Wednesday, December 13, 2023

प्लास्टिक कचरे से बेहद खुबसूरत कलाकृतियां बनाता है दिल्ली का यह आर्टिस्ट, 250 किलो कचरे का इस्तेमाल कर चुके हैं

प्लास्टिक कचरा (Plastic Waste) आज पूरे विश्व के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन गया है, क्योंकि प्लास्टिक वेस्ट पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक के विकल्प पर काम चल रहा है, वहीं तकनीक की सहायता से इसे रिसाइकिल करके इससे ईंट और टाइल्स जैसे उपयोगी उत्पाद भी बनाया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाते हुए एक आर्टिस्ट ने प्लास्टिक वेस्ट को खुबसूरत कला का रुप दे रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं उस शख्स के बारे में-

कौन है वह शख्स?

दरअसल, दिल्ली (Delhi) के रहनेवाले मनवीर सिंह (Manveer Singh) प्लास्टिक से बेहद खुबसूरत आर्ट बनाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इसे अपने जीवन का लक्ष्य भी बना लिया है। मनवीर को लोग “प्लास्टिक वाला” (Plastic Wala) नाम से भी जानते हैं। वे अपनी कलाकृतियां बनाने के लिए पिछले 3 वर्षों से प्लास्टिक के कचरे का प्रयोग कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मनवीर सिंह अभी तक 250 किलो प्लास्टिक के कचरे को खूबसूरत कलाकृतियों में तब्दील कर चुके हैं। Delhi Artist Manveer Singh Making Beautiful Artworks From Plastic Waste.

Delhi Artist manveer singh making beautiful art from plastic waste

शुरू किए प्लास्टिक वेस्ट से कलाकृतियां बनाना

मीडिया से बातचीत के दौरान मनवीर ने बताया कि, प्लास्टिक कचरे से कलाकृतियां बनाने का उनका एकमात्र लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने आसपास देखते थे कि लोग कचरे को इधर-उधर फेंक रहे हैं। लोगों की इस न सुधरने वाली आदत को देखकर वे काफी परेशान थे। ऐसे में बीते 2 वर्षों से वह कचरे को कला में परिवर्तित करने का काम शुरू कर दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वयं जाकर लोगों से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने लगे।

यह भी पढ़ें :- दानवीर चायवाला: चाय बेचकर गुजारा करने वाला यह चायवाला गरीबों और असहाय लोगों के लिए है मसीहा

प्लास्टिक वेस्ट को बढ़ने से रोकना है लक्ष्य

जैसा कि आप जानते हैं प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चुका है। ऐसे में प्लास्टिक वेस्ट को बढ़ने से रोकने के लिए मनवीर अपनी कलाकृतियां बनाने में अधिक से अधिक प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। Delhi Artist Manveer Singh Making Beautiful Artworks From Plastic Waste.

Delhi Artist manveer singh making beautiful art from plastic waste

आसान नहीं है प्लास्टिक से कलाकृतियां बनाना

दरअसल, प्लास्टिक के कचरे से कलाकृतियां बनाना बहुत कठिन कार्य है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान मनवीर ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट से आर्ट बनाना बेहद कठिन कार्य है, क्योंकि एक आर्टिस्ट को एकेडमिक तौर पर कलाकृतियां निर्माण के लिए तेल, एक्रिलिक और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कैसे करना है, इसकी शिक्षा दी जाती है। हालांकि, इसमें प्लास्टिक कचरे को शामिल नहीं किया जाता है।

ऐसे में प्लास्टिक वेस्ट से कलाकृतियां बनाने के लिए मनवीर को “ट्रायल एंड एरर” का सामना करना पड़ा है। साथ ही उनके लिए प्लास्टिक कचड़े को इकट्ठा करना भी बड़ी चुनौती थी। हालांकि, वर्तमान में वे अपने दोस्तों और पड़ोसियों से प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा करते हैं। इसके लिए उन्होंने उन्हें एक बॉक्स दिया है जिसे हर 15 दिन में एक बार अपने पास स्टोर करते हैं। Delhi Artist Manveer Singh Making Beautiful Artworks From Plastic Waste

Delhi Artist manveer singh making beautiful art from plastic waste

अबू धाबी और जर्मनी तक पहुंच चुका है इनकी कलाकृतियां

मनवीर (Artist Manveer Singh) ने अभी तक 11 कलाकृतियों का निर्माण कार्य पूरा कर चुके हैं और अब वे 12 वीं कलाकृति पर काम कर रहे हैं। उनकी एक सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अभी तक वे अपने द्वारा बनाई गई दो कलाकृतियों को अबू धाबी और 1 कलाकृति जर्मनी में बेच चुके हैं।

कलाकृतियों की कई जगहों पर हो चुकी है प्रदर्शनी

बता दें कि, इनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को अबू धाबी राष्ट्रीय शिक्षा केंद्र मानरत अल सादियत सांस्कृतिक केंद्र और गोवा के म्यूजियम सहित कई अन्य जगहों पर भी प्रदर्शित किया जा चुका है।

कलाकार मनवीर सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा यह प्रयास बेहद प्रशंशनीय है।