Home Amazing Tricks

इन 5 बुरी आदतों को आज ही बदल डालिये, नही तो चेहरे पर झुर्रियां और बुढापा जल्दी आएगा

आज के समय के हर व्यक्ति के जीवन में सुंदरता बेहद महत्वपूर्ण होती जा रही है। नौकरी से लेकर शादी तक सभी जगह सुंदरता का अपना अपना महत्व है। इसीलिए जिसे देखो वही अपनी सुंदरता को बढ़ाने के प्रयास में लगा रहता है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ ये प्रयास भी विफल होने लगते हैं। एक समय के बाद लोगों की सुंदरता कम होने लगती है। क्योकि उम्र के बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर और हमारे चेहरे पर कई बदलाव आते है। (Early Age Causes)

जिसकी वजह से चेहरे अपर झुर्रियां, बालो का झड़ना और असमय सफ़ेद हो जाना और न जाने क्या क्या है। पर यह भी सत्य है की दुनिया का कोई भी व्यक्ति बूढ़ा नहीं दिखना चाहता। हर इंसान हमेशा जवान और सुंदर दिखना चाहता है। लेकिन कुदरत के इस परिवर्तन को बदलना इतना आसान नहीं है। बढ़ती उम्र को छुपाने के लिए आप कॉस्मेटिक तो प्रयोग कर सकते हैं लेकिन कब तक, कभी न कभी तो आपकी उम्र का पता चल ही जाता है। पर आज हम आपको उन पांच बुरी आदतों के बारे में बताएंगे जो आपको तेजी से बुढ़ापे की ओर धकेलती हैं। इन आदतों को सुधार कर आप बुढ़ापे को जल्दी आने से रोक सकते हैं।

चिंता के कारण शरीर में बदलाव (Early Age Causes)

चिंता करने से हम वास्तव में बुढ़ापे की ओर तो बढ़ते ही हैं साथ ही साथ हम अपने आयु को भी कम करते हैं। चिंता से तनाव होता है और यह तनाव हमारे शरीर में उन हार्मोन्स को उत्पन्न करता है, जो खतरे से बचने के लिए बनाए गए थे। खतरे की स्थिति में या तो हम भागते हैं या सामना करते हैं। ये हार्मोन्स हमारी बाहों और टांगों की ताकत को दौड़ने या लड़ने के लिए मजबूत करते हैं। किंतु जब हम बिना भागे या लड़े तनाव महसूस करते हैं, तो ये हार्मोन्स हमारे समस्त शरीर में फैल जाते हैं। यह समय से पहले लोगों को बूढ़ा कर देता है। चिंता चिता के समान होता है। यह शरीर में कई तरह के बदलाव करता है जो लोगों के बुढ़ापे का कारण बनता है। अगर आपको जल्दी बूढा होने से बचना है तो तनाव बिल्कुल न लें। तनाव को अगर आप दूर कर देते हैं तो आप लंबे समय तक जवान रह सकते हैं। साथ ही आपकी आयु भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें :- संतरे का छिलका फल से भी अधिक फायदेमंद, इन 4 तरीकों से इसका इस्तेमाल करें: Orange Peel

अच्छी नींद न लेना (Early Age Causes)

नींद पूरी न होने का तकरीबन पूरे शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। दुनिया के तमाम रिसर्च ये बताते हैं कि नींद स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। अक्सर हम नींद सही से नही लेते हैं। इंसान के लिए सोना बहुत ही जरूरी है। नींद पूरी ना होने से ना सिर्फ बॉडी को बल्कि दिमाग को भी पूरी तरह से आराम नहीं मिल पाता।जिसकी वजह से बॉडी पेन, अकड़न, सिर में भारीपन, चिड़चिड़ेपन जैसी समस्याएं होने लगती है। अच्छी नींद लेने से शरीर चार्ज होता है और काम भी अच्छे से हो पाता है। नींद लेने से तनाव भी कम होता है। इसलिए हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम सही समय पर सोए और शरीर को स्वस्थ रखें। अच्छी नींद हमें हमेशा लाभ पहुँचाती है और जवान रखने में भी मदद करती है।

Bad habits that causing premature aging

संतुलित आहार नही लेना (Early Age Causes)

संतुलित आहार नहीं लेने से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है बल्कि व्यक्ति समय से पहले बुढा भी होने लगता है। ऐसे में एक स्वस्थ तन और मन के साथ समय से पहले बुढा होने से बचने के लिए संतुलित आहार का सेवन बेहद जरूरी है। दरअसल संतुलित आहार वह आहार है जिसमें सभी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज-लवण और जल शारीरिक जरूरत के हिसाब से उचित मात्रा में मौजूद हो। संतुलित आहार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि लंबी उम्र भी प्रदान करता है। यह व्यक्ति को जवान रखने में मदद करता है।

दिनचर्या के अनुसार चलना (Early Age Causes)

हमें अपने दिनचर्या को ठीक रखने की जरूरत है। हमें सुबह उठना चाहिए और शारीरिक व्यायाम जरुर करनी चाहिए। सुबह-सुबह टहलने से हम हमेशा तरों-ताजा रहते हैं। नियमियत होना इंसान की लिए बेहद ही जरूरी है। नियमित दिनचर्या से जहां समय का सदुपयोग होता है, वहीं हम मानसिक और शारीरक रूप से स्वस्थ होते हैं। नियमित दिनचर्या से हमारे कार्य ना सिर्फ क्रमबद्ध और नियोजित होते है, बल्कि समाज में दूसरे लोगों पर उसका अच्छा और सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। दिनचर्या को ठीक रखने से हम हमेशा जवान रह सकते हैं। यह बुढापा को दूर रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

नशा को दूर रखना (Early Age Causes)

नशा या एडिक्शन (Addiction) किसी भी तरह का हो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक ही होता है। अल्कोहल, सिगरेट, तम्बाकू और ड्रग्स जैसी चीज़ों का नशा, इनका सेवन करने वाले व्यक्ति की तबियत तो बिगाड़ता ही है। साथ ही यह लोगों का बुढापा भी जल्दी लाता है। यह खुद को तो नुकसान पहुंचाती है। साथ ही परिवार और करीबियों को भी बहुत परेशान करती है। आसपास के लोगों की शारीरिक और मानसिक सेहत इससे प्रभावित होती है। इसलिए नशा से दूर रहकर आप बुढ़ापे को नजदीक लाने से रोक सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Exit mobile version