Home Lifestyle

मात्र 8000 रूपये में करें पूरे परिवार के साथ इन रमणीय स्थलों का भ्रमण

लोग अक्सर छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ वैसी जगह जाने का प्लान बनाते हैं जो काफी खूबसूरत और अच्छी जगह हो परंतु कई बार लोग अपनी आर्थिक स्थिति की वजह से घूमने का प्लान ड्रॉप कर देते हैं। इसकी मुख्य वजह यह होती है कि वह उस ट्रिप का बजट ज्यादा हो जाता है। वैसे तो भारत में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं जो काफी खूबसूरत और हसीन है। लेकिन इन सभी जगहों में कुछ ऐसे भी जगहें हैं जहां आप अपने बजट के अनुसार अकेले तथा अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं।

आज हम आपको भारत की कुछ ऐसे पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे जो बेहद खूबसूरत और हसीन हैं इसके साथ-साथ यह पर्यटन स्थल आपके बजट से भी काफी कम पड़ेगा जिससे आप अपने परिवार के साथ इस खूबसूरत जगह पर जाकर घूम सकते हैं और यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आईए जानते हैं भारत की वह कौन सी ऐसी जगह है जो काम बजट में भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

• नागपुर (Nagpur)

नागपुर भारत का एक ऐसा शहर है जिसे संतरे की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां के संतरे और रसदार किस्मों की वजह से यह पूरे देश भर में काफी चर्चित रहता है। यह शहर महाराष्ट्र राज्य का काफी खूबसूरत शहर है। नागपुर शहर का नाम यहां के गुजरने वाले नाग नदी के नाम पर पड़ा है। नागपुर को महाराष्ट्र के शीतकालीन राजधानी से भी जाना जाता है। नागपुर में ऐसी बहुत सारी खूबसूरत जगहें है जिसे आप घुमकर यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

यहां आपको घूमने के लिए स्वामी विवेकानंद पार्क, गणेश मंदिर, ड्रगन पैलेस, सुरवड़ा शिव मंदिर, गोरेवाड़ा चिड़ियाघर, सेमिनरी हिल, घोघरा वाटरफॉल, रामटेक किला, अक्षरधाम मंदिर, रमन विज्ञान केंद्र, लता मंगेशकर म्यूजिकल गार्डन, दीक्षाभूमि स्तूप जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है। इन जगहों पर घूम कर यहां की खूबसूरती का आप भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो नागपुर की इस खूबसूरती का आनंद जरुर उठाएं।

पहुंचने के लिए यातायात साधन

नागपुर जाने के लिए आपको हर तरह की सुविधाएं मिल जाएगी। आप हवाई जहाज, बस, ट्रेन द्वारा आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। नागपुर जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार के यातायात साधन में दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि नागपुर जाने के लिए ट्रेन भारत के हर जगह से जाती है। इसके साथ-साथ अगर आप हवाई जहाज से यात्रा करते हैं तो नागपुर जाने के लिए भारत के हर राज्य से हवाई जहाज अपना उड़ान भरती है। और नागपुर के बाबा साहब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करती है।

यह भी पढ़ें:-बचपन में खुद करनी पड़ी मजदूरी, आज बच्चों को बाल मजदूरी से निकाल दे रहे नई जिंदगी

• ओरछा (Orchha)

ओरछा मध्य प्रदेश राज्य के टीकमगढ़ जिले में स्थित एक खूबसूरत और सुप्रसिद्ध स्थान में से एक है। यहां आपको प्राचीन काल की बहुत सारी चीजें देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ यह जगह प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है। ओरछा बेतवा नदी के किनारे स्थित है। ओरछा को प्राचीन काल में उरछा के नाम से जाना जाता था। यहां आपको प्राचीन काल में बनी हुई महल और मंदिर का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ओरछा में बहुत ऐसी जगहें हैं जहां आप घूम कर यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

यहां आपको चतुर्भुज मंदिर, राजमहल, फूल बाग, शीश महल, ओरछा रिसॉर्ट, लक्ष्मी नारायण मंदिर, राम राजा मंदिर, राय परवीन महल, बुंदेलखंड रिवरसाइड, जहांगीर महल, शाही छतरी, ओरछा अभयारण्य, पंचमुखी शंकर मंदिर, कोठी घाट जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है जहां आप घूम कर यहां की दर्शनीय और प्राचीन काल की बनी हुई महलों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मध्यप्रदेश के इस ओरछा नगरी अवश्य आएं।

पहुंचने के लिए यातायात साधन

ओरछा जाने के लिए आपको भारत के किसी भी कोने से मध्य प्रदेश की गाड़ी मिल जाएगी। आप मध्य प्रदेश रेलवे ट्रेन या फिर बस से यात्रा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश पहुंचने के बाद वहां से आप टैक्सी या फिर बस से आसानी से सफर कर सकते हैं। अगर आप हवाई मार्ग से जाते हैं तो आप ग्वालियर के एयरपोर्ट से उतरकर जा सकते हैं। ग्वालियर से आपको 128 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। एयरपोर्ट से आप टैक्सी या फिर बस की सहायता से ओरछा तक पहुंच जाएंगे।

• आगरा (Agra)

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य के यमुना नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत सा शहर है। आगरा की सबसे फेमस किला ताजमहल है। जो पूरी दुनिया के सात अजूबों में से एक है। आगरा को प्राचीन काल में मोहब्बत की नगरी के नाम से जाना जाता था। ताजमहल के अलावा और भी कई प्राचीन किले देखने को मिलेंगे जो काफी खूबसूरत हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके साथ-साथ आपको आगरा में संगमरमर के पत्थर ऊपर हस्तशिल्प से आकृतियां बनाई जाती है जो अपने आप में काफी खूबसूरत होती है।

आगरा में कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आगरा में आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, ताजमहल, ताज म्यूजियम, अंगूरी बाग, कांच महल, अकबर का मकबरा, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, जोधा बाई का रौजा, मोती मस्जिद, एत्माद उद दौला का मकबरा जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

Taj Mahal
ताजमहल (आगरा)

पहुंचने के लिए यातायात साधन

आगरा जाने के लिए आपको भारत के किसी भी राज्य से ट्रेन की सुविधा दी गई है जो आप को सीधे आगरा पहुंचा देगी। इसके साथ-साथ अगर आप हवाई मार्ग से जाते हैं तो भी आगरा के एयरपोर्ट पर सीधा लैंड कर सकते हैं। अगर आपके शहर से आगरा के लिए कोई हवाई मार्ग नहीं है तो आप अपने शहर से दिल्ली पहुंच जाएं जिससे बाद यहां से आपको हवाई मार्ग से आगरा जा सकते हैं। एयरपोर्ट के बाहर निकलने के बाद आप टैक्सी से आगरा के पर्यटन स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप अपने प्राइवेट गाड़ी से भी आसानी से जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली से आगरा जा रहे हैं तो आपको दिल्ली से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल जाएंगी यहां से आपको ट्रेन, बस, टैक्सी जैसी सुविधाएं आसानी से मिल जाएगी। दिल्ली से आगरा की दूरी 242 किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें:-क्या है Agneepath Scheme, कितनी होगी सैलरी और कैसे होगा चयन? Full details

• ऋषिकेश (Rishikesh)

ऋषिकेश उत्तराखंड के देहरादून जिले में बसा एक धार्मिक और खूबसूरत सा शहर है। जो पवित्र गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। यह शहर हिमालय के तलहटी में स्थित है जहां भगवान महादेव की आराधना की जाती है यह एक काफी लोकप्रिय पावन स्थान है। ऋषिकेश घूमने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में सैलानी आते रहते हैं। ऋषिकेश में आपको संतो का आश्रम प्रसिद्ध मंदिर और खूबसूरत घाट देखने को मिलेगा। इससे साथ-साथ ऋषिकेश में गंगा नदी के ऊपर एक लक्ष्मण झूला बना है जो हैंगिंग ब्रिज के नाम से प्रसिद्ध है।

इसके साथ-साथ यहां और भी कई पर्यटन स्थल है जहां आप घूम कर के यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। ऋषिकेश में तेरह मंजिला मंदिर, राम झूला, शिवपुरी, निर गढ़ झरना, कुंजापुरी मंदिर ट्रैक, नीलकंठ महादेव मंदिर, जंपिन हाइट्स, लक्ष्मण झूला, बीटल्स आसाराम जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड के इस खूबसूरत धार्मिक स्थान ऋषिकेश का आनंद उठा सकते हैं।

पहुंचने के लिए यातायात साधन

ऋषिकेश जाने के लिए आपको बस, ट्रेन और हवाई मार्ग की सुविधा दी गई है। आप अगर ट्रेन से जाते हैं तो ऋषिकेश के नजदीक हरिद्वार के रेलवे स्टेशन उत्तर कर वहां से ट्रेन या टैक्सी पकड़कर जा सकते हैं। अगर आप बस से जाना चाहते हैं तो दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून से काफी बसें ऋषिकेश के लिए चलती है और अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो ऋषिकेश के नजदीक देहरादून में एयरपोर्ट आकर यहां से आप टैक्सी या बस पकड़ कर ऋषिकेश आसानी से जा सकते हैं।

• उदयपुर (Udaipur)

उदयपुर राजस्थान में बसा एक खूबसूरत सा शहर है। यहां आपको कई शाही महलें तथा झील देखने को मिलेंगे इसके साथ-साथ यहां की प्राकृतिक और कृत्रिम सौंदर्य लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां आपको कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी मिलेंगे जो अपने आप में काफी खूबसूरत है। उदयपुर में कई प्राचीन महल है जिसे वर्तमान में होटल में तब्दील कर दिया गया है।

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उदयपुर के इन सभी पर्यटन स्थलो का घूमकर भरपूर आनंद उठा सकते हैं। उदयपुर में आपको फतेह सागर, जगदीश मंदिर, गुलाब बाग वजू, महाराणा प्रताप स्मारक, सिटी पैलेस, विंटेज कार म्यूज़ियम, जयसमंद झील, सरकारी संग्रहालय, कांच गैलरी, बागोर की हवेली जैसे और भी कई पर्यटन स्थल हैं जिन्हें आप घूम कर भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

पहुंचने के लिए यातायात साधन

उदयपुर जाने के लिए आपको ट्रेन, बस और हवाई मार्ग जैसी सुविधाएं मिल जाएगी। अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन उत्तर कर आप यहां से उदयपुर की पर्यटन अस्थल का भ्रमण कर सकते हैं। अगर आप बस से सफर कर रहे हैं तो दिल्ली से आपको 14 घंटे तथा जयपुर से 9 घंटे लग जाएंगे। इसके अलावा अगर आप हवाई मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो उदयपुर में ही उदयपुर हवाई अड्डा है जो डबौक मैं स्थित है। अगर आपके शहर से हवाई यात्रा की सुविधा नहीं है तो आप दिल्ली आ करके यहां से उदयपुर की फ्लाइट ले सकते हैं।

अगर छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो और आपके पास कम बजट है तो आप अपने कम बजट में इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं और यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

Exit mobile version