Home Amazing Tricks

हर रोग में रामबाण औषधि साबित होगा अडूसा का पौधा, जानिए किस तरह आपके लिए उपयोगी है

औषधीय पौधों के विषय में हम उन्हीं बातों पर विश्वास करते हैं, जो हम पहले से जानते हैं। यह डॉक्टर बताते हैं जैसे गुलाब का फूल, नीम के पत्ते, ऐसे ही एक उदाहरण अडूसा के पौधे है।

अडूसा है औषधीय गुणों का भंडार

कहा जाता है कि अडूसा का पौधा औषधीय गुणों का भंडार है। यह पौधा मालाबार और वसाका नाम से भी जाना जाता हैं। इसके इस्तेमाल से शारीरिक परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको इससे होने वाले फायदे के बाड़े में बताएंगे। – Benefits of Adusa plant rich in medicinal properties

Benefits of Adusa plant rich in medicinal properties

सर्दी-जुकाम से पा सकते हैं छुटकारा

आजकल के मौसम में कुछ देर में तेज धूप निकलती है, तो उसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश भी होने लगती है। ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान हो गए है, तो अडूसा का पौधा आपको राहत दे सकता है।

एंटी एलर्जिक गुणों से भरपूर

इस पौधे में एंटी-एलर्जिक और एंटीट्यूसिव का गुण पाया जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता हैं। इससे तबियत को ठीक करने में काफी मदद मिलेगी।

त्वचा संबंधी समस्या से मिलती है राहत

बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी समस्या भी बहुत ज्यादा लोगों को परेशान कर देती है। ऐसे मौसम में दाग-धब्बे, खुजली आदि समस्या आम बात है। अगर आप भी इन समस्याओं में परेशान हैं, तो अडूसा के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- घरेलू टिप्स: अगर गैस से परेशान हैं तो यह 10 चीज़ें जल्दी छुटकारा दिलाएंगी

अडूसा का लेप भी है कारगर

अडूसा की पत्तियों का लेप बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती है। अडूसा के पत्तियों में स्केबीज के गुण होते हैं, जिससे खाज आदि समस्या ठीक होती है। – Benefits of Adusa plant rich in medicinal properties

अडूसा के पत्ते सूजन की समस्या को करते हैं ठीक

अधिकतर महिलाओं में सूजन की समस्या पाया जाता है, जिसमें ज्यादातर पैर, पेट आदि जगहों पर सूजन की समस्या देखी जाती है। अडूसा के पत्ते आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है।

पेट की गड़बड़ी में भी फायदा

अडूसा के पत्ते एंटी-इन्फ्लेमेटरी से भरपूर होते हैं। यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी सूजन आदि समस्या में लाभकारी होते हैं। पेट की गड़बड़ी को दूर करने में भी अडूसा के पत्ते लाभकारी हैं।

डॉक्टरी सलाह के बाद करें सेवन

अडूसा का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। जैसे- इसका चूर्ण बनाकर या इसके रस निकालकर भी अडूसा के पत्ते का सेवन किया जा सकता है। बाज़ारों में इसके टॉनिक भी उपलब्ध हैं। अडूसा के पत्ते का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। – Benefits of Adusa plant rich in medicinal properties

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version