Wednesday, December 13, 2023

Fat की चिंता छोड़िए, हर सुबह 1 चम्मच घी खाने से यह बीमारियां चंपत हो जाएंगी

आपके खाने में अगर घी (Ghee) मिल जाए तो खाना का स्वाद ही बदल जाता है। वहीं हजारों सालों से घी हमारे रसोई घर (Kitchen) में अपनी एक खास जगह बनाए हुए है। यह न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि अपने गुणों के कारण कई बिमारियों के इलाज में भी काम आता है। आयुर्वेद में घी को दिमाग तेज करने वाली दवा बताई गई है। घी में मौजूद वसा कोशिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन (Protein) भी अधिक होता है जो आपके दिमाग को बेहतर बनाने में मदद करता है। (Benefits Of Ghee)

हृदयरोग विशेषज्ञों के साथ मोटापे और दिल के रोगियों का सबसे अधिक गुस्सा घी पर ही उतरता है। आयुर्वेद में घी को औषधि तो माना ही गया है। पर यह पित्त को शांत करने में सर्वश्रेष्ठ है साथ ही कफ भी संतुलित होता है। इससे स्वस्थ वसा प्राप्त होती है, जो लिवर और रोग प्रतिरोधक प्रणाली को ठीक रखने के लिए जरूरी है। घर का बना हुआ घी बाजार के मिलावटी घी से कहीं बेहतर होता है। आज हम आपको घी के उन चमत्कारी फायदे के बारे में बताएंगे जो शायद आप नही जानते होंगे। तो आइये जानते हैं घी के कुछ चमत्कारिक फायदे के बारे में।

इम्युनिटी को बढ़ाता है ‘घी’ (Benefits Of Ghee)

अहले सुबह घी खाना बेहद फायदेमंद है। अगर आप सुबह-सुबह एक चमच्च घी खा लेते हैं तो आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसे रोजाना डाइट में लेने से मेटाबॉल्जिम सही तरीके से काम करता है। इससे इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है। स्वस्थ रहने का सबसे अचूक उपाय है घी। यह शरीर के साथ-साथ मानिसक स्थिति को भी संतुलित रखता है। यानी कि अगर आप सुबह-सुबह घी का सेवन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा।

यह भी पढ़ें :- अगर Travelling के दौरान है Vomiting की प्रॉब्लम तो अपनाएं यह घरेलू टिप्स, समस्या दूर हो जाएगी

कब्ज को दूर करेगा ‘घी’ (Benefits Of Ghee)

अक्सर लोग पेट के साथ-साथ कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। तरह-तरह के दवा के सेवन से भी इस समस्या से छुटकारा नही मिलता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। एक शोध के अनुसार घी में ब्यूटीरिक एसिड भरपूर होता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करता है। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। घी का सेवन करने से पेट दर्द की समस्या से राहत मिलती है। ये आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसलिए पेट के समस्याओं के लिए घी रामबाण दवा है।

ताकत प्रदान करता है ‘घी’ (Benefits Of Ghee)

घी के कई फायदे हैं। यह न सिर्फ हमारे खाने के स्वाद का ख्याल रखता है बल्कि हमारी सेहत का भी ख्याल रखता है। घी के रोजाना सेवन से हमारे शरीर को ताकत मिलती है, जिससे हमें बीमारियां कम होती हैं। घी में विटामिन की मात्रा होती है। यह शरीर में कैल्शियम पहुंचाने का काम करता है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत (strong bones) रहती है।
हर दिन एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से ताकत आती है। हर रोज एक चम्मच घी दाल,चावल और रोटी के साथ खाने से कोशिका का विकास होता है। अगर आपके भी शरीर में कमजोड़ी है तो घी का सेवन अवश्य करें। यह आपको काफी राहत पहुँचाएगा।

त्वचा के लिए फायदेमंद ‘घी’ (Benefits Of Ghee)

अगर आपको लगता है घी खाने से आपका वजन बढ़ जाएगा और इसके लिए आप घी का सेवन नही करते हैं तो यह आपकी भूल साबित हो सकती है। घी में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं। यह आपकी त्वचा को हेल्दी (Skin healthy) बनाता हैं। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग रहती है। घी की मदद से आप अपनी त्‍वचा को जवां बनाए रखने और झ़र्रियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। क्‍योंकि घी में मौजूद विटामिन ई एंटी-एजिंग को बढ़ावा देता है, इसलिए नियमित रूप से घी खाने और लगाने से आपकी त्वचा जवां, चमकदार और झुर्रियों से मुक्त रहेगी। बाल के लिए भी यह बहुत ही गुणकारी है। यह बाल के झड़ने में भी सहायक होता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो यह कारगर साबित हो सकता है। इसलिए घी का सेवन आप रोजाना कर सकते हैं।

Disclaimer The Logically के द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य हमारे पाठकों के बीच जानकारी प्रदान करना है। विशेष परिस्थिति में आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।