Wednesday, December 13, 2023

Life Hacks: गन्दे मैट्रेस का बदबू ऐसे जाएगा, करें यह काम

दिनभर की भागदौड़ के बाद जब आप अपने घर लौटें और घर खुशबू से महक रहा हो तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। इससे आपका खराब मूड भी अच्छा हो जाता है। बाज़ार में आपके घर को महकाने के लिए बहुत से विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, इनके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है, क्योंकि ये उत्पाद जिन्हें एयर फ्रेशनर कहा जाता है, थोड़े महंगे होते हैं। (cleaning tips for Mattress)

वहीं कई लोग अपने घर में खुशबू फैलाने के लिए कई चीज करते हैं। जिस घर में बच्चे होते है वहां वह बारिश के मौसम में घर में अजीब से बदबू आती रहती है जो कई बार रूम फ्रेशनर स्प्रे करने के बाद कुछ देर के लिए तो चली जाती है लेकिन कुछ ही मिनटों में वापस आने लगती है। जिससे बहुत उलझन होती है। अगर गर्मी का मौसम हो तब तो बदबू और दुगुनी हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे की आपके घर के गद्दे के बदबू से आप किस तरह छुटकारा पा सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने से आपके गद्दे खुशबूदार बने रहेंगे। आइये जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में।

डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल (cleaning tips for Mattress)

अगर आप बेहद कम मेहनत लगाकर अपने घर के गद्दे को चमकाना चाहते हैं तो इसमें डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर आपके काम आ सकता है। इसके लिए विनेगर को एक स्प्रे वाली बोतल में डालना है और गद्दे पर इसका छिड़काव करना है। इसके छिड़काव (spray) करने के बाद आपके गद्दे से एक अलग खुशबू निकलेगी जो आपके पूरे कमरे को खुशबूदार बना देगी। डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल आप बाथरूम, सिंक से लेकर टॉयलेट तक की सफाई में इसकी मदद ली जा सकती है। बाथरूम के बड़े होने के कारण इसमें बैक्टीरिया भी अधिक पाई जाती है। इसलिए गद्दे को सफाई के साथ-साथ बाथरूम की सफाई में भी इसको उपयोग में लाया जा सकता है।ऐसे में गद्दे की सफाई के लिए डिस्टिल्स व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल एक अच्छा आईडिया साबित होगा।

यह भी पढ़ें :- निम्बू का छिलका भी है बेहद फायदेमंद, इन बातों को जान लीजिए फिर कभी नही फेकेंगे

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल (cleaning tips for Mattress)

बेकिंग सोडा से आप अपने गद्दे की खुशबू वापस ला सकते हैं। बदबूदार गद्दे पर अगर आप बेकिंग सोडा का छिड़काव (spray) करने से यह बदबू को दूर करता है। इससे आपका गद्दा भी साफ हो जाएगा। बेकिंग सोडा को बहुत से लोग नमक के रूप तो कई ब्रेड सोडा, कुकिंग सोडा के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल हम खाने के साथ ही कपड़ो और घर के फर्नीचर की साफ़ सफाई के लिए भी करते है। साथ ही इसका इस्तेमाल त्वचा की देखरेख के लिए भी किया जाता है। कीड़े मकोड़े खासकर तेलचटा को मारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, इसमें मौजूद गैस की वजह से कीड़ा मरते हैं। आपके बदबूदार गद्दे के लिए यह काफी उपयोगी है।

Desi trick to remove mattress smell

कॉर्न स्टार्च से फायदा (cleaning tips for Mattress)

कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल आमतौर पर रसोइघर (kitchen use) के अनेक कामों में किया जाता है। कभी आपके टेस्टी सूप में स्वाद जोड़ने तो कभी मंचूरियन की ग्रेवी थिक बनाने में कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं कई बार आपकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने सुना है कि इसका इस्तेमाल आप अपने गद्दे पर भी कर सकते है। बदबूदार गद्दे पर इसका छिड़काव (spray) करने से यह गद्दे को खुशबू से भर देता है। इसके लिए आपको गद्दे पर कॉर्न स्टार्च छिड़कना होगा। इसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर अब कुछ मिनट तक प्रतीक्षा करना पड़ेगा। फिर गद्दे से कॉर्न स्टार्च को साफ कर लेना होगा। ऐसा करने से आपके गद्दे का पूरा बदबू गायब हो जाएगा।

धूप में गद्दा डालना (cleaning tips for Mattress)

गर्मी के मौसम में गद्दे से बदबू आना सामान्य होता है। गद्दे में पसीने की बदबू तब आती है, जब पसीना गद्दे में सूख जाता है और उससे उत्पन्न होने वाले बैक्टीरिया बदबू के रूप में फैलने लगते हैं। गद्दे की बदबू को दूर करने का धूप एक अच्छा माध्यम है। धूप गद्दे की सारी बदबू को दूर करता है। जब भी धूप अधिक निकली हो आप अपने गद्दे को धूप में ज्यादा देर के लिए डाल दें। जितनी कड़ी धूप होगी बदबू भी उतनी ही तेजी से निकलेगा। दुर्गंध को दूर करने का यह एक अच्छा जरिया साबित होता है।

यह भी पढ़ें :- चुकंदर का Juice पीने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जानिए, यह 10 बातें पता होनी चाहिए

नींबू का इस्तेमाल (cleaning tips for Mattress)

नींबू का इस्तेमाल खाने में खूब किया जाता है और इसी के साथ इसके ब्लीचिंग जैसे प्राकृतिक गुणों के कारण इसका उपयोग घर की सफाई में भी किया जाता है।गद्दे से बदबू हटाने के लिए सबसे पहले आप नींबू को टुकड़ो में काट लें, उसके बाद नींबू के टुकड़े को बदबू वाले जगह पर रगड़े और फिर इसे धूप में सूखने के लिए डाल दें। कुछ ही देर में आप देखेंगे की गद्दे से बदबू गायब हो गई है। इसके साथ ही कपड़ों से दाग हटाने के लिए भी नींबू के टुकड़े को उस दाग पर रगड़े और फिर इसे धोकर धूप में सूखा लें।दाग गायब हो जाएगा। नींबू के कुछ खास गुणों के कारण इसका इस्तेमाल सौंदर्य बढ़ाने के लिए और घर की सफाई में भी खूब किया जाता है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।