Wednesday, December 13, 2023

अगर घूमने के शौकीन हैं तो इन जगहों पर कर सकते हैं ट्रिप प्लान, कम खर्च में मिलेगी बेहतरीन यादें

अपनी रोजमर्रा के जीवन से समय निकालकर प्रकृति के साथ समय बिताना भला कौन नहीं चाहेगा? अगर आप भी कुछ पल प्रकृति के साथ बिताना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे, जहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे।

कुछ ऐसे पर्यटन स्थल जो पृथ्वी पर स्वर्ग से कम नहीं हैं

मनाली (Manali)

मनाली शहर को भारत के सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यहां आने वाले पर्यटन पहाड़ों के बीच प्राकृतिक खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं।

best tourist places in India

मेघालय (Meghalay) की गुफाएं

मेघालय की सुंदरता यहां आने वाले सैलानियों का दिल जीत लेती है। दुनिया की सबसे लंबी गुफा यहां मौजूद है, जिसे केरम पूरी के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं यहां और भी कई सारी गुफाएं हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाया जा सकता है।

best tourist places in India

अंडमान निकोबार (Andaman Nicobar)

प्रकृति प्रेमियों के लिए अंडमान निकोबार बेहद ही आकर्षक जगहों में से एक है। यहां के सबसे आकर्षक और फेमस जगहों में ‘पोर्ट ब्लेयर’ का नाम पहले आता है। समुद्र की खूबसूरती यहां आने वाले पर्यटकों के मन को सुकून देती है।

best tourist places in India

मुन्नार (Munnar)

मुन्नार बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है। जिस व्यक्ति को प्रकृति की हरियाली से प्यार है, उसे एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। मुन्नार को विश्वभर में चाय के बागानों के लिए जाना जाता है।

best tourist places in India

लद्दाख (Ladakh)

लद्दाख की खूबसूरती पृथ्वी पर स्वर्ग के समान है। यहां बहुत से पर्यटन स्थल हैं, जहां आप अपनी छुट्टियां बिताने का प्लान कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

best tourist places in India

यह भी पढ़ें :- पुणे के आसपास वीकेंड मनाने के लिए इन 32 लाजवाब स्थानों के बारे में जान लीजिये: घूमकर आनन्द आएगा

अलेप्पी (Alleppey)

अलेप्पी को पूरब का वेनिस कहा जाता है। यह एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। प्राकृतिक नजारों से भरपूर इस शहर में हर वर्ष हजारों के तादाद में पर्यटक अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं।

best tourist places in India

फूलों की घाटी (Phoolon ki Ghati)

फूलों की घाटी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली गांव में स्थित है। यहां पहाड़ों के बीच रंग-बिरंगे फूलों को देख ऐसा महसूस होता है, मानो धरती पर ही स्वर्ग है। – best tourist places in India

best tourist places in India

डोंगरी ट्रेक (Dongri Trek)

सिक्किम से लगभग 13 किमी दूर डोंगरी ट्रेक मौजूद है। यह जगह उन लोगों के लिए बेहद ख़ास है, जो जंगलों में ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं। – best tourist places in India

best tourist places in India

कुर्गू

कुर्गू भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक हैं। इसे इंडिया का स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां प्रकृति ने अपनी खूबसूरती की ऐसी छंटा बिखेरी है, जिसे देखकर स्वर्ग जैसी अनुभूति होती है। – best tourist places in India

best tourist places in India

कच्छ का रण (Rann of Kutch)

कच्छ का रण गुजरात में स्थित है। यहां विश्व का सबसे बड़ा नमक रेगिस्तान है। यह भारत के आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। – best tourist places in India

best tourist places in India

थार मरुस्थल (Thar Desert)

थार मरुस्थल अरावली के पहाड़ी के पश्चिमी किनारे पर मौजूद है। यह बालू के टिब्बों से कवर किया हुआ एक तरंगित मैदान है। यहां के शांत वातावरण को देख मन को सुकून मिलता है। – best tourist places in India

best tourist places in India

ऋषिकेश के आश्रम

ऋषिकेश का आश्रम गंगा किनारे बसा हुआ है। अगर कोई व्यक्ति आध्यात्मिक शांति चाहता है, तो उनके लिए यह स्थान अति उत्तम है। – best tourist places in India

best tourist places in India

जिम कार्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park)

जिम कार्बेट नेशनल पार्क प्राकृतिक प्रेमियों और वाइल्ड लाइफ प्रेमियों के लिए एक उतम जगह है। इतना ही नहीं यहां जंगल सफारी का भी लुफ्त उठाया जा सकता है। – best tourist places in India

best tourist places in India

सिंधू दुर्ग किला

सिंधु दुर्ग जिला सागर किनारे बसा हुआ है। इस किले को छत्रपति शिवाजी महाराज ने बनवाया था। समुद्र के बीच स्थित इस किले की खूबसूरती यहां आने वाले सैलानियों को और भी आकर्षित करती है। – best tourist places in India

best tourist places in India

अगर आप भी ट्रिप पर जाने का योजना बना रहे हैं, तो इन खुबसूरत जगहों पर एक बार जरुर जाएं। – best tourist places in India