Sunday, December 10, 2023

घर के 100 स्क्वायर फीट वाले छत पर उगा डाले 100 किलो चावल, पेश की मिसाल

लोग अक्सर अपनी छत पर फल, सब्जियां इत्यादि उगाते हैं। लेकिन क्या आप बैंच सकते हैं कि घर की छत पर धान की फसल भी उगाई जा सकती है..? यह बात सुनने में बहुत अजीब लगती है लेकिन यह सच है। इसे सच कर दिखाया है बेंगलुरु के रहने वाले विश्वनाथ ने। इन्होंने अपने घर की 100 स्क्वायर फीट छत पर लगभग 100 किलो चावल का उत्पादन किया है।

बेंगलुरु के विश्वनाथ ने किया सबको अचंभित

आज हमारे यहां पानी की कितनी किल्लत है ये तो हम सभी जानते हैं। गर्मियों का मौसम प्रारंभ होते ही लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती है। ऐसे में बेंगलुरु (Bengaluru) से ताल्लुक रखने वाले विश्वनाथ एस ने अपने छत पर कम पानी में धान उगाकर लोगों के लिए उदाहरण पेश किया है। -Vishwanath S of Bengaluru produced 100 kg of rice on the terrace

यह भी पढ़ें :- 15 साल नौकरी करने के बाद लौटे गांव, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती से कायम किया मिसाल: उन्नत कृषि

नहाने तथा कपड़ा धोने के पानी से की सिंचाई

उन्होंने अपने 100 स्क्वायर फीट की छत पर खेती की है जहां चावल का उत्पादन हुआ है। उन्होंने यहां 100 किलोग्राम चावल का उत्पादन किया है। वह इसके उत्पादन में किसी भी प्रकार के सही पानी का उपयोग नहीं किए हैं। उन्होंने कपड़े धोने तथा नहाने के उपरांत जो पानी बचता है उसी का उपयोग किया है। -Vishwanath S of Bengaluru produced 100 kg of rice on the terrace

Banglore farmer vishwanath growing rice on terrace

बना है इको फ्रेंडली घर

जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने घर को इको फ्रेंडली बनाया है। वह अपने घर में प्रत्येक वर्ष लगभग 1 लाख लीटर पानी एकत्रित करते हैं जो पानी बारिश का होता है। इसका उपयोग वह पीने से लेकर घरेलू कार्यों के लिए करते हैं। उनके घर का डिजाइन इस प्रकार है कि उसे खुली हवा एवं रोशनी मिलती रहती है। जिसके कारण उन्हें अधिक बिजली की भी आवश्यकता नहीं पड़ती। -Vishwanath S of Bengaluru produced 100 kg of rice on the terrace

यह भी पढ़ें :- Cashew Farming: काजू की खेती के बारे में जानिए यह बातें, यह लखपति नही करोड़पति बना सकती है

सौर ऊर्जा की है व्यवस्था

वह अपने 100 स्क्वायर फीट के छत पर सब्जी तथा चावल को उगा रहे हैं। वह अपने छत पर ही उर्वरक का निर्माण करते हैं एवं सौर ऊर्जा की व्यवस्था भी की है। वह पूरे वर्ष में लगभग तीन प्रकार के की चावल के फसल का उत्पादन करते हैं। अगर आप इसे देख लें तो तारीफ करते नहीं थकेंगे। -Vishwanath S of Bengaluru produced 100 kg of rice on the terrace

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।