Home Farming

बांस की खेती से कई किसान हो चुके हैं मालामाल, अब सरकार भी दे रही है सब्सिडी: Bamboo Farming

अगर आप एक कृषक हैं और आपकी तमाम मेहनत के बावजूद भी आपकी खेती उपजाऊ नहीं हो रही है तो आप बांस को अपने खेतों में बो सकते हैं। बांस को लोग हरा सोना कहते हैं और ये किसी भी बंजर जमीन में हरियाली ला सकता है। आप इसकी खेती कर करोड़पति बन सकते हैं। साथ ही इसकी खेती के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दिया जा रहा है।

बांस की खेती

बांस की खेती में सफलता प्राप्त करने वाले किसानों में राज शेखर पाटिल का नाम आता है जो महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते है। उन्होंने लगभग 40 हज़ार बांस की बुआई अपने खेतों के हर ओर की जिसे तैयार होने में 3 वर्ष का वक्त लगा। ये बांस 10 लाख उपजे और इसकी बिक्री काफी अधिक हुई। -Bamboo cultivation

यह भी पढ़ें:-राजस्थान का वह शानदार किला जहां रूकने के लिए विदेशी खर्च करते हैं लाखों रूपए

कम लागत मुनाफा ज्यादा

पहले वर्ष में 1 लाख के बांस बिके फिर 20 लाख रुपए के। अब इसमें सफलता प्राप्त करने के बाद उन्होंने 30 एकड़ भूमि में इसकी बुआई की। जिसके बिकने से उन्होंने करोड़ो रूपये प्राप्त किए। आज वह 54 एकड़ भूमि में बांस की खेती कर रहें हैं और कामयाबी हासिल कर अन्य लोगों के लिए उदाहरण बने हैं। -Bamboo cultivation

Government giving subsidy on bamboo cultivation

सरकार दे रही है सब्सिडी

अगर आप बांस की खेती करना चाहते हैं तो सरकार की तरफ से आपको सब्सिडी भी मिल रही है। सरकार द्वारा राष्ट्रीय बांस मिशन योजना चलाई गई है। अगर आप एक छोटे किसान हैं तो आपको एक पौधे पर 120 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इसलिए आप भी बांस की खेती से अगर करोड़पति बनना चाहे तो बन सकते हैं। -Bamboo cultivation

यह भी पढ़ें:-कभी होटल में वेटर का काम करते थे, आज पूरे देश में चिप्स बनाने का बिजनेस कर लाखों की कमाई करते हैं

इस माह में करें बुआई

अगर आप बांस की बुआई जुलाई में करते हैं तो सितंबर तक विकसित हो जाएगा। अगर हम इसकी कटाई की बात करें तो ये उपयोग के ऊपर डिपेंड करता है। अगर आपको टोकरी बनाने की आवश्यकता है तो 4 साल पुरानी बांस वही अगर मजबूत टोकरी चाहिए तो 6 साल पुरानी बांस की आवश्यकता होती है। इसकी कटाई के लिए अक्टूबर तथा दिसम्बर का माह उचित रहता है। -Bamboo cultivation

Exit mobile version