Wednesday, December 13, 2023

Curd: इन 6 चीज़ों के साथ दही का सेवन बिल्कुल ना करें, रिएक्शन के शिकार हो सकते हैं

दही (Curd) के उपयोग हम ज्यादातर गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और कई व्यंजन बनाने में करते हैं। दही सबको ही खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। साथ ही गर्मी के मौसम में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। दही में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होता है। दही खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजे होती है, जिसके साथ दही का सेवन करने से बॉडी में गलत रिएक्शन (Curd Side effect) हो सकता है। अगर आप दही के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं, तो यह आपकी बॉडी जहर बन जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

दही और उड़द दाल (Curd and urad dal)

यदि आप भोजन में उड़द दाल (Urad Dal) का सेवन कर रहे हैं, तो उसे दही के साथ भूलकर भी सेवन न करें। क्योंकि इससे आपको पेट संबंधी जैसे एसिडिटी, सूजन, डायरिया की शिकायत हो सकती है।

Curd side effects

दही और दूध (Curd and Milk)

दही और दूध का सेवन भूलकर भी एक साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको डाइजेशन संबंधी परेशानियां हो सकती है। इसके साथ ही आपको उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें :- Bamboo rice: बांस का चावल जो 100 वर्षों में 1-2 बार होता है, इसके फायदे और चमत्कारी गुण हैरान कर देंगे

दही और आम (Curd and Mango)

गर्मी के मौसम में आम खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं, और आम की लस्सी बनाते वक्त उसमें दही का भी उपयोग करते है। लेकिन अगर आप आम खा रहे हैं, तो उस समय दही का सेवन न करें। क्योंकि आम के साथ दही का सेवन करने से आपको स्किन संबंधी प्रॉब्लम्स हो सकती है।

Curd side effects don't mix mango s in curd

दही और प्याज (Curd and Onion)

अक्सर लोग भोजन करते समय सलाद में प्याज खाना पसंद करते हैं और साथ ही प्याज और दही और रायता भी। लेकिन अगर आप प्याज का सेवन कर रहे हैं, तो भोजन में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्याज और दही एक साथ खाने से आपकी बॉडी कई प्रकार की बीमारियों का शिकार बन सकती हैं।

Curd side effects don't mix onion in curd

दही और खट्टे फल ( Curd and Citrus fruits)

दही के साथ भूलकर भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है।

दही और घी ( Curd and Ghee)

अक्सर लोग आलू या घोबी के पराठे में खूब सारा घी लगाकर उसे दही के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ घी खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अगर आप दही और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो सकती हैं।