Wednesday, December 13, 2023

बाल्टी की तरह मिल रहा है छोटा Washing Machine, जिसे कहीं भी रख सकते हैं! जानिए कहां और कितने में मिलेगा

कपड़ों को स्वयं धोने या धोबी से धुलवाने में बहुत समय और धन खर्च होता है। अब इस काम के लिए ज्यादातर लोग वाशिंग मशीन (washing machine) का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिसमें धन तथा समय दोनों की बचत होने के साथ सही काम होने का संतोष भी रहता है। वाशिंग मशीन से कपड़े साफ भी जल्दी हो जाते हैं।

वाशिंग मशीन की अगर बात करें तो कई तरह के वाशिंग मशीन बाजार में उपलब्ध है। पर आज हम आपको एक पोर्टेबल वॉशिंग मशीन (Portable Washing Machine) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बालटी के आकार में आती है। इसके बाल्टी के साइज में होने के कारण आप इसे कही ले भी जा सकते हैं। यह वाशिंग मशीन छोटा होने के साथ-साथ किफायती भी है।

जॉब करने वालों के लिए बढ़िया

अपने घर से बाहर जो भी लोग रहते हैं उन्हें अपना कपड़ा खुद से धोना पड़ता है। ऐसे लोग वॉशिंग मशीन के बारे में सोचते भी नही हैं क्योंकि अकेले रहने के कारण खुद से कपड़ा धोना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। पर अब आप घर से बाहर रहने पर भी इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाल्टी के आकार को मशीन

हम जिस वॉशिंग मशीन के मॉडल की बात रहे हैं उसका नाम Hilton 3 kg Semi-Automatic Top Loading Washing Machine है। इसका आकार बाल्टी की तरह है। 3 किलो की क्षमता वाला यह वॉशिंग मशीन काफी हल्का है जिसे आप कही भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप एक बार में 5-6 कपड़े भी धो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- बेहद कम कीमत में यह कम्पनी लांच कर रही इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में देगी 90 किमी. का माइलेज

बिजली के बचत की सुविधा

इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन में बिजली बचत करने की भी सुविधा है। दूसरे वॉशिंग मशीन की तरह कंपनी ने इसमें ऑटोमैटिक पावर ऑफ (Automatic Power Off) की भी सुविधा दी हुई है। यानी कि कपड़े को धुलने के बाद यह अपने आप बंद भी हो जाएगी। दूसरे खासियत में इसका स्पिनर अटैचमेंट है जो कपड़ो को सुखाता है। ड्राइअर बास्केट के साथ यह कपड़ो को जल्दी ही सूखा देता है

कम दाम में उपलब्ध

तमाम खूबियों के साथ इस वॉशिंग मशीन को आप 5999 रुपये में अपने घर ला सकते हैं। पर अगर आप इसे अमेजन (Amazon) से लेते हैं तो आपको डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर को मिलाकर 4,590 रुपये ही देने होंगे। ऑनलाइन की खरीददारी में यह और भी सस्ता हो जाता है। इसके इस्तेमाल में भी किसी भी प्रकार का कोई झंझट नही है।

Mini Foldable वॉशिंग मशीन

कभी आपने मोड़ कर रखने वाली यानी Foldable वॉशिंग मशीन के बारे में सुना है। जी ,हां अमेजन (Amazon) पर आप इस खास तरह के वॉशिंग मशीन को खरीद सकते हैं। Openja Mini Foldable Portable Washing Machine एक खास तरह का वॉशिंग मशीन है जो इस्तेमाल करने के बाद फोल्ड करके रख सकते हैं। फोल्ड करने के बाद यह टिफिन के आकार का हो जाता है।

यह भी पढ़ें :- खुद लगाते हैं चाय का ठेला लेकिन दरियादिली इतनी की अपनी अधिकतर कमाई लोगों की सेवा में लगा देते हैं

बिजली-पानी की बचत

इस फोल्डेबल वॉशिंग मशीन (Foldable washing machine) से बिजली और पानी दोनों को बचत की जा सकती है। इस्तेमाल करने के बाद आप इसे मोड़ कर अपने आलमारी में भी रख सकते हैं। यह एक ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जो कम समय में कपड़ो को धो देती है। कम कीमत में यह ऑनलाइन उपलब्ध है। Amazon पर आप इसे आसानी से ले सकते हैं।

Disclaimer: इस प्रोडक्ट की गुणवत्ता के बारे में हम किसी भी तरह की पुष्टि नही देते हैं। इस आर्टिकल को The Logically पर लिखने का केवल एक उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के साथ इस जानकारी को साझा कर सकें। खरीदने के पहले आप अपनी तरफ से जरूर जांच लें

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।