Wednesday, December 13, 2023

1 बार लगाएं पौधा और 5 साल प्राप्त करें फल, कम लागत में बेहतरीन कमाई के लिए करें केले की खेती

आज किसान तरह-तरह के फसलों की खेती कर अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा रहे हैं। वे हरी सब्जियों, अनाजों एवं अन्य कई तरह की व्यवसायिक फसलों को विभिन्न तकनीकों से उगाकर अत्यधिक मुनाफा कमा रहे हैं। फलों की खेती के अंतर्गत केले की खेती एक बेहद ही मुनाफेदार खेती जाती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि केले की मांग पूरे वर्ष होती है। यह सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में केले की खेती करना किसी भी किसान के लिए मुनाफे दार होता है।

केले के एक पौधे से कई पौधे उग आते हैं। यदि आपने एक बार केला लगा दिया तो उससे आप 5 साल तक फल प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में इसकी मांग रहने के कारण इसे बेचने में भी मुश्किल नहीं होती। केले की खेती में लागत की बात करें तो भी ना के बराबर ही लगता है। कुल मिलाकर कहें तो केले की खेती किसानों के लिए एक बेहतर आमदनी का जरिया बन सकता है। आइए आज हम केले की खेती से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

केले की खेती के लिए उपर्युक्त मिट्टी और जलवायु

केले की खेती के लिए जीवांश युक्त दोमट या मटियार दोमट मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। इसके लिए भूमि का पीएच मान 6-7.5 होना चाहिए। इसके सिंचाई की बात करें तो ज्ञान वर्षा वाले क्षेत्रों में भी इसकी खेती बेहतर मानी जाती है वैसे तो यह सामान्य तौर पर गर्म और सम जलवायु में बेहतरीन ग्रोथ करता है।

यह भी पढ़ें:-ट्रेन से फेंक दी गई, पैर कट गए लेकिन नहीं मानी हार, बनी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की पहली विकलांग महिला

केले की खेती में लागत

एक्सपर्ट्स की माने तो एक बीघे केले की खेती में लगभग 5 हजार का खर्च आता है और आज के बाद आपको लगभग 2 लाख का शानदार मुनाफा होता है। केले की खेती में वैसे तो ज्यादा रिस्क नहीं होता। एक बार पौधा विकास करने लगे उसके बाद थोड़ी बहुत देखभाल करने से यह विकास करता जाता है और फिर फल भी देने लगता है। केले की फसल में खाद के तौर पर जैविक खाद का ही प्रयोग करें। केले में गोबर के खाद का उत्तम होता है। जब केला तैयार हो जाता है तो फल को काटने के बाद इसके पौधे को बाहर नहीं फेंकना चाहिए बल्कि उसे वही छोड़ देनी चाहिए ताकि वह सङ-गल कर खाद बन जाए और मिट्टी की उर्वरता को बढ़ा दे।

केले के पौधों की निराई-गुङाई

केले की खेती में पौधों की निराई और गुङाई बहुत ही आवश्यक है क्योंकि अगर केले के छोटे पौधे के साथ खरपतवार उग जाते हैं तो वह केले के पौधे का उचित है विकास नहीं होने देते इसलिए समय-समय पर केले के पौधों में निराई और गुङाई करते रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-सफल बकरी पालन करने के लिए ध्यान रखें इन बातों का, होगा खूब मुनाफा

केले की विभिन्न प्रजातियां

यूं तो केले की ढेर सारी प्रजातियां है लेकिन उन सब में सिंगापुरी के रोबेस्टा प्रजाति का किला सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हरी छाल, साल,भोग पुवन, बसराई, ड्वार्फ आदि केले की बेहतरीन प्रजातियां है।

यदि आप भी कम पैसे और देखभाल में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो आप केले की खेती कर सकते हैं। केले की खेती में सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें बार-बार पौधे लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। आप एक बार पौधा लगा दें उसके बाद खुद-ब-खुद अन्य पौधे उगते जाते हैं और आपको बस इन पौधों को देखभाल करने की जरूरत है।