Home Technology

अब घर बनाना हुआ आसान, महज 24 घंटे में प्लास्टिक वैस्ट से बनकर तैयार होगा आलिशान 3D प्रिंट घर

Azure Startup using Recycled Plastic to build 3D Print Homes

हर इंसान का सपना अपने जीवन में एक खूबसूरत सा घर बनाना होता है। लेकिन इस सपने को साकार बहुत कम हीं लोग कर पाते हैं। क्योंकि घर बनाने के लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है और हर किसी के पास उतने पैसे नहीं की वो घर बनाने की शुरुआत कर सके।

आमतौर पर एक प्यारा सा और छोटा सा घर को बनाने में 6 महीने का समय लग जाता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टार्टअप के बारे में बताने वाले हैं, जो रीसाइकिल मैटेरियल से घर को कुछ हीं घंटों में बना कर तैयार कर दे रही है। इससे पैसे की बचत के साथ पर्यावरण को भी बचाया जा रहा है।

Recycle होने वाले प्लास्टिक से बन रहे हैं घर

लॉस एंजिल्स की स्टार्टअप Azure ने एक ऐसा प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमे वो प्लास्टिक के इस्तेमाल से 3D प्रिंट के जरिए घर बना रही है। इस प्रकार के घर को बनाने से हमे दो प्रकार के फायदे नजर आ रहे है। पहला प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कर हमारे पर्यावरण को बचाया जा रहा है और दूसरा कम बजट में अच्छे मकान बनकर तैयार हो रहे हैं।

70% तेजी से तैयार होंगे घर

Azure का दावा है कि आमतौर पर कंक्रीट, मिक्सचर या शुद्ध कंक्रीट के द्वारा बनाए जाने वाले घर के मुकाबले प्लास्टिक के रीसाइक्लिंग से बने यह घर 30% सस्ते होंगे तथा 70% तेजी से तैयार होंगे। बता दें कि, अप्रैल माह में Azure ने रिसाइकल होने वाले प्लास्टिक मटेरियल से दुनिया के पहले 3D प्रिंटेड ‘बैकयार्ड स्टूडियो’ का उद्घाटन किया था।

यह भी पढ़ें:- झूलन गोस्वामी ने की महिला एथलीट्स के पीरियड्स पर बात, कहा- खेल के दौरान झेलनी पड़ती है दर्द

घर बनाने के लिए इन चीजों का होगा इस्तेमाल

Azure स्टार्टअप प्लास्टिक के इस्तेमाल से 3D प्रिंट के जरिए घर बना रही है। जिसमे वो 60% से अधिक प्लास्टिक की बोतलों और भोजन के लिए पैकेजिंग में पाए जाने वाले वॉटरप्रूफ प्लास्टिक पॉलीमर का इस्तेमाल करेगी।

Azure के सीईओ Ross Maguire ने बताया कि, ग्राहकों और आने वाली पीढ़ी के लिए सस्टेनेबल प्रोडक्ट तैयार करना उनकी जिम्मेदारी है। साथ हीं प्लास्टिक 3D प्रिटेंड स्टूडियो और एक्सेसरी ड्यूलिंग यूनिट को प्री-ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध करवाया गया है।

24 घंटे में घर को तैयार करने की दावा

वैसे तो ईंट और कंक्रीट के इस्तेमाल से बने घर पूरी तरह बनकर तैयार होने में महीने और साल लगा देते हैं लेकिन Azure स्टार्टअप का दावा है कि वे 24 घंटे में घर तैयार कर देगी।

बता दें कि, सबसे छोटे सिंगल रूम के साथ बैकयार्ड ऑफिस या जिम के रूप में थोड़ी जगह और फ्यूचरिस्टिक लुक वाले 120-स्क्वायर फुट Sky Backyard Studio की कीमत 24,900 डॉलर तय की गई है। यानी कह सकते हैं कि 20 लाख रुपये तय की गई है।

Exit mobile version