Wednesday, December 13, 2023

Lockdown का सदुपयोग करने के लिए धोनी ने आर्गेनिक खेती शुरू किया ,आनंद महिंद्रा भी ने भी तारीफ किया

भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का गाड़ियों से प्रेम जगजाहिर है ! धोनी मँहगी कारों और बाईक्स खरीदने के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार धोनी ने थोड़ा लिक से हटकर “स्वराज” कम्पनी का एक ट्रैक्टर खरीदा है ! ग्रामीण भारत की सवारी कही जाने वाली ट्रैक्टर की खरीद के कारण आजकल धोनी खूब चर्चा में हैं ! इस चर्चा को स्वराज कम्पनी के चेयरमैन आनन्द महिन्द्रा अपने ट्वीट से और मजेदार बना दिया है !

Source-twitter

मजाकिया स्वभाव वाले आनन्द महिन्द्रा ने ट्वीट में लिखा “मुझे हमेशा लगा कि यह व्यक्ति सही फैसला लेता है , इनके पास निर्णय लेने की खूब सूझबूझ है” !

लॉकडाउन के समय में सेलिब्रेटी घर रहकर कई तरह के घरेलू कामकाज कर रहे हैं ! महेन्द्र सिंह धोनी ने भी अपने समय के सदुपयोग हेतु स्वराज 963FE ट्रैक्टर जैविक खेती करने के लिए खरीदा है ! जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रूपये है ! राँची में धोनी के पास 7 एकड़ का एक फार्म हाउस है जिसके खाली जमीन पर वे जैविक खेती करना चाहते हैं ! जैविक खेती करने के लिए धोनी आजकल खेती के गुर भी सिख रहे हैं ! महेन्द्र सिंह धोनी के जैविक खेती करने के प्रयास से निश्चित हीं जैविक खेती को बढावा मिलेगा !