Home Amazing Tricks

कब्ज, गठिया और फटी एड़ियां समेत कई तरह के बिमारियों से मिलता है छुटकारा, जानिए अरंडी के तेल के 15 फायदे

अफ्रीका और एशिया में पाया जाने वाला अरंडी का पौधा एक औषधीय पौधा है। इसके बीजों का तेल अर्थात कैस्टर ऑयल (Castor Oil) कई प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाने में फायदेमंद होता है। वहीं वर्तमान में अरंडी के बीज के साबुन और कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडॉक्ट भी बनने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अरंडी के तेल से होने वाले फायदे के बारे में-

benifits of castor oil

कब्ज को दूर भगाने में मददगार

लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को कैस्टर ऑयल जरुर ट्राई करना चाहिए क्योंकि इसमे पाया जाने वाला Laxative तत्व कब्ज की समस्या से निपटने में सहायता करता है।

रक्त संचार को बढ़ाने में सहायक

यह शरीर में रक्त संचार को बढ़ाता है और उसे सुचारु रूप से काम करने में सहायता करता है।

इम्युनीटी पावर को करता है मजबूत

कैस्टर ऑयल को शरीर पर लगाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह नए सेल्स को बनाने में मदद करता है।

गठिया के रोग में सहायक

आजकल कई लोग गठिया के शिकार हैं। ऐसे में गठिया के दर्द से परेशान लोगों को कैस्टर ऑयल को जरुर ट्राई करना चाहिए। इस तेल के मालिश से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

पथरी के इलाज में मददगार

कैस्टर ऑयल (Castor Oil) में पाया जाने वाला एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पथरी को दूर करने में सहायक है।

बांझपन का करता है इलाज

जानकारों के अनुसार, अरंडी के तेल से कुछ् हद तक बांझपन का इलाज करने की क्षमता होती है। इसका सेवन करने से महिलाओं के अन्दर प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें :- सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाईट में शामिल करे अखरोट, दूर रहेगी कई बीमारियां : जानिए इससे होनेवाले 10 फायदें

क्षमता को बढ़ाता है

इस तेल का सेवन करने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्ल्स सेल्स की पर्याप्त मात्रा बनाने में मददगार है। इसके साथ ही यह शारिरीक क्षमता को भी बढ़ाता है।

सूजन कम करने में सहायक

कैस्टर ऑयल में मौजूद Ricinoleic Acid सूजन कम करने में मदद करता है।

घाव को करता है जल्दी ठीक

अरंडी के तेल (Castor Oil) को घाव पर लगाने संक्रमण होने का खतरा कम होता है और घाव को जल्दी भरता है।

स्ट्रेच मार्क्स को करता है दूर

इसे लगाने से शरीर पर हुए स्ट्रेच मार्क्स से निजात मिलती है। स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए प्रतिदिन 10-15 मिनट मालिश करें।

बाल को हेल्दी बनाता है

अरंडी का तेल बाल को लम्बा और घना बनाता है।

वजन कम करता है

कैस्टर ऑयल भूख को कम करता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करके वजन को घटाने में सहायता करता है।

दाद से मिलता है छुटकारा

एंटी-फंगल गुण मौजूद होने के कारण यह तेल शीघ्रता से दाद और खुजली की समस्या से निजात दिलाता है।

पेट सम्बंधी समस्या से दिलाता है निजात

पेट पर इस तेल का मालिश करने से पेट से सम्बंधित कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। साथ ही यह पाचन शक्ति को दुरुस्त करके आंतों को सही करने में भी सहायता करता है।

फटी एड़ियों से मिलता है छुटकारा

सर्दियों के मौसम में अधिकांश लोगों की एड़ियों फटने लगती है। ऐसे में इस तेल को लगाने से फटी एड़ियां भर जाती है।

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी ती शेयर जरुर करें।

Exit mobile version