Home Social Heroes

कोई भूखा ना रहे इसलिए महिला चौकीदार Doramise हर सप्ताह 1000 भूखों का पेट भर रही हैं

इस दुनिया में ज्यादातर इन्सान अपने लिए ही जीते हैं। उन्हें सिर्फ अपनी परवाह रहती है। बाकी दुनिया कैसे जीवन व्यतीत कर रही है, इसकी परवाह किसी को नहीं रहती है लेकिन इस दुनिया में इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले भी बहुत से व्यक्ति हैं, जो दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं। इन्हीं में से Doramise Moreau हैं, जो यह मिसाल कायम कर रही हैं।

Doramise is feeding hungry people from Covid-19 situation

Doramise Moreau अमेरिका (America) मियामी की रहने वाली हैं और पेशे से एक चौकीदार हैं। वे Covid-19 के आरंभ से ही हर सप्ताह 1000 लोगों को भोजन करा रही हैं। Doramise बिना किसी को भनक लगे सालभर से अपने पड़ोसियों को भोजन खिला रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Doramise प्रत्येक शुक्रवार को राइस और चिकन सहित अनेकों पकवान बनाकर चर्च में डिलीवरी करती हैं, जिससे जरुरतमंद लोग वीकेंड पर आराम से भोजन कर सकें।

Doramise Moreau की उम्र 60 वर्ष है। रिपोर्ट के अनुसार, वह वर्ष 2017 से Habitat For Humanity के किचन में भोजन पकाने का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा वे टेक्नीकल स्कूल में पार्ट टाइम गार्ड का कार्य भी करती हैं। वह लोगों के प्रति हमेशा उनकी मदद करना का जोश रखती हैं। इसी जोश और जुनून ने उन्हें जल्दी उठकर जरुरतमंद लोगों के लिये भोजन पकाने का हिम्मत दिया।

Doramise के बारे में एक अच्छी बात यह है कि वे आज से ही नहीं बल्कि बचपन से ही भूखे लोगों को खाना खिलाती आई हैं। वह कहती हैं, कभी-कभी इन्सान के चेहरे को देखकर यह पता चल जाता है कि उन्हें क्या चाहिए, इसलिए उनसे पूछने की जरुरत नहीं होती है। जरुरतमंद लोग अपना पेट भर सकें, इसके लिए वे प्रत्येक शनिवार को भोजन पका कर चर्च में देती हैं। Doramise अपने बच्चों, भतीजे और पोते-पोतियों के साथ रहती हैं और पूरे श्रद्धा से लोगों को भोजन कराती हैं। (Humanity)

The Logically उनके द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य की बेहद सराहना करता है। यदि हर सक्षम इन्सान का दिल Doramise के जितना बड़ा हो जाए, तो शायद किसी को भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा।

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version