Home Inviduals

बहन की जान बचाने के लिए भाई ने कुएँ में लगा दी छलांग, जान बचाकर राखी की लाज रखी

Brother saved life of sister drowning in well

भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है इसिलिए शायद हमेशा तकरार होने के बावजूद भी भाई-बहन अलग नहीं होते हैं और वे हमेशा एक दूसरे के साथ रहते हैं। इतना ही नहीं भाई-बहन के लिए एक त्योहार भी मनाया जाता है जिसे रक्षाबंधन कहा जाता है। हर रक्षाबंधन के अवसर पर बहन भाई के कलाई पर राखी बाँधती है और बदले में भाई बहन की जीवन भर सुरक्षा करने का संकल्प लेता है।

बहन की रक्षा का एक ऐसी ही मामला सामने निकलकर आया है जहां एक भाई ने भी अपनी राखी की लाज रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और बहन को सही सलामत कुएँ से निकाला। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

क्या है मामला?

दरअसल, यह घटना राजस्थान (Rajasthan) के सीकर जिले (Sikar District) के श्रीमाधोपुर नामक गांव की है। शाम के 5 बजे एक 14 वर्षीय लड़की खेत से वापस अपने घर जा रही थी लेकीन तभी रास्ते में उसे एक सांप दिखाई देता है। सांप को देखकर वह डर जाती है और उससे जान बचाने के लिए भागने लगती है। भागते के दौरान उसे कुछ समझ नहीं आता है जिससे भागने के दौरान कुएँ में जाकर गिर जाती है।

बहन की जान बचाने के लिए भाई ने कुएँ में लगा दी छलांग

कुएँ में गिरने के बाद उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां के स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उन्होंने उस लड़की को बचाने का भी प्रयास भी किया लेकिन वे असफल रहे। उसके बाद इस घटना की खबर लड़की के भाई को मिली जिसके बाद भाई ने न आव देखा न तांव और रस्सी के सहारे खुद कुएँ में छलांग लगा दिया।

बता दें कि, लड़की के भाई ने लोरिंग मशीन की मदद से कुएँ के भीतर जाकर अपनी बहन की जान बचाई। बहन की जान बचाकर भाई ने अपनी राखी की लाज रख ली। बहन की जान तो बच गई है लेकिन कुएँ में गिरने के कारण उसे अंदरूनी चोटें लगी हैं। ऐसे में उसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Exit mobile version