Wednesday, December 13, 2023

नैनीताल का रहस्यमयी झील: अपने आप बदल जाता है झील का पानी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, यहां कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जिसके बारें में कई लोग जानने की कोशिश करते हैं लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाते हैं। यहां झरने, नदियां, इमारतें और जंगल जैसी कई जगहें मौजूद हैं जो अपने भीतर गहरे राज छुपा रखे हैं। इसी में एक ऐसा झील है जिसके बारें में कहा जाता है कि उसके पानी का रंग अपने आप परिवर्तित हो जाता है।

कहां स्थित है वह रहस्यमयी झील?

आमतौर पर लोगों को झील के आसपास घूमना, उसे गिरते पानी को देखना बहुत अच्छा लगता है। इसके लिए लोगों की पहली पसंद नैनीताल (Nainital) है जहां भीमताल नाैकुचियाताल कमलताल, सातताल जैसी खुबसूरत और आकर्षक झीले मौजूद हैं। लेकिन इसके अलावा यहां एक ऐसी झील स्थित हैं जिसका पानी अपने आप बदल जाता है।

जी हाँ, नैनीताल में स्थित “खुर्पाताल झील” (Khurpatal Lake) एक ऐसी झील है जिसका पानी अपना रंग बदलते रहता है। यह झील नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कालाढूंगी रोड के पास स्थित खुर्पाताल गांव में है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1,635 मीटर है। घने देवदार के पेड़ों और ऊँचे पाइन से घिरा हुआ है, जिसकी खुबसूरती आनेवाले सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

यह भी पढ़ें:- इस तरह बच्चों को सिखाएं जिम्मेदारी निभाना, लापरवाह होने से बचाएं: काम की बात

क्या कहते हैं वहां के स्थानीय लोग?

दरअसल, झील के पानी का अपने आप रंग बदल जाने के बारें में वहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि खुर्पाताल झील के अंदर 40 से अधिक प्रकार के शैवाल की प्रजातियां मौजूद है। ऐसे मे इन शैवालों के जब बीज तैयार होते हैं तो उस दौरान झील के पानी का रंग कभी लाल, कभी नीला तो कभी हरे रंग में तब्दील हो जाता है।

गर्म रहता है इस झील का पानी

आपको जानकर हैरानी होगी कि, आमतौर पर झील का पानी ठंडा रहता है लेकिन खुर्पाताल झील (Khurpatal Lake) के पानी का सिर्फ रंग ही नहीं बदलता बल्कि गर्म भी होता है। झील का पानी गर्म होने के कारण लोग इसे गर्म पानी की झील भी कहते हैं। इतना ही उनका मानना है कि जब सर्दियों का मौसम आता है तो झील का पानी ठंडा होने के बजाय गुनगुना रहता है। खुर्पाताल लेक को मछुआरों का स्वर्ग भी कहा जाता है क्योंकि इस झील में भारी तादाद में मछलियां पाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें:- उस दिलेर महिला पायलट की कहानी जिसने रूस-यूक्रेन युद्ध के वक्त 249 स्टूडेंट्स को सुरक्षित वापस लाई

पर्यटकों के लिए क्यों खास है खुर्पाताल झील?

अधिकांश लोगों को पहाड़ों और झरने और उसके आसपास मौजूद प्रकृति का आनन्द उठाना बहुत अच्छा लगता है। साथ ही इससे उनका पल यादगार भी बनता है। ऐसे में सैलानियों के लिए खुर्पाताल झील का अधिक मह्त्व होने के पीछे की कई सारी वजहें हैं। दरअसल, इस झील के आसपास सीढ़ीदार खेत और जंगल मौजूद हैं जिसकी सैर वहां जानेवाले सैलानी अच्छे से कर सकते हैं। वहां की खुशमिजाज जलवायु और आकर्षक दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

कैसे जा सकते हैं खुर्पाताल झील?

हालांकि, बाकी जगहों की तरह खुर्पाताल झील (Khurpatal Lake) में बोटिंग और टूरिस्ट एक्टिविटी नहीं होती है। इसके बावजूद भी पहाड़ियों और घने पेड़ों से घिरी इस झील की सुंदरता सभी को यहां आने के लिए मजबूर कर देती है। यहां आने के लिए आप नैनीताल से बस या टैक्सी की मदद से पहुंच सकते हैं। यदि आप भी रंग बदलते झील को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं नैनीताल में स्थित इस झील की सैर जरुर करें।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए The Logically के साथ जुड़े रहें।