Sunday, December 10, 2023

छत्तीसगढ़ के किसान कर रहे मखाने की खेती, धान से भी ज्यादा होता है मुनाफा: तरीका जानें

कहते हैं, सेहत ही सबसे बड़ा धन होता है। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए लोग कई तरह के डाइट भी फॉलो करते हैं, ताकि उनका इम्युनिटी सिस्टम सही रहे। कोरोना महामारी के दौरान लोग अपनी इम्युनिटी सिस्टम को लेकर और भी सक्रिय हो गए हैं।

लोगों की इम्युनिटी और अच्छे सेहत को ध्यान में रखते हुए, छत्तीसगढ़ के किसान ने सुपर फूड की खेती करनी शुरू कर दी है।

लिंगाडीह गांव रायपुर में है। वहां के किसानों ने अपने 25 से 30 एकड़ खेत में मखाना की खेती करनी शुरू की है। वहीं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इसे धान का कटोरा कहा जाता है। मखाना की खेती से किसान काफी ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार मखाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन और फाइबर काफी मात्रा में पाई जाती है, जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। – Super Food Makhana

Chhattisgarh farmers are doing farming of super food Makhana

सुपरफूड की बढ़ी डिमांड

कोरोना महामारी में लोग अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए कई तरह के न्यूट्रीशन से भरपूर चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिसकी वजह से मार्केट में सुपरफूड की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। – Super Food Makhana

गजेंद्र चंद्राकर (Gajendra Chandrakar) छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वह ऐसे किसान हैं, जो मखाने की खेती कर रहे हैं। वह मखाने की खेती के साथ-साथ बाकी किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई किसान धान की खेती के बजाय मखाने की खेती करे, तो इससे वह ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। – Super Food Makhana

गजेंद्र चंद्राकर का कहना है कि ऐच्छिक खेती के लिए बहुत से कार्य छत्तीसगढ़ में चल रहे हैं। इतना ही नहीं हाईटेक हार्टिकल्चर पर भी काम हो रहा है। वह बताते हैं कि धान की खेती के बाद यहां 6 से 8 महीने तक नमी रहती है। ऐसे में यहां कोई प्रॉफिटेबल क्रॉप सब्सीट्यूट के रूप में कोई वैकल्पिक खेती नहीं की जा रही थी। यहां पर 25 से 30 एकड़ वॉटर एरिया है, जहां मखाने की खेती की जा रही है। पोषण से भरपूर इस फसल का डिमांड दुनिया भर में ज्यादा है। अगर हम धान की खेती और मखाने की खेती में कंपेयर करे, तो धान की फ़सल से ज्यादा मखाने की खेती में बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि यह फसल पानी के अंदर पोखर में होता है, जिसे कोई जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। – Super Food Makhana

Chhattisgarh farmers are doing farming of super food Makhana

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने का बेहतर विकल्प

प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी सेहत के लिए अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि हम सभी यह जानते हैं कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए हमारी इम्युनिटी सिस्टम का सही होना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में अगर हम मखाना का सेवन करना आरंभ करें तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होगा। इसमें औषधीय गुण पाया जाता है, जो हमारे शरीर को कई तरह के बीमारियां जैसे- दिल की बीमारी, सुगर की बीमारी आदि से लड़ने की ताकत देता है। मखाना को सुपरफूड के लिस्ट में शामिल इसलिए किया गया है क्योंकि इसमें मैग्निशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक भरपूर मात्रा मे पाए जाते है। – Super Food Makhana

यह भी पढ़ें :- विदेश की नौकरी छोड़ स्वदेश में शुरू किए निम्बू की खेती, आज महज़ दर्जनों पेड़ से लाखों की कमाई कर रहे हैं: प्रेरक किसान

लाखों का हो सकता है फायदा

गजेंद्र चंद्राकर कहते हैं कि अगर धान की खेती के बजाय किसान मखाने की खेती करें तो इससे उन्हें दुगना फायदा हो सकता है। मखाने की खेती दो या तीन फीट तक पानी भरकर की जाती है। यह करीब 3 महीने में तैयार हो जाता है। अगर आप इसको 1 एकड़ में लगाते हैं, तो इसका उत्पादन लगभग 10 से 15 क्विंटल हो सकता है। मखाने की बीज का मूल्य 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक आता है। अगर आप इसे 1 एकड़ में फसल तैयार कर रहे हो, तो महीने में आप 80 हज़ार से लेकर 1 लाख तक की कमाई कर सकते हैं। – Super Food Makhana

Chhattisgarh farmers are doing farming of super food Makhana

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

मखाने के बारे में डाइटिशियन डॉक्टर सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। डॉक्टर सारिका ने बताया कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी मिलती है कि छत्तीसगढ़ में भी मखाने की खेती हो रही है।- Super Food Makhana

इसके फायदे

  1. मखाने की सेवन करने से अच्छी नींद और तनाव कम होता है। रात में सोते समय इसे दूध के साथ लेने से अनिंद्रा की समस्या भी दूर होती है।
  2. मखाने का सेवन करने से दिल और किडनी दोनों स्वस्थ रहता है।
  3. प्रत्येक दिन मखाने की सेवन करने से कमजोरी नहीं होती है।
  4. मखाने का सेवन करने से शरीर के अंग सुन्न होना, घुटनों के दर्द, कमर दर्द जैसे समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  5. मखाने का सेवन डायबिटीज के पेशेंट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें कैल्शियम होता है, जिसकी वजह से जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस के पेशेंट के लिए भी अच्छा होता है।- Super Food Makhana
  6. मखाने का सेवन पुरुषों के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, मिनरल, फास्फोरस आदि पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। – Super Food Makhana