Home Amazing Tricks

केवल नारियल ही नहीं बल्कि नारियल का छिलका भी है फायदेमंद, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही पवित्र माना गया है इसलिए हर शुभ कार्य में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। ना केवल पूजा बल्कि नारियल से कई स्वादिष्ट भोजन भी बनाया जा सकता है। साउथ इंडियन्स खाने में नारियल का सबसे ज्यादा इस्तमाल करते है। नारियल तथा नारियल का पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। यहां तक की डायटीशियन भी सुबह नारियल का पानी पीने की सलाह देते हैं। – benifits of coconut

Benifits of Coconut Husk

नारियल की जटा है गुणकारी

नारियल के फायदे तो हम सब जानते हैं, लेकिन क्या कभी आपने नारियल के छिलके का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि नारियल की जटा (Coconut Husk) भी कई गुणों से भरपूर होती है। बहुत से लोगों को नारियल के छिलके के फायदे के बारे में नहीं पता होता इसलिए वह इसे फेंक देते हैं।

समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

नारियल का छिलका आपकी कई समस्याओं से आपको छुटकारा दिला सकता है। जैसे- बवासीर से पीड़ित मरीजों के लिए नारियल की जटा काफी फायदेमंद होती है। आज हम आपको इस लेख के जरिए नारियल की जटा का इस्तेमाल कैसे करना है उसकी विधि बताएंगे। इसके जरिए आप बवासीर की समस्या से जल्द ही राहत पा सकते हैं। – benifits of coconut

नारियल के छिलका से होने वाले फायदे

• नारियल की जटा में फाइबर की अधिकता पाई जाती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

• बवासीर से पीड़ित लोगों के लिए नारियल की जटा बेहद लाभकारी है। इसके जरिए पुरानी से पुरानी बवासीर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

• नारियल के छिलके से आपके दांतों की चमक बढ़ती है। साथ ही इससे दांतों का पीलापन दूर होता है।

• रक्तविकार को दूर करने में नारियल की जटा कारीगर साबित हो सकता है।

• हैजा और हिचकी की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए नारियल के भस्म का इस्तेमाल कर सकते है।

• ना केवल स्वस्थ के लिए बल्कि यह पौधों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। नारियल के छिलके का पाउडर बनाकर इसका इस्तेमाल प्लांटिंग के लिए कर सकते है।

2 से 3 दिनों में ठीक हो सकता है बवासीर की समस्या

पुरानी से पुरानी बवासीर की समस्या को नारियल की जटा की मदद से केवल 2 से 3 दिनों में ठीक किया जा सकता हैं। बवासीर की समस्याओं में इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल की जटाओं को जलाकर इसका भस्म तैयार कर ले और इसे एक शीशी में भरकर रख लें। जब आपको इसकी जरूरत पड़े तो इसे दही या फिर छाछ के साथ मिक्स करके पी ले। सेवन करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि दही या छाछ ज्यादा खट्टी न हो। – benifits of coconut

नारियल की जटा से ठीक होती है रक्त विकार की समस्या

बवासीर के अलावा अगर आपको किसी तरह के रक्त विकार की समस्या हो, तो उसमें भी नारियल की जटा कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए आप नारियल के छिलके से तैयार भस्म को पानी में मिक्स करके पिएं। इससे मासिक धर्म में होने वाली परेशानी के साथ-साथ हिचकी, हैजा और वमन जैसी समस्याओं दूर हो सकती है।

नारियल के छिलके के पाउडर से दांतों की समस्या हो सकती है दूर

दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल के छिलको का पाउडर बना ले या इसके भस्म को अपने दांतों पर मंजन की तरह रगड़ें। इससे ना केवल आपके दांतों की चमक बढ़ेगी बल्कि दांतों से जुड़ी अन्य परेशानी भी दूर होगी।

नारियल की जटा इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर या फिर आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरूर ले। – benifits of coconut

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version