Monday, December 11, 2023

वो 5 देश जहां आप चन्द रूपयों में बन सकते हैं रईस, यहां का 1 रूपया वहां का सैंकड़ों रूपए के बराबर

वैसे तो कम ही ऐसे लोग होंगे जिन्हें घूमने-फिरने का शौक नहीं होता है। उसमें भी बात अगर विदेश जाने का हो तो यह किसे पसन्द नहीं होगा, पर बात पैसे की आ जाती है। लोग यही सोचते हैं कि विदेश जाने के लिए बहुत अधिक पैसों की जरूरत होती है और यह बहुत हद तक सच भी है।

आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां भारतीय रूपए की कीमत सबसे ज्यादा है। यदि आपके पास भारतीय रूपए 30 से 40 हजार हैं तो आप आराम से इन देशों में घूमने जा सकते हैं।

  • कोस्टा रिका (Costa Rica) ,1 INR = 8.65 Colon

कोस्टा रिका (Costa Rica) एक ऐसी जगह है, जो अपने समृद्ध जैव विविधता की वजह से प्रसिद्ध है। यहां पर्यटक मात्र घूमने के लिए ही नहीं आते हैं बल्कि वे सस्ते में डेस्टिनेशन वेडिंग (destination wedding) के लिए भी आया करते हैं। आपको बता दें कि यहां के एक रुपए का मतलब 8.65 कोलन है। इतने में आप अपनी मनपसंद चीजें खरीद सकते हैं और हर तरह के शौक को भी पूरा कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत होगी।

घूमने वाली कौन सी जगह है ख़ास?

समुद्र तट रिसॉर्ट्स (Beach Resorts) , रेफ्रेस्कोस नेचुरल्स (Refrescos Naturals),

यहां का मशहूर होटल

नायरा स्प्रिंग्स, तुलेमार बंगले और विला, गाया होटल और रिजर्व

Costa Rica
  • हंगरी (Hungary), 1 INR = 4.52 Forint

घूमने वाले पर्यटको के लिए हंगरी (Hungary) एक बहुत ही सस्ता और खूबसूरत जगह है। यहां रहने और खाने में बेहद कम खर्च होता है। इतना ही नही यहां आप शाही चीजों का भी मजा ले सकते है। यहां बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो सस्ती मिलती है, जैसे- शराब, शानदार स्पा आदि। आपको बता दें कि यहां का बुडापेस्ट भी घूमने के लिए एक बेहद खूबसूरत स्थान है। यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत होगी।

हंगरी में घूमने वाली खास जगह

केव बाथ, मिस्कॉल-टैपोल्का, ग्रेट मार्केट हॉल, बुडापेस्ट

हंगरी का मशहूर होटल

द रिट्ज-कार्लटन, इबेरोस्टार ग्रांड होटल, फोर सीजन होटल आदि

यह भी पढ़ें:-इतिहास, संस्कृति और खूबसूरती से भरपूर उत्तरप्रदेश के इन 10 जगहों को देख लीजिए, सम्पूर्ण भारत का सैर हो जाएगा

  • कंबोडिया (Cambodia), 1 INR = 53.64 Riel

कंबोडिया (Cambodia) को ऐतिहासिक और संस्कृति से प्रेम करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आपको बता दें कि यहां भारतीय रुपया कमाने वालों को एक बार तो जरूर ही घूमने आना चाहिए। यह स्थान सभ्यता, हरे-भरे घने जंगलों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है जो लोगों को भी बेहद पसंद आती हैं। इतना ही नहीं यहां भारतीय ₹1 का कीमत 53.64 रील है। यहां के मुख्य क्षेत्रों पर वीजा ऑन अराइवल है।

घूमने वाली कौन सी जगह है ख़ास?

अंगकोर वाट मंदिर और मछली अमोको

यहां का मशहूर होटल

बेलमंड ला रेजिडेंस डी’अंगकोर, पार्क हयात सिएम रीप आदि।

Combodia
  • इंडोनेशिया (Indonesia), 1 INR = 197.46 Indonesian Rupiah

इंडोनेशिया (Indonesia) एक ऐसा देश है जहां भारतीय मुद्रा की कीमत बहुत अधिक है। इतना ही नहीं यहां द्वीपों की भूमि, साफ नीला पानी एवम सुहावना मौसम यहां आने वाले यात्रियों के लिए बेहद आकर्षक होता है। आपको बता दें कि यह देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा में किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लेता है। इसके अलावा आप यहां अधिक खर्च किए बगैर एक अच्छा और खास समय गुजार सकते हैं। बता दें कि यहां का बेहद लोकप्रिय बाली (Bali) होलीडे डेस्टिनेशन (holiday destination) में से एक है।

यह भी पढ़ें:-देखिए हवा में झूलने वाले 4 अनोखे रेस्टुरेंट, यहां लोग हवा में झूलते हुए भोजन का आनन्द उठा सकते हैं

  • वियतनाम (Vietnam), 1 INR = 338.35

वियतनाम (Vietnam) एक ऐसी जगह है जहां भारतीय रुपए की कीमत सबसे अधिक है। यहां की सबसे दिलचस्प और दीवाना बना देने वाला समय नाइटलाइफ होता है। इतना ही नहीं यहां की हर एक चीज दिखने में ऐसी है जैसे किसी अविश्वसनीय कहानी पर बनाई गई हो। यहां का स्ट्रीट फूड भी बेहद टेस्टी होता है। आपको बता दें कि अगर आप किसी सस्ती जगह के साथ-साथ मजेदार एडवेंचर वाली जगह पर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो वियतनाम जाने की प्लानिंग जरुर करें। भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन वीज़ा उपलब्ध

वियतनाम में घूमने हेतु चीज

हालोंग बे पर क्रूज

यहां का प्रसिद्ध होटल

रेवेरी साइगॉन, पार्क हयात साइगॉन, सिक्स सेंस निन्ह वैन बे आदि।

Vietnam

तो ये थे विदेश जाने वाले लोगों के लिए कुछ खास जगह, जहां लोग कम कीमत में अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं। तो अगर आप भी अपने विदेश जाने के सपनों को पैसों की वजह से पूरा नही कर पा रहे हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत परफेक्ट है। इन जगहों पर आप एक बार जरुर घूमने जानें का प्लान करे।