टर/कपास/ऊन/खादी से बना होगा, आपको बता दें इससे पहले मशीन से बने वहाँ पॉलिस्टर झंडा फहराने की अनुमति नहीं थी।

यह भी पढ़ें:- मिलिए स्क्वैश पलेयर अनाहत सिंह से जो महज 14 वर्ष की उम्र में CWG 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर धूम मचा रही हैं

“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम (Har Ghar Tiranga Campaign)

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव (Azadi Ke Amrit Mahotsav)का आयोजन हो रहा है जिसके तहत सरकार ने हर घर तिरंगा ( Har Ghar Tiranga) कार्यक्रम रखा है। इसके लिए सरकार ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। आप तिरंगे को दिन और रात में भी फहरा सकते हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की धूम इतना जोर पकड़ रहा है कि पूरे देश भर में अभी से हीं इसकी बृहद तैयारियों की झलक देखने को मिल रही है।

हर भारतीय के लिए “तिरंगा” गर्व की बात

तिरंगा कोई कपड़ा का एक टुकड़ा नहीं है बल्कि यह हर भारतीयों की शान है। यह तिरंगा भारतीयों को एक-दूसरे से जोड़कर एकता के सूत्र में बांधता है और हममें राष्ट्रीय भावना का संचार करता है। हम राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। हमारे देश के सेना अपनी छाती पर इसी तिरंगे को लगाकर अपना सर्वस्व बलिदान देने को हमेशा तैयार रहते हैं।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाने वाला इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस हर भारतीयों के लिए हर्ष उल्लास और आनंद का विषय है। पूरे देश में इस दिवस को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आएं हम सभी इस विशिष्ट दिवस को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों, सैनिकों व लोगों को स्मरण करते हुए उनके चरणों में श्रद्धांजलि देते हुए मनाएं। इसके साथ ही एक बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए बनाए गए नियमों और कर्तव्यों के पालन हेतु दृढ़ संकल्प लें वह उसका पालन करें ताकि हमारा भारत फिर से विश्व गुरु बन सके।

Exit mobile version