Wednesday, December 13, 2023

दिल्ली NCR से कुछ ही घण्टों की दूरी पर घूमें यह 4 Hill Stations, गर्मी से मुक्ति के लिए बेस्ट जगह है

जब हम अपने परिवार वालों के साथ घूमने की योजना बनाते हैं तो सबसे कठिन जो कार्य लगता है, वो है कुछ खास जगहों की प्लानिंग करना। परिवार में मौजूद बुजुर्गों को मंदिरों, स्मारकों और अभ्यारण्यों में जाना पसंद होता है, तो वही बच्चों को खूब सारा मनोरंजन और मौज मस्ती वाला जगह पसंद होता है। पर अक्सर लोग शांत और ठंडी जगहों पर जाना अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि शहर के शोरगुल से लोग जब ऊब जाते हैं तो छुट्टियों में शांत और ठंडी जगहों पर घूमना लोगों की पहली पसंद होती है। आज हम आपको दिल्ली-नोएडा के पास वाली ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो आपको काफी सुकून प्रदान करेगा। (places to visit in summer) आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

नौकुचियाताल का शांत वातावरण

अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं और गर्मी के छुट्टियों में कही घूमने की योजना बना रहे हैं तो नौकुचियाताल (Naukuchiatal) आपके घूमने के लिए एक बढ़िया जगह साबित होगा। यह नैनीताल से कुछ ही दूरी पर है। नौकुचियाताल एक हील स्टेशन है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है।

जिन्हें भी प्रकृति के छाया के नीचे सुख और शांति के कुछ पल बिताना है वह नौकुचियाताल एक बार जरूर घूमने आएं। यह बेहद ही खूबसूरत जगह है। अगर यहां के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम बेहद सुहाना रहता है। आप अपने छुट्टियों में यहां झीलों का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- बाल्टी की तरह मिल रहा है छोटा Washing Machine, जिसे कहीं भी रख सकते हैं! जानिए कहां और कितने में मिलेगा

रिवालसर खूबसूरत हील स्टेशन

हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली अनेक सुंदर झीलों में रिवालसर (Rewalsar) झील अपना विशेष स्थान रखती है। घने वृक्षों तथा ऊँचे पहाड़ों से घिरी रिवालसर झील प्राकृतिक सौंदर्य के आकर्षण का केंद्र है। अगर आप नोएडा के आसपास रहते हैं तो यह आपके नजदीक हो रहेगा। छुट्टियों में आप आसानी से यहां जा सकते हैं। आपको बता दें की रिवालसर झील के किनारे विभिन्न धर्मों के पूजनीय स्थल हैं। मुख्य रूप से यहाँ बौद्ध धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं। अगर आप घूमने के लिए शांत जगह की तलाश में हैं तो रिवालसर झील (Lake) आपके लिए एक बढ़िया विकल्प रहेगा।

धर्मकोट में आकर शांति

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में स्थित धर्मकोट (Dharamkot) हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी मशहूर है। यहां का वातावरण काफी शांत है। पर्यटकों को यह हील स्टेशन (Heel Station) काफी पसंद आता है क्योंकि यहां आकर एक अलग प्रकार के शांति की अनुभूति होती है। यहां काफी अधिक मात्रा में देवदार के पेड़ आपको देखने को मिलेंगे जो इसकी खूबसूरती और अधिक बढ़ाता है। धर्मकोट के शांत वातावरण में आकर आप अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली और नोएडा (Delhi and Noida) के आसपाए रहने वाले लोगों के लिए यह काफी नजदीक रहेगा।

गुशैनी की खूबसूरती

अगर आप घूमने की योजना बना रहे हैं तो गुशैनी (Gushaini) आपके लिए बढ़िया विकल्प होगा। आप सपरिवार यहाँ आकर घूम सकते हैं। यह जगह सबसे खूबसूरत हील स्टेशन में से एक है। यह समुद्र तल से करीब 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां पर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भी पास में है। जहां जाकर आप भीड़ भाड़ भरी जिंदगी से दूर शांत वातावरण में ज़िन्दगी का आनंद ले सकते हैं। छुट्टियों में एक बार आप गुशैनी जरूर जाए।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।